1 अप्रैल से देश में बंद हो सकते हैं कई CCTV कैमरे, सुरक्षा को लेकर सरकार ने सख्त कीये नियम

1 अप्रैल से देश में बंद हो सकते हैं कई CCTV कैमरे, सुरक्षा को लेकर सरकार ने सख्त कीये नियम

अगर आप घर या दुकान के लिए CCTV कैमरा खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। 1 अप्रैल से सरकार नए नियम लागू करने जा रही है, जिससे कई लोकप्रिय कैमरा ब्रांड्स बाजार से गायब हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि बिना सर्टिफिकेशन वाले सीसीटीवी कैमरे अब नहीं बिक पाएंगे। ऐसे में खरीदारी से पहले यह जानना जरूरी है कि कौन से कैमरे सुरक्षित हैं और किनसे आपको दूरी बनानी चाहिए।

क्यों अचानक सख्ती कर रही है सरकार?

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत सरकार Hikvision, Dahua और TP-Link जैसी चीनी कंपनियों के CCTV कैमरों की बिक्री पर रोक (India CCTV Ban) लगाने की तैयारी में है। यह कदम नए STQC नियमों के लागू होने के साथ उठाया जा रहा है। गौरतलब है कि अब भारत में कोई भी CCTV कैमरा बिना सरकारी सर्टिफिकेशन के नहीं बेचा जा सकेगा।

अधिकारियों ने कथित तौर पर इन कंपनियों और चीनी चिपसेट वाले डिवाइस को मंजूरी देने से इनकार कर दिया है। इसका सीधा मतलब है कि ऐसे कैमरे बाजार से बाहर हो सकते हैं। सरकार का मानना है कि इससे देश की सुरक्षा मजबूत होगी और हैकिंग या दूर से निगरानी जैसे खतरे कम होंगे।

ये भी पढ़ें: 1 अप्रैल से पैसे निकालना पड़ सकता है महंगा, कई बैंकों ने बदले अपने नियम, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

बाजार में तेजी से बदल रहा खेल

बता दें कि कुछ समय पहले तक भारतीय CCTV बाजार में चीनी कंपनियों का दबदबा था और उनका हिस्सा करीब एक-तिहाई तक पहुंच गया था। हालांकि, अब स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। भारतीय कंपनियों जैसे CP Plus, Qubo, Prama, Matrix और Sparsh ने तेजी से बाजार पर पकड़ बनाई है।

इन कंपनियों ने अपनी रणनीति बदलते हुए चीनी पार्ट्स की जगह ताइवानी चिपसेट और लोकल सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल बढ़ाया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, फरवरी तक भारतीय कंपनियां 80 प्रतिशत से ज्यादा बाजार पर कब्जा कर चुकी हैं। हालांकि, महंगे सेगमेंट में Bosch और Honeywell जैसी कंपनियां अभी भी मजबूत स्थिति में हैं।

नए नियम क्या कहते हैं और आपको क्या फर्क पड़ेगा?

सरकार ने अप्रैल 2024 से इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आवश्यक आवश्यकताओं वाले नियम लागू किए हैं, जिनका असर अब साफ दिखने वाला है। इन नियमों के तहत हर कंपनी को अपने सीसीटीवी कैमरे में इस्तेमाल होने वाले सभी जरूरी पुर्जों की पूरी जानकारी देनी होगी।

ऊन्हे यह भी साबित करना होगा कि कैमरा पूरी तरह सुरक्षित है और उसमें कोई ऐसी कमी नहीं है जिससे कोई बाहर से उसे एक्सेस कर सके। कंपनियों को इन नियमों को मानने के लिए दो साल का समय दिया गया था और अब तक 500 से ज्यादा मॉडल पास भी हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: Apple ने चीन को दिया बड़ा झटका, अब भारत में बनेगा iPhone 17, कंपनी ने शुरू की मैन्युफैक्चरिंग

नए नियम लागू होने के बाद बाजार में कुछ ब्रांड्स कम दिख सकते हैं, लेकिन अच्छी बात यह है कि अब आपको पहले से ज्यादा सुरक्षित और भरोसेमंद सीसीटीवी कैमरे मिलेंगे, इसलिए आगे कैमरा खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं बल्कि उसकी सुरक्षा मंजूरी पर भी ध्यान देना जरूरी होगा।

Jai Jagdamba News Whatsapp