₹2.5 लाख सस्ती हुई Tata Harrier EV! नया AWD वेरिएंट लॉन्च, फीचर्स देख रह जाएंगे हैरान

₹2.5 लाख सस्ती हुई Tata Harrier EV! नया AWD वेरिएंट लॉन्च, फीचर्स देख रह जाएंगे हैरान

इलेक्ट्रिक कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। Tata Harrier EV अब पहले से काफी सस्ती हो गई है। कंपनी ने एक नया वेरिएंट लॉन्च किया है, जिससे कम बजट में भी प्रीमियम SUV खरीदना आसान हो गया है। हालांकि कीमत में कटौती की गई है, लेकिन फीचर्स में कोई बड़ी कमी नहीं की गई। यही वजह है कि यह खबर ग्राहकों के लिए खास बन गई है।

नया Fearless+ QWD 75 वेरिएंट, कीमत में बड़ा अंतर

टाटा मोटर्स ने Harrier EV का नया Fearless+ QWD 75 वेरिएंट लॉन्च किया है। इसकी कीमत 26.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। बता दें कि यह टॉप वेरिएंट Empowered QWD 75 से करीब 2.5 लाख रुपये सस्ता है, जिसकी कीमत 28.99 लाख रुपये है।

गौरतलब है कि अब Harrier EV में दो AWD ऑप्शन मिलते हैं, जिससे ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिल गए हैं। इसके अलावा कंपनी ने ‘Seaweed Green’ नाम का नया कलर भी पेश किया है, जो SUV को और ज्यादा आकर्षक बनाता है।

ये भी पढ़ें: टेस्ट ड्राइव के दौरान 20 फीट गड्ढे में गिरी Tata Sierra, हादसे के बाद सामने आई SUV की असली सेफ्टी

कम कीमत में भी मिल रहे लग्जरी फीचर्स

पैरामीटरडिटेल
मॉडलTata Harrier EV
नया वेरिएंटFearless+ QWD 75
कीमत (एक्स-शोरूम)₹26.49 लाख
प्लेटफॉर्मActi.ev+ आर्किटेक्चर
बैटरी पैक75 kWh
ड्राइव टाइपडुअल मोटर, ऑल-व्हील ड्राइव (QWD)
पावर/टॉर्क504 Nm टॉर्क
0-100 किमी/घंटा6.3 सेकंड
रेंज (MIDC)लगभग 627 किमी
रियल वर्ल्ड रेंज500+ किमी
टेरेन मोड्स6 (Normal, Rock Crawl, Mud Ruts, Snow/Grass, Sand, Custom)
सीट फीचर्सपावर्ड फ्रंट सीट्स, ड्राइवर मेमोरी फंक्शन
इंफोटेनमेंट10-स्पीकर JBL ऑडियो सिस्टम
कैमरा360 डिग्री कैमरा
क्लाइमेट कंट्रोलड्यूल-जोन ऑटोमैटिक
अतिरिक्त फीचर्सएंबिएंट लाइटिंग, रियर सनशेड
खास फीचरTransparent Mode (नीचे का रास्ता स्क्रीन पर दिखता है)
कुल वेरिएंट्स7
सेफ्टी रेटिंग5 स्टार (Bharat NCAP)
एयरबैग्स7
सेफ्टी फीचर्सABS, EBD, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, ISOFIX
डैशकैम128 GB बिल्ट-इन
एडल्ट प्रोटेक्शन स्कोर32/32
चाइल्ड प्रोटेक्शन स्कोर45/49
व्हीकल असेसमेंट स्कोर9/13

आमतौर पर कीमत कम होने पर फीचर्स में कटौती होती है, लेकिन यहां ऐसा नहीं है। इस नए वेरिएंट (Harrier EV New Variant) में भी कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं। SUV में 6-वे पावर्ड ड्राइवर सीट, मेमोरी फंक्शन, 4-वे पावर्ड को-ड्राइवर सीट और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स दी गई हैं। इसके साथ 360 डिग्री कैमरा, JBL का 10-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और R19 अलॉय व्हील्स भी मौजूद हैं।

सबसे खास इसका 14.53 इंच का Samsung Neo QLED टचस्क्रीन है, जो इनबिल्ट नेविगेशन के साथ आता है। साथ ही इसमें वॉयस असिस्टेड ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल भी दिया गया है। इसके अलावा SUV में डिजिटल IRVM, डैशकैम, ऑटो पार्क असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। डिजिटल की, एम्बिएंट लाइटिंग और बॉस मोड इसे और प्रीमियम बनाते हैं।

ये भी पढ़ें: अचानक सस्ती हुई Tata की इलेक्ट्रिक कारें, Curvv EV पर मिल रही 3.80 लाख तक की छूट

दमदार बैटरी और शानदार परफॉर्मेंस

नई Fearless+ QWD 75 में 75kWh की LFP बैटरी दी गई है, जो ड्यूल मोटर के साथ आती है। यह सेटअप 313bhp की पावर और 504Nm का टॉर्क जनरेट करता है। बता दें कि यह SUV सिर्फ 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। यानी परफॉर्मेंस के मामले में भी यह किसी से पीछे नहीं है।

ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए इसमें 6 टेरेन मोड दिए गए हैं, जिससे यह हर तरह के रास्तों पर चल सकती है। कंपनी के मुताबिक, Harrier EV को ग्राहकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। पिछले 6 महीनों में 13,000 से ज्यादा यूनिट्स डिलीवर हो चुकी हैं और यह SUV 100 मिलियन किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी है।

Jai Jagdamba News Whatsapp