16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाला Sony का नया 5G फोन लॉन्च, मिलेगा 5000mAh बैटरी और ट्रिपल कैमरा

Sony Xperia 1 VIII Launched: 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाला Sony का नया 5G फोन लॉन्च, मिलेगा 5000mAh बैटरी और ट्रिपल कैमरा
1 min read

Sony Xperia 1 VIII Launch: सोनी ने अपना नया फ्लैगशिप Xperia 1 VIII लॉन्च कर दिया है, जो दमदार स्पेसिफिकेशंस और प्रीमियम डिजाइन के साथ चर्चा में है। इस फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, 16GB RAM और 1TB तक स्टोरेज जैसे हाई-एंड फीचर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि इसमें ट्रिपल 48MP कैमरा सेटअप भी मिलता है, जो फोटोग्राफी को नए लेवल पर ले जाता है। जानिए इसकी कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल जो इसे खास बनाती है।

Sony Xperia 1 VIII स्पेसिफिकेशन

Sony Xperia 1 VIII में कंपनी ने लेटेस्ट Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया है और इसके साथ Sony का दावा है कि इस फोन को 4 बड़े सिस्टम अपडेट और पूरे 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलते रहेंगे, जिससे यह लंबे समय तक भरोसेमंद बना रहता है।

फोन में 6.5 इंच का फुल एचडी+ ओएलईडी डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट के साथ आता है, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग काफी स्मूद होती है और वीडियो देखने का एक्सपीरियंस भी काफी शानदार हो जाता है।

Xperia 1 VIII का परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 3nm टेक्नोलॉजी पर बना Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है, और सबसे खास बात यह है कि इसमें माइक्रोएसडी कार्ड से 2TB तक एक्सपैंडेबल स्टोरेज का भी सपोर्ट मिलता है।

ये भी पढ़ें: AMOLED डिस्प्ले और AI फीचर्स के साथ NoiseFit Halo 3 स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी

आज जहां कई कंपनियां माइक्रोएसडी स्लॉट हटा रही हैं, वहीं Sony ने इसे बनाए रखकर उन यूजर्स को बड़ी राहत दी है जिन्हें ज्यादा स्टोरेज की जरूरत होती है।

5000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग

बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है, जो फास्ट चार्जिंग के साथ-साथ वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है। साथ ही इसमें 5G, Bluetooth 6, NFC, Wi-Fi और USB Type-C जैसे लेटेस्ट कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।

Sony ने इस फोन में 3.5mm हेडफोन जैक और IP65/IP68 रेटिंग भी दी है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहता है। आज जब ज्यादातर कंपनियां हेडफोन जैक हटा रही हैं, Sony ने इसे बनाए रखकर यूजर्स को एक अलग और काम का ऑप्शन दिया है।

कैसा है कैमरा?

Sony ने एक बार फिर अपने कैमरा एक्सपर्टिज का जलवा दिखाया है। Xperia 1 VIII में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें तीनों कैमरे 48 मेगापिक्सल के हैं। इसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 48MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 48MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है, जो 140mm तक का फोकल लेंथ सपोर्ट करता है।

यह कॉम्बिनेशन खासकर उन लोगों के लिए शानदार है जो फोटो और वीडियो शूटिंग को गंभीरता से लेते हैं। सेल्फी के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो साफ और डिटेल्ड तस्वीरें देने का दावा करता है।

ये भी पढ़ें: Instagram ने हटाया चैट प्राइवेसी का सबसे मजबूत फीचर, अब आपके पर्सनल बातों पर रहेगी कंपनी से लेकर हैकर्स तक की नजर

Sony Xperia 1 VIII की कीमत और लॉन्च डिटेल्स

Sony का नया Xperia 1 VIII जापान में लॉन्च हो चुका है और अभी प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। यह फोन चार रंगों में आता है जैसे गैर्नेट रेड, ग्रेफाइट ब्लैक, आयोलाइट सिल्वर और नेचुरल गोल्ड। कीमत की बात करें तो इसका 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला बेस मॉडल करीब 1,43,000 रुपये में मिलता है, जबकि 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत लगभग 1,53,000 रुपये रखी गई है।

इसके अलावा 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला मॉडल करीब 1,63,000 रुपये का है, और सबसे टॉप वेरिएंट जिसमें 16GB रैम और 1TB स्टोरेज मिलता है, उसकी कीमत लगभग 1,81,000 रुपये तक जाती है। इतने हाई प्राइस के साथ यह फोन सीधे अल्ट्रा-प्रीमियम कैटेगरी में आता है, जहां इसका मुकाबला गिने-चुने फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से होगा।

Jai Jagdamba News Whatsapp