Airtel ने यूजर्स को फिर दिया झटका, कंपनी का 84 दिन वाला प्लान हुवा महंगा, जानिए नई कीमत

Airtel ने यूजर्स को फिर दिया झटका, कंपनी का 84 दिन वाला प्लान हुवा महंगा, जानिए नई कीमत

अगर आप Airtel यूजर हैं, तो यह खबर सीधे आपके खर्च से जुड़ी है। कंपनी ने अपने एक पॉपुलर 84 दिन वाले प्लान की कीमत बढ़ा दी है, लेकिन यह बदलाव चुपचाप किया गया है। ऐसे में कई लोग अभी भी पुराने दाम समझ रहे हैं। हालांकि नई कीमत के साथ मिलने वाले फायदे लगभग वही हैं, लेकिन जेब पर असर जरूर पड़ेगा। जानिए आखिर कितना महंगा हुआ प्लान और अब आपको क्या करना चाहिए।

84 दिन वाले 1.5GB प्लान की नई कीमत क्या है?

Bharti Airtel ने अपने 84 दिन की वैधता वाले 1.5GB डेली डाटा प्लान की कीमत बढ़ा दी है। पहले यह प्लान 859 रुपये में आता था, लेकिन अब इसके लिए 899 रुपये खर्च करने होंगे, यानी सीधा 40 रुपये का इजाफा हुआ है। हालांकि, कंपनी पहले ही 700 से 800 रुपये के बीच दो प्लान दे रही थी, जिनमें 799 और 859 रुपये के विकल्प शामिल थे और इनमें 1.5GB से लेकर 2GB तक डाटा रोज मिलता था।

अब 859 रुपये वाला प्लान हटने के बाद 899 रुपये वाला प्लान ही इस रेंज में मुख्य विकल्प बन गया है, जिससे साफ है कि यूजर्स को अब थोड़ा ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें: Jio ने फिर बढ़ाया Airtel का टेंशन, ₹2000 से भी कम कीमत में पेश किया सालभर की वैधता वाला प्लान

Airtel 899 Plan में क्या-क्या मिलेगा?

एयरटेल का 899 रुपये वाला प्लान दिखने में महंगा जरूर लगता है, लेकिन इसमें मिलने वाली सुविधाएं अभी भी वही पुरानी हैं। इस प्लान में यूजर्स को लोकल, एसटीडी और रोमिंग पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है, साथ ही रोजाना 1.5GB हाई-स्पीड डाटा और 100 SMS दिए जाते हैं।

जैसे ही आपका डेली डाटा खत्म होता है, इंटरनेट की स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है, जिससे सिर्फ साधारण ब्राउजिंग ही हो पाती है। इसके अलावा Airtel Rewards के तहत 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का एक्सेस, स्पैम कॉल और मैसेज अलर्ट जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। फ्री हेलोट्यून का ऑप्शन भी मिलता है, जिसे हर 30 दिन में बदला जा सकता है।

गौरतलब है कि पहले इस प्लान के साथ मिलने वाला RewardsMini बेनिफिट अब हटा दिया गया है, जिसमें कैशबैक जैसी सुविधाएं मिलती थीं, हालांकि कंपनी ने इस बदलाव पर कोई साफ जानकारी नहीं दी है।

ये भी पढ़ें: Airtel ने पेश किया 365 दिन वाला सस्ता प्लान, सालभर मिलेगा फ्री कॉलिंग और डेटा का फायदा

क्या Airtel धीरे-धीरे बढ़ा रहा है रिचार्ज का बोझ?

भले ही यह बढ़ोतरी बहुत बड़ी नहीं दिखती, लेकिन इसके पीछे कंपनी की साफ रणनीति नजर आती है। गौरतलब है कि बदलाव सिर्फ एक पॉपुलर प्लान में किया गया है, जिससे संकेत मिलता है कि अभी सभी प्लान्स महंगे करने की बजाय धीरे-धीरे कीमत बढ़ाने का रास्ता अपनाया जा रहा है।

विशेषज्ञ मानते हैं कि एयरटेल अपने यूजर्स को 5G की तरफ शिफ्ट करने के साथ-साथ अपनी कमाई यानी ARPU बढ़ाना चाहती है, इसलिए छोटे-छोटे बदलाव किए जा रहे हैं ताकि यूजर्स पर अचानक ज्यादा असर न पड़े।

यह भी ध्यान देने वाली बात है कि इससे पहले फरवरी में कंपनी अपने इंटरनेशनल रोमिंग प्लान की कीमत 4000 रुपये से बढ़ाकर 4999 रुपये कर चुकी है, जिससे साफ है कि आगे भी ऐसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Jai Jagdamba News Whatsapp