भारत में फिर महंगा हुआ तेल, नायरा ने पेट्रोल पर 5 और डीजल पर बढ़ाए 3 रुपये, जानें क्या है नए रेट

Nayara Energy Petrol Diesel Price Hike India
1 min read

ईरान-अमेरिका युद्ध का असर अब सीधे आपकी जेब पर दिखने लगा है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। कई शहरों में डीजल ₹100 के पार पहुंच गया है, जबकि पंपों पर लंबी कतारें भी देखने को मिल रही हैं। आखिर क्यों बढ़ रहे हैं दाम और क्या आगे और महंगाई बढ़ेगी, जानिए पूरी खबर।

देश में क्यों बढ़ रहे तेल के दाम?

बता दें कि पिछले लगभग एक महीने से चल रहे ईरान-अमेरिका युद्ध का असर अब भारत में साफ दिखाई देने लगा है। इस युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा सप्लाई प्रभावित हुई है। खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास हालात बिगड़ने और ऊर्जा ठिकानों पर हमलों की वजह से तेल की आपूर्ति बाधित हो रही है।

हालांकि सरकार की ओर से लगातार यह कहा जा रहा है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर भारत पर पड़ रहा है। यही कारण है कि पेट्रोल और डीजल के दाम धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: नेपाल में पेट्रोल-डीजल के दाम में भारी उछाल, ईरान-अमेरिका तनाव का असर, LPG भी हुआ महंगा

पेट्रोल-डीजल के दाम में बड़ा झटका, कई शहरों में कीमत ₹100 पार

गौरतलब है कि देश की सबसे बड़ी निजी फ्यूल रिटेलर कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने पेट्रोल के दाम में करीब ₹5.30 प्रति लीटर और डीजल में ₹3 तक की बढ़ोतरी (Petrol Diesel Price Hike India) कर दी है, हालांकि अलग-अलग राज्यों में टैक्स के कारण कीमतें थोड़ी अलग दिख रही हैं। कंपनी का कहना है कि,

निजी कंपनियों को सरकार की तरफ से कोई राहत नहीं मिलती, इसलिए बढ़ती लागत का असर सीधे ग्राहकों पर डालना पड़ा।

इसका असर अब साफ दिख रहा है, जहां हैदराबाद में पेट्रोल ₹107.46 तक पहुंच गया है और डीजल भी ₹95.70 के करीब है। मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों में भी पेट्रोल ₹100 के पार बना हुआ है, जिससे लोग घबराकर पंप पर ज्यादा संख्या में पहुंच रहे हैं और कई जगह लंबी कतारें लग गई हैं।

सभी 28 राज्यों में पेट्रोल और डीजल के दाम (26 मार्च 2026)

राज्यप्रमुख शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
आंध्र प्रदेशहैदराबाद / अमरावती₹109.74₹97.57
अरुणाचल प्रदेशईटानगर₹90.87₹80.38
असमगुवाहाटी₹98.23₹89.46
बिहारपटना₹105.54₹91.78
छत्तीसगढ़रायपुर₹99.44₹93.39
गोवापणजी₹96.70₹88.46
गुजरातअहमदाबाद₹95.05₹90.72
हरियाणागुरुग्राम₹95.57₹88.03
हिमाचल प्रदेशशिमला₹94.87₹86.82
झारखंडरांची₹97.86₹92.62
कर्नाटकबेंगलुरु₹102.92₹90.99
केरलतिरुवनंतपुरम₹107.30₹96.18
मध्य प्रदेशभोपाल₹106.63₹91.99
महाराष्ट्रमुंबई₹103.54₹90.03
मणिपुरइम्फाल₹99.16₹85.22
मेघालयशिलॉन्ग₹96.23₹87.55
मिजोरमआइजोल₹99.06₹87.92
नागालैंडकोहिमा₹97.31₹88.65
ओडिशाभुवनेश्वर₹101.16₹92.74
पंजाबचंडीगढ़ / जालंधर₹98.29₹88.09
राजस्थानजयपुर₹104.72₹90.21
सिक्किमगंगटोक₹103.35₹90.45
तमिलनाडुचेन्नई₹101.06₹92.61
तेलंगानाहैदराबाद₹107.50₹95.70
त्रिपुराअगरतला₹97.57₹86.59
उत्तर प्रदेशलखनऊ / नोएडा₹95.16₹88.31
उत्तराखंडदेहरादून₹93.16₹88.00
पश्चिम बंगालकोलकाता₹105.41₹92.02

असम में दिखा पैनिक बायिंग

असम के गुवाहाटी सहित कई इलाकों में पेट्रोल और डीजल की कमी की अफवाह फैलने के बाद लोगों ने बड़ी मात्रा में ईंधन खरीदना शुरू कर दिया। इसके साथ ही एलपीजी सिलेंडर के लिए भी लंबी लाइनें देखी गईं। हालांकि, सरकार ने साफ किया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और सप्लाई सामान्य बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: डीजल वाहनों के परिचालन पर लगने वाला है लगाम, 2027 से डीजल वाहनों पर पूर्ण प्रतिबंध

सरकार पर उठे सवाल, विपक्ष ने साधा निशाना

इस पूरे मामले में राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि,

सरकार इस ऊर्जा संकट से निपटने के लिए तैयार नहीं थी। सरकार पर्याप्त रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार नहीं बना पाई, जिसके कारण अब देश को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

साथ ही ओवैसी ने यह भी चेतावनी दी कि आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल के दाम और बढ़ सकते हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp