पेट्रोल की चिंता छोड़िए! भारत में लॉन्च हुई एथेनॉल पर चलने वाली पहली फ्लेक्स फ्यूल कार

Maruti Suzuki WagonR Flex Fuel Launched in India
1 min read

देश की सबसे लोकप्रिय हैचबैक कारों में शामिल Maruti Suzuki WagonR अब एक नए और खास अवतार में आ गई है। कंपनी ने भारत की पहली Flex Fuel WagonR लॉन्च कर दी है, जो पेट्रोल के साथ-साथ एथेनॉल मिश्रित ईंधन पर भी चल सकती है। आखिर यह नई तकनीक क्या है, ग्राहकों को क्या फायदे मिलेंगे और यह आम WagonR से कितनी अलग है, आइए जानते हैं।

WagonR Flex Fuel क्या है?

मारुति सुजुकी की नई वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह कार अलग-अलग अनुपात में एथेनॉल और पेट्रोल के मिश्रण पर चल सकती है, जिससे यह पारंपरिक पेट्रोल कारों से अलग बन जाती है। कंपनी का कहना है कि,

यह मॉडल E20 से लेकर E100 तक के ईंधन मिश्रण को सपोर्ट करता है, हालांकि मौजूदा भारतीय नियमों के तहत इसे E85 ईंधन के लिए मंजूरी मिली है। यानी 85 प्रतिशत एथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल वाले मिश्रण पर आधिकारिक रूप से चल सकती है।

खास बात यह है कि एथेनॉल गन्ने और अन्य कृषि उत्पादों से तैयार होने वाला जैविक ईंधन है, जो पेट्रोल की खपत कम करने के साथ-साथ देश की आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता घटाने में भी अहम भूमिका निभा सकता है।

ये भी पढ़ें: 1 जुलाई से महंगी होंगी Tata की कई कारें, जानिए किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल का इंजन कैसा है?

मारुति सुजुकी की नई वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल में 1.2 लीटर का K12N पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो पहले से मौजूद वैगनआर में भी इस्तेमाल होता है। कंपनी ने इसकी पावर और टॉर्क में कोई बदलाव नहीं किया है, इसलिए यह 90.9 पीएस की ताकत और 113.7 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है।

इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है और यह E20 से लेकर E100 तक के एथेनॉल मिश्रित ईंधन पर चल सकती है, जबकि इसका होमोलोगेशन E85 के लिए किया गया है। कंपनी के अनुसार, इसमें एडवांस ईसीयू कैलिब्रेशन तकनीक दी गई है, जो ईंधन में मौजूद एथेनॉल की मात्रा को पहचानकर इंजन की सेटिंग्स को अपने आप एडजस्ट कर लेती है, जिससे बेहतर प्रदर्शन और स्मूद ड्राइविंग का अनुभव मिलता है।

फीचर्स और सुरक्षा में नहीं होगी कोई कमी

मारुति ने अपनी नई वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल को टॉप वेरिएंट ZXI+ के आधार पर तैयार किया है, इसलिए इसमें स्टाइल और सुविधा दोनों का अच्छा मेल देखने को मिलता है। कार के एक्सटीरियर में हैलोजन हेडलैंप, फॉग लैंप, टर्न इंडिकेटर से लैस ओआरवीएम, बॉडी कलर बंपर और बॉडी कलर डोर हैंडल जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे आकर्षक और प्रीमियम लुक देने में मदद करते हैं।

इंटीरियर फीचर्स

मारुति वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल में कंपनी ने कई शानदार और रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए काम आने वाले फीचर्स दिए हैं। इसमें 7 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, दमदार एयर कंडीशनिंग सिस्टम, आगे और पीछे दोनों तरफ पावर विंडो के साथ 60:40 स्प्लिट फोल्डिंग रियर सीट जैसी सुविधाएं मिलती हैं, जो सफर को ज्यादा आरामदायक और सुविधाजनक बनाती हैं।

सेफ्टी फीचर्स

सुरक्षा के मामले में नई वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल ग्राहकों को भरोसा देने वाली कार साबित होती है। कंपनी ने 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन और हिल होल्ड असिस्ट जैसे अहम सेफ्टी फीचर्स दिए हैं, जो ड्राइविंग को ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक बनाने में मदद करते हैं। शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक, ये फीचर्स हर सफर में बेहतर सुरक्षा का एहसास कराते हैं।

ये भी पढ़ें: ₹15,000 से कम में मिल रहा Vivo का नया 5G फोन, फीचर्स ऐसे की लोग हो रहे हैरान

पेट्रोल मॉडल से कितनी महंगी है फ्लेक्स-फ्यूल वैगनआर?

मारुति सुजुकी ने वैगनआर फ्लेक्स-फ्यूल को फिलहाल सिर्फ ZXI+ MT FFV वेरिएंट में पेश किया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹7.24 लाख तय की गई है। वहीं, इसी मॉडल का सामान्य पेट्रोल ZXI+ MT वेरिएंट ₹6.39 लाख में उपलब्ध है। ऐसे में फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक वाली नई वैगनआर खरीदने के लिए ग्राहकों को पेट्रोल मॉडल के मुकाबले करीब ₹85,000 ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे।

भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में WagonR

मारुति सुजुकी वैगनआर भारतीय बाजार की उन चुनिंदा कारों में शामिल है, जिन पर ग्राहकों ने लगातार भरोसा जताया है। यही वजह है कि पिछले कई वर्षों से यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में अपना दबदबा बनाए हुए है। बिक्री के आंकड़ों पर नजर डालें तो वित्त वर्ष 2022 से 2025 तक वैगनआर ने लगातार नंबर-1 कार का खिताब अपने नाम किया।

वित्त वर्ष 2026 में अब तक इसकी करीब 1.80 लाख यूनिट, वित्त वर्ष 2025 में 1.98 लाख यूनिट, वित्त वर्ष 2024 में 2 लाख यूनिट, वित्त वर्ष 2023 में 2.12 लाख यूनिट और वित्त वर्ष 2022 में 1.89 लाख यूनिट की बिक्री दर्ज की गई। अब फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक से लैस नया वैगनआर मॉडल ग्राहकों को एक और आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प देने के लिए तैयार है।

Jai Jagdamba News Whatsapp