दिन के उजाले में गोलियों की गूंज… बेखौफ अपराधियों ने होटल संचालक को मारी गोली

दिन के उजाले में गोलियों की गूंज… बेखौफ अपराधियों ने होटल संचालक को मारी गोली

दिन के उजाले में अचानक गोलियों की गूंज… और कुछ ही सेकंड में सड़क पर खून और चीख-पुकार। लोग समझ ही नहीं पाए कि हुआ क्या है, तभी दो लोग जमीन पर गिर पड़े। बता दें कि यह हमला इतना अचानक था कि आसपास मौजूद लोग डर के मारे छिपने लगे। हालांकि, इस वारदात के पीछे जो वजह सामने आ रही है, वह और भी चौंकाने वाली है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि यह घटना (Patna Land Dispute Shootout) पटना के गोपालपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक आलमगंज इलाके के रहने वाले ओमप्रकाश यादव अपने कुछ साथियों के साथ जमीन देखने गए थे। बताया जा रहा है कि वे करीब दो बीघा जमीन का मुआयना कर वापस लौट रहे थे। वहीं जैसे ही वे लौट रहे थे, पहले से घात लगाए स्कॉर्पियो सवार अपराधियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया।

हमला इतना अचानक था कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस दौरान हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,

बदमाशों ने आधा दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग की। इस गोलीबारी में ओमप्रकाश यादव के पैर में गोली लगी, जबकि उनके साथ मौजूद जितेंद्र नाम के युवक को पेट में दो गोलियां लगीं।

ये भी पढ़ें: बक्सर जिले के बहुचर्चित चंदन मिश्रा की दिनदहाड़े हत्या, पटना के पारस अस्पताल में अपराधीयों ने मारी गोली

गौरतलब है कि दोनों के घायल होते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है।

कौन है हमलावर?

घायल ओमप्रकाश यादव, जो एक होटल संचालक बताए जा रहे हैं, ने इस हमले के पीछे उदय सिंह, उज्ज्वल सिंह और गौरव सिंह का नाम लिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने अप न ने साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला किया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,

शुरुआती जांच में मामला जमीन विवाद से जुड़ा लग रहा है। हालांकि, साजिश, पुरानी रंजिश और अन्य कारणों को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

ये भी पढ़ें: बिहार में बेखौफ हुवे अपराधी, कारोबारियों से लूट लिया 17 किलो सोना, वारदात में इस्तेमाल कार बरामद

बता दें की घटना के बाद फिलहाल इलाके में डर का माहौल बना हुआ है। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी ने एक बार फिर पटना की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Jai Jagdamba News Whatsapp