1 जुलाई से महंगी होंगी Tata की कई कारें, जानिए किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर
Tata Cars Price Hike July 2026: अगर आप नई टाटा कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। टाटा मोटर्स ने अपनी कई लोकप्रिय कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। इसका असर Tata Punch, Nexon, Harrier, Safari समेत EV मॉडल्स पर भी पड़ेगा। कंपनी के मुताबिक नई कीमतें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। ऐसे में मौजूदा कीमत पर कार बुक कराने के लिए ग्राहकों के पास अब सीमित समय बचा है। जानिए किन मॉडलों की कीमत बढ़ेगी और खरीददारों को क्या करना चाहिए।
किन मॉडलों पर पड़ेगा असर?
अगर आप टाटा की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके काम की है। कंपनी ने बताया है कि 1 जुलाई से उसकी कई लोकप्रिय कारें महंगी हो सकती हैं। इस कीमत बढ़ोतरी का असर टाटा टियागो, टाटा पंच, टाटा नेक्सन, टाटा कर्व, टाटा हैरियर, टाटा सफारी, टाटा सिएरा के साथ-साथ नेक्सन ईवी, कर्व ईवी और अन्य इलेक्ट्रिक मॉडलों पर भी देखने को मिलेगा।
हालांकि सभी गाड़ियों की कीमत एक जैसी नहीं बढ़ेगी। कंपनी के मुताबिक अधिकतम 1.5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जाएगी, लेकिन असली बढ़ोतरी मॉडल, वेरिएंट और इंजन विकल्प के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। खासकर प्रीमियम एसयूवी और इलेक्ट्रिक कारों में कीमत बढ़ने का असर थोड़ा ज्यादा देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें: भारत में इंट्री करेगी चीन की लग्ज़री सेडान Chery Arrizo 8, टाटा और महिंद्रा को देगी कड़ी टक्कर
कारों की कीमतें क्यों बढ़ा रही है टाटा?
टाटा मोटर्स ने बताया है कि बढ़ती उत्पादन लागत और लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण उसे अपनी कारों की कीमतों में बदलाव करना पड़ रहा है। पिछले कुछ महीनों में कच्चे माल, परिवहन और ऑटो पार्ट्स की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हुई है, जिससे वाहन बनाने की लागत काफी बढ़ गई है। कंपनी का कहना है कि,
वह इस अतिरिक्त खर्च का बड़ा हिस्सा खुद उठा रही है, लेकिन पूरी लागत अपने ऊपर लेना संभव नहीं है। यही वजह है कि कीमतों का कुछ असर ग्राहकों तक भी पहुंचाया जा रहा है।
यह फैसला सिर्फ पेट्रोल और डीजल गाड़ियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नेक्सन ईवी, कर्व ईवी समेत टाटा की इलेक्ट्रिक कारों पर भी लागू होगा। यानी 1 जुलाई के बाद इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को भी नई और अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।
1 जुलाई से पहले खरीदारों को क्या करना चाहिए?
अगर आप टाटा पंच, टाटा नेक्सन या कंपनी की किसी अन्य कार को खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो 30 जून से पहले बुकिंग कराना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आमतौर पर कई डीलर अग्रिम राशि के साथ की गई बुकिंग पर पुरानी एक्स-शोरूम कीमत सुरक्षित रख देते हैं, जिससे बाद में होने वाली कीमत बढ़ोतरी का असर नहीं पड़ता।
हालांकि यह सुविधा हर डीलरशिप में एक जैसी नहीं होती। ऐसे में कार खरीदने का फैसला लेने से पहले अपने नजदीकी टाटा शोरूम से संपर्क करके यह जरूर पता कर लें कि बुकिंग के बाद मौजूदा कीमत लागू रहेगी या नहीं।
ये भी पढ़ें: 40 kmpl माइलेज और शानदार फीचर्स के साथ भारत में आ रही है नई टाटा नैनो, कीमत मात्र ₹1.45 लाख
EMI पर कितना असर पड़ेगा?
1 जुलाई 2026 से टाटा मोटर्स अपनी कुछ मॉडलों की एक्स-शोरूम कीमत करीब 10,000 से 15,000 रुपये तक बढा सकती है। अच्छी बात यह है कि मासिक ईएमआई पर इसका असर बहुत ज्यादा नहीं दिखेगा, लेकिन कार खरीदने की कुल लागत जरूर बढ़ जाएगी। यह बढ़ोतरी सिर्फ एक्स-शोरूम कीमत पर लागू होगी, जबकि ऑन-रोड कीमत में रजिस्ट्रेशन, बीमा और अन्य शुल्क पहले की तरह अलग से जुड़ते रहेंगे।
ऐसे में अगर आप टाटा पंच, नेक्सन, हैरियर, सफारी या किसी इलेक्ट्रिक मॉडल को खरीदने की सोच रहे हैं, तो जून के आखिर तक बुकिंग कराना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
