वैश्विक तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी अपील, अब घर से करिए काम, 1 साल तक सोना खरीद रोकने की सलाह

PM Modi Work From Home Appeal, foreign travel pause amid global oil crisis
1 min read

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बड़ी अपील ने देशभर में चर्चा तेज कर दी है। उन्होंने लोगों से 1 साल तक सोना खरीदने से बचने, गैर जरूरी विदेश यात्रा टालने और फिर से वर्क फ्रॉम होम अपनाने की सलाह दी है। साथ ही पेट्रोल-डीजल बचाने पर जोर दिया गया है। आखिर पीएम मोदी ने ऐसा क्यों कहा और इसके पीछे क्या बड़ा आर्थिक संकेत छिपा है, आइए जानते हैं पूरी खबर।

बढ़ती तेल कीमतों के बीच सरकार का नया संदेश

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और तेल सप्लाई को लेकर बनी चिंता के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में फिर से वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था अपनाने का सुझाव (PM Modi Work From Home Appeal) दिया है। तेलंगाना के सिकंदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि,

कोरोना काल के दौरान भारत ने घर से काम, ऑनलाइन मीटिंग और वीडियो कॉन्फ्रेंस जैसी व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक अपनाया था।

ये भी पढ़ें: Airtel ने यूजर्स को फिर दिया झटका, कंपनी का 84 दिन वाला प्लान हुवा महंगा, जानिए नई कीमत

पीएम मोदी ने कहा कि,

अगर इन्हें दोबारा बढ़ावा दिया जाए तो देश को बड़ा फायदा हो सकता है, क्योंकि इससे रोजाना ऑफिस आने-जाने में खर्च होने वाला पेट्रोल और डीजल बचेगा और ईंधन पर दबाव भी कम होगा।

मिडिल क्लास के लिए पीएम मोदी का बड़ा संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल का कम इस्तेमाल करने की अपील करते हुए कहा कि,

लोग ज्यादा से ज्यादा पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें और जिन शहरों में मेट्रो है वहां मेट्रो को प्राथमिकता दें। जहां निजी गाड़ी जरूरी हो, वहां कार पूलिंग अपनाई जा सकती है।

पीएम मोदी ने गैर जरूरी विदेश यात्रा को कम से कम एक साल के लिए टालने की सलाह दी और विदेशों में शादी, छुट्टियां मनाने व घूमने के बढ़ते चलन पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इस समय देश की विदेशी मुद्रा बचाना जरूरी है।

प्रधानमंत्री ने कुछ समय तक सोने की खरीद कम करने की बात कही, ताकि ईंधन और सोने के आयात का दबाव घटे और भारतीय अर्थव्यवस्था को राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें: जापान की ये 5 SUV बन गईं भारत में पहली पसंद? कम बजट से लग्जरी तक देखें पूरी लिस्ट

पीएम मोदी ने तेलंगाना को दी 9,400 करोड़ की बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तेलंगाना दौरे पर करीब 9,400 करोड़ रुपये की कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने पहुंचे, जहां सड़क, रेलवे, पेट्रोलियम और टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़े अहम कामों को मंजूरी मिली।

इनमें हैदराबाद-पणजी आर्थिक कॉरिडोर पर नेशनल हाईवे-167 का फोरलेन निर्माण, काजीपेट-विजयवाड़ा रेल लाइन का विस्तार, हैदराबाद में नया पेट्रोलियम टर्मिनल और वारंगल में पीएम मित्रा टेक्सटाइल पार्क शामिल हैं। पीएम मोदी ने कहा कि,

भारत ऊर्जा सुरक्षा मजबूत करने के लिए तेजी से निवेश कर रहा है और सोलर पावर, एथेनॉल मिश्रण, एलपीजी कनेक्शन, पाइप गैस नेटवर्क और सीएनजी परिवहन पर लगातार काम हो रहा है।

उन्होंने जनता से भी जिम्मेदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि मुश्किल समय में देश को सबसे पहले रखना ही सच्ची देशभक्ति है।

Jai Jagdamba News Whatsapp