लिपुलेख विवाद के बाद भारत ने नेपाल को दिया बड़ा न्योता, जून में हो सकती है हाई लेवल मुलाकात

India Nepal ICBA Summit: लिपुलेख तनाव के बीच नेपाल को भारत का न्योता
1 min read

India Nepal ICBA Summit: भारत और नेपाल के बीच लिपुलेख विवाद को लेकर हाल में तनाव बढ़ा था, लेकिन अब रिश्तों में नरमी के संकेत दिख रहे हैं। जून में होने वाले ICBA Summit के लिए भारत जल्द नेपाल को बड़ा न्योता भेज सकता है। खास बात यह है कि नेपाल के विदेश मंत्री की भारत यात्रा भी तय मानी जा रही है। अगर ऐसा हुआ, तो पीएम नरेंद्र मोदी और एस जयशंकर से अहम मुलाकात संभव है, जिस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

ICBA Summit में नेपाल को मिलेगा निमंत्रण

बता दें कि नई दिल्ली में 1 और 2 जून को International Big Cat Alliance यानी ICBA Summit आयोजित होने वाला है। इस सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। नेपाल इस संगठन के 16 संस्थापक सदस्य देशों में शामिल है, इसलिए उसे आमंत्रित किया जाना तय माना जा रहा है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार,

नेपाल को जल्द आधिकारिक निमंत्रण भेजा जाएगा। ऐसे संकेत हैं कि नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल इस कार्यक्रम में भाग लेने भारत आ सकते हैं।

अगर ऐसा होता है, तो यह नेपाल की नई सरकार बनने के बाद किसी मंत्री की भारत की पहली यात्रा होगी। गौरतलब है कि इससे पहले दोनों देशों के बीच हाल के दिनों में कई संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा चल रही थी।

ये भी पढ़ें: कोरोना के बाद अब हंतावायरस से डरी दुनिया, WHO ने 12 देशों को किया अलर्ट, जानिए कितना खतरनाक है ये बीमारी

भारत-नेपाल के बीच फिर शुरू होगी बातचीत?

हाल ही में भारत और नेपाल के बीच लिपुलेख पास को लेकर तनाव बढ़ गया था। नेपाल ने लिपुलेख, लिम्पियाधुरा और कालापानी को अपना हिस्सा बताया, जबकि भारत ने साफ कहा कि,

यह रास्ता कई दशकों से कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए इस्तेमाल होता आया है।

इसी बीच भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री का नेपाल दौरा भी टल गया, जिसे बढ़ते तनाव और राजनीतिक कारणों से जोड़ा गया। हालांकि अब माहौल बदलता दिख रहा है। दोनों देशों ने संकेत दिए हैं कि लंबित मुद्दों का हल बातचीत से निकाला जा सकता है। नेपाल की ओर से भी संवाद जारी रखने की बात कही गई है, जिससे रिश्तों में फिर सुधार की उम्मीद जगी है।

भारत-नेपाल तनाव के बीच जून में अहम बैठक संभव

अगर नेपाल के विदेश मंत्री जून में भारत दौरे पर आते हैं, तो उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से हो सकती है। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में भारत-नेपाल संबंध, सीमा विवाद और आपसी सहयोग बढ़ाने जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। नेपाल की तरफ से भी इस यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू होने की खबर है।

ये भी पढ़ें: अब इस नए स्टेशन पर भी रुकेगी हावड़ा-पटना वंदे भारत ट्रेन, यात्रियों को मिलेगा सीधा फायदा

माना जा रहा है कि हाल के तनाव के बाद यह मुलाकात दोनों देशों के रिश्तों को फिर से मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकती है। भारत और नेपाल के बीच पुराने सांस्कृतिक और रणनीतिक संबंध रहे हैं, इसलिए जून में होने वाला यह सम्मेलन कूटनीतिक नजरिए से भी काफी अहम माना जा रहा है।

Jai Jagdamba News Whatsapp