₹8,999 में 5G, ₹29,999 में Flip! देशी कंपनी Ai+ के ये सस्ते फोन देख उड़ जाएंगे होश

₹8,999 में 5G, ₹29,999 में Flip! देशी कंपनी Ai+ के ये सस्ते फोन देख उड़ जाएंगे होश

₹8,999 में 5G फोन और ₹29,999 में फ्लिप स्मार्टफोन… सुनकर ही चौंकना लाजमी है। Ai+ ने अपनी नई Nova Series के साथ बाजार में ऐसा दांव खेला है, जो सीधे बजट और प्रीमियम यूजर्स दोनों को टारगेट करता है। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा उस फ्लिप फोन की हो रही है, जिसकी कीमत उम्मीद से कहीं कम रखी गई है। आखिर क्या है इस लॉन्च में इतना खास, आइए जानते हैं पूरी डिटेल।

₹8,999 से शुरू हुई Ai+ Nova Series, Flip फोन ने खींचा सबका ध्यान

Ai+ ने अपनी नई Nova सीरीज (Ai Plus Nova Series) के साथ बाजार में जोरदार एंट्री की है, जिसमें Nova 2, Nova 2 Ultra और Nova Flip 5G जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। इनकी कीमत ₹8,999 से लेकर ₹29,999 तक रखी गई है, जिससे हर बजट के यूजर्स को ध्यान में रखा गया है।

Nova 2 जहां आम यूजर्स के लिए एक किफायती विकल्प है, वहीं Nova 2 Ultra ज्यादा दमदार फीचर्स के साथ आता है। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा Nova Flip 5G की हो रही है, जो इस रेंज में एक अलग तरह का फ्लिप फोन है और देखने में काफी प्रीमियम लगता है।

ये भी पढ़ें: iPhone 17 Pro Max की कीमत में बड़ी गिरावट, 23,100 रुपये सस्ता हुआ Apple का प्रीमियम फोन

Ai+ Nova सीरीज के फीचर और स्पेसिफिकेशन

मॉडलकीमत (शुरुआती)डिस्प्लेप्रोसेसरकैमराबैटरीखास फीचर्स
Nova 2₹8,9996.7 इंच HD+
120Hz
ऑक्टा-कोर प्रोसेसर50MP रियर
8MP फ्रंट
6000mAh
18W फास्ट चार्जिंग
Android 16, NxtQuantum OS, ड्यूल 5G
Nova 2 Ultra₹14,9996.78 इंच AMOLED
1.5K, 144Hz
MediaTek Dimensity 740050MP Sony IMX752 (OIS)
8MP अल्ट्रा-वाइड
13MP फ्रंट
6000mAh
33W फास्ट चार्जिंग
डायनामिक नोटिफिकेशन लाइट, कस्टम शॉर्टकट
Nova Flip 5G₹29,9996.9 इंच AMOLED (इनर)
3.1 इंच कवर स्क्रीन
MediaTek Dimensity 730050MP रियर
32MP फ्रंट
4325mAh
33W फास्ट चार्जिंग
फ्लिप डिजाइन, फोल्डेबल फोन, प्रीमियम लुक

Nova 2 को ऐसे यूजर्स के लिए बनाया गया है जो कम कीमत में दमदार फीचर्स चाहते हैं, क्योंकि इसमें 50MP कैमरा, 6000mAh की बड़ी बैटरी और 120Hz वाला स्मूद डिस्प्ले मिलता है, जिससे रोज़ का इस्तेमाल काफी आसान हो जाता है। वहीं Nova 2 Ultra एक कदम आगे निकल जाता है, इसमें पावरफुल Dimensity 7400 प्रोसेसर, OIS वाला 50MP Sony कैमरा और शानदार AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो इसे ज्यादा प्रीमियम फील देता है।

इस पूरे लॉन्च का असली आकर्षण Nova Flip 5G है, जो फ्लिप डिजाइन के साथ आता है और दिखने में महंगा लगता है, लेकिन कीमत को काबू में रखा गया है, इसमें 6.9 इंच का AMOLED इनर डिस्प्ले और 3.1 इंच का कवर स्क्रीन दिया गया है, जिससे बिना फोन खोले भी कई काम किए जा सकते हैं। फोन में 50MP का मुख्य कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट मिलता है और 4325mAh बैटरी के साथ 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

ये भी पढ़ें: 9020mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आ रहा है Vivo का पावरफुल 5G फोन, जानिए कीमत और फीचर्स

स्मार्टफोन के साथ टैबलेट और स्मार्ट डिवाइस भी लॉन्च

सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, Ai+ ने इस बार अपने पोर्टफोलियो को और बड़ा करते हुए PulseTab नाम का टैबलेट भी लॉन्च किया है, जिसमें 10.95 इंच का FHD डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और 8000mAh की दमदार बैटरी मिलती है, जिससे यह रोजमर्रा के कामों के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है।

इसके साथ ही कंपनी ने NovaPod Beats, NovaPods Air और RotateCam 4G स्मार्टवॉच जैसे ऑडियो और वेयरेबल डिवाइस भी पेश किए हैं, जिनमें नॉइज कैंसलेशन, हेल्थ ट्रैकिंग और लंबी बैटरी जैसी सुविधाएं दी गई हैं।

हालांकि, अगर खरीदने की बात करें तो Nova 2 की बिक्री 14 अप्रैल से शुरू होगी, जबकि Nova 2 Ultra 17 अप्रैल से मिलेगा, वहीं Nova Flip और बाकी डिवाइस मई 2026 से बाजार में उपलब्ध होंगे।

Jai Jagdamba News Whatsapp