अब AI बनाएगा सटीक और स्मार्ट तस्वीरें, OpenAI का ChatGPT Images 2.0 लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स

अब AI बनाएगा सटीक और स्मार्ट तस्वीरें, OpenAI का ChatGPT Images 2.0 लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स

OpenAI ने AI की दुनिया में बड़ा धमाका कर दिया है। कंपनी ने ChatGPT Images 2.0 लॉन्च किया है, जो अब सिर्फ तस्वीरें नहीं बल्कि आपके दिमाग के आइडिया को सटीक विजुअल में बदल सकता है। खास बात यह है कि यह हिंदी समेत कई भाषाओं को समझकर इमेज बना सकता है। हालांकि, सवाल यह है कि क्या यह नया मॉडल पुराने सिस्टम को पूरी तरह पीछे छोड़ देगा? जानिए इस अपग्रेड में क्या है सबसे खास।

क्या है ChatGPT Images 2.0?

ChatGPT Images 2.0, OpenAI का अगली पीढ़ी का इमेज जनरेशन मॉडल है, जिसे खास तौर पर बेहतर एक्यूरेसी और कंट्रोल के लिए तैयार किया गया है। गौरतलब है कि इसमें इंस्ट्रक्शन फॉलो करने की क्षमता को काफी सुधारा गया है, जिससे यूजर्स को उनके प्रॉम्प्ट के मुताबिक ज्यादा सटीक आउटपुट मिलता है।

कंपनी का कहना है कि,

यह मॉडल जटिल कंपोजिशन को भी आसानी से हैंडल कर सकता है। इसमें UI एलिमेंट्स, डेंस टेक्स्ट और स्ट्रक्चर्ड लेआउट्स जैसे मुश्किल काम भी शामिल हैं, जो पहले के मॉडल्स के लिए चुनौतीपूर्ण थे।

बता दें की अब यूजर्स ऐसे विजुअल्स बना सकते हैं जो उनके डिटेल्ड इनपुट से काफी हद तक मेल खाते हैं। इसके साथ ही, यह मॉडल एक साथ आठ तक कोहेरेंट इमेज आउटपुट तैयार कर सकता है, जिससे यूजर्स को ज्यादा विकल्प मिलते हैं।

किन प्लेटफॉर्म्स पर है उपलब्ध?

OpenAI के मुताबिक, ChatGPT Images 2.0 को ChatGPT, Codex और API के जरिए उपलब्ध कराया गया है। मंगलवार से यह ChatGPT और Codex के सभी यूजर्स के लिए लाइव हो चुका है। हालांकि, प्लस, प्रो और बिजनेस सब्सक्राइबर्स को एडवांस्ड फीचर्स मिलेंगे, जिनमें रीजनिंग-बेस्ड थिंकिंग भी शामिल है।

डेवलपर्स gpt-image-2 API के माध्यम से इस मॉडल को इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी कीमत इमेज की क्वालिटी और रेजोल्यूशन पर निर्भर करेगी। कंपनी ने बताया है कि यह मॉडल 2K रेजोल्यूशन तक सपोर्ट करता है, जबकि उससे ज्यादा रेजोल्यूशन अभी बीटा फेज में है।

ChatGPT Images 2.0 के प्रमुख फीचर्स:

फीचरविवरण
रेजोल्यूशन सपोर्ट2K तक, उससे ज्यादा बीटा में
मल्टीलिंगुअल सपोर्टहिंदी, बंगाली, चीनी, जापानी, कोरियाई सहित कई भाषाएं
स्टाइल्सफोटोरियलिस्टिक, सिनेमैटिक, पिक्सल आर्ट, मांगा
आउटपुटएक साथ 8 इमेज
आस्पेक्ट रेशियो3:1 से 1:3 तक फ्लेक्सिबल

एक बड़ा अपग्रेड मल्टीलिंगुअल सपोर्ट है। अब यह मॉडल हिंदी समेत कई भाषाओं में टेक्स्ट को सही तरीके से दिखा सकता है। इससे पोस्टर, इन्फोग्राफिक्स और डायग्राम बनाना आसान हो गया है।

ChatGPT Images 2.0 की सीमाएं

हालांकि ChatGPT Images 2.0 को काफी बेहतर बनाया गया है, लेकिन यह हर स्थिति में बिल्कुल सही काम करे, ऐसा नहीं है। बता दें कि जहां गहरी फिजिकल समझ की जरूरत होती है, जैसे मुश्किल पजल्स या ओरिगेमी जैसे डिजाइन, वहां यह मॉडल थोड़ा कमजोर पड़ सकता है।

इसके अलावा, अगर इमेज में बहुत ज्यादा बारीक या बार-बार दोहराए जाने वाले डिटेल्स हों, तो रिजल्ट पूरी तरह सटीक नहीं भी आ सकता। ऐसे मामलों में खासकर डायग्राम या लेबल वाली इमेज को इस्तेमाल करने से पहले एक बार खुद जांच लेना जरूरी हो जाता है।

गौरतलब है कि 2K से ज्यादा रेजोल्यूशन वाले आउटपुट अभी बीटा स्टेज में हैं, इसलिए उनमें कभी-कभी कंसिस्टेंसी की दिक्कत भी देखने को मिल सकती है।

Jai Jagdamba News Whatsapp