₹8000 से भी कम में Lava Bold N2 Pro लॉन्च, मिलेगा 128GB स्टोरेज, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी

₹8000 से भी कम में Lava Bold N2 Pro लॉन्च, मिलेगा 128GB स्टोरेज, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी

₹8000 से भी कम कीमत में अगर आपको बड़ा डिस्प्ले, स्मूद स्क्रॉलिंग और लंबी बैटरी चाहिए, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। लावा ने चुपचाप अपना नया स्मार्टफोन Lava Bold N2 Pro लॉन्च कर दिया है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 5000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि कीमत कम है, लेकिन कंपनी ने इसमें ऐसे फीचर्स जोड़ने की कोशिश की है जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बना सकते हैं।

Lava Bold N2 Pro के स्पेसिफिकेशन

फीचरविवरण
मॉडल नामLava Bold N2 Pro
नेटवर्क4G
डिस्प्ले6.67 इंच HD+ LCD डिस्प्ले
कलर सपोर्ट16 मिलियन कलर्स
रिफ्रेश रेट120Hz
बॉडीपॉलीकार्बोनेट बिल्ड
प्रोटेक्शनIP54 रेटिंग
कलर ऑप्शनEclipse Grey, Aurora Gold
प्रोसेसरUnisoc T7250
परफॉर्मेंस स्कोरलगभग 2,40,000 (AnTuTu)
RAM4GB
स्टोरेज128GB इंटरनल स्टोरेज
रियर कैमरा50MP प्राइमरी कैमरा
फ्रंट कैमरा8MP सेल्फी कैमरा
बैटरी5000mAh बैटरी
चार्जिंगType-C पोर्ट, 10W / 18W सपोर्ट
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 15
सॉफ्टवेयरक्लीन, बिना ब्‍लोएटवेयर UI
कीमत₹7,999

ये भी पढ़ें: सोनी कैमरा, 128GB स्टोरेज और दमदार बैटरी के साथ Lava Bold 2 5G लॉन्च, कम कीमत में मिल रहें दमदार फीचर्स

लावा का Bold N2 Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.75 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले मिलता है, जो वीडियो देखने और सोशल मीडिया चलाने में अच्छा अनुभव देता है, जिससे स्क्रॉलिंग काफी स्मूद महसूस होती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें UNISOC T7250 प्रोसेसर दिया गया है, साथ में 4GB RAM और 4GB वर्चुअल RAM का सपोर्ट मिलता है, जिससे रोजमर्रा के काम बिना ज्यादा रुकावट के हो जाते हैं।

128GB स्टोरेज इस प्राइस में एक मजबूत पॉइंट है, जहां आप आराम से फोटो, वीडियो और ऐप्स रख सकते हैं। कैमरे की बात करें तो इसमें 50MP का AI रियर कैमरा दिया गया है, जो सामान्य फोटो के लिए ठीक है, जबकि 8MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए काम चला देता है।

वहीं 5000mAh बैटरी पूरे दिन का साथ देने की क्षमता रखती है और Type-C पोर्ट के साथ 10W और 18W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। कुल मिलाकर यह फोन ज्यादा दिखावा नहीं करता, लेकिन जरूरी काम आराम से संभाल लेता है, जो इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

Lava Bold N2 Pro की भारत में कीमत

Lava ने अपने नए स्मार्टफोन Bold N2 Pro को भारत में ₹7,999 की कीमत में लॉन्च किया है। यह फोन खास तौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम बजट में एक साधारण और भरोसेमंद डिवाइस चाहते हैं। यह स्मार्टफोन पहली बार 6 अप्रैल को दोपहर 12 बजे से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

ये भी पढ़ें: ₹7,500 से कम किमत में Lava का Yuva Star 3 भारत में लॉन्च, मिलेगा Android 15, IP64 रेटिंग और 5000mAh बैटरी

इस कीमत में आने वाला यह फोन एंट्री-लेवल कैटेगरी में फिट बैठता है, जहां यूज़र्स ज्यादा खर्च किए बिना जरूरी फीचर्स चाहते हैं। हालांकि, इस प्राइस रेंज में काफी कॉम्पिटिशन है, लेकिन Lava ने कुछ ऐसे फीचर्स देने की कोशिश की है जो इसे थोड़ा अलग बनाते हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp