अब बार-बार फोन चार्ज करने की टेंशन खत्म! 8000mAh बैटरी के साथ आ रहा OnePlus N6
OnePlus N6 Launch Date: अगर आप बार-बार फोन चार्ज करने की झंझट से परेशान हैं, तो OnePlus का नया स्मार्टफोन आपके लिए बड़ी खबर लेकर आ रहा है। कंपनी ने पुष्टि कर दी है कि OnePlus N6 भारत में 30 जून को लॉन्च होगा। इसमें 8000mAh की दमदार बैटरी मिलेगी, जिसे लेकर कंपनी लंबे बैकअप का दावा कर रही है। इसके साथ बेहतर परफॉर्मेंस और कई सालों तक स्मूद एक्सपीरियंस देने पर भी फोकस किया गया है। लॉन्च से पहले जानिए इस फोन की बड़ी खूबियां और क्यों यह चर्चा में बना हुआ है।
OnePlus N6 में मिलेगी 8000mAh की बैटरी
वनप्लस एन6 को कंपनी अपनी नई एन सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन बताकर पेश करने जा रही है और इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी दमदार 8000mAh बैटरी है। लॉन्च से पहले मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी का दावा है कि यह अपने वर्ग की सबसे बड़ी बैटरी वाले फोनों में शामिल होगा।
कंपनी द्वारा किए गए परीक्षणों में फोन एक बार पूरा चार्ज होने के बाद करीब तीन दिन तक चलने में सक्षम बताया गया है, हालांकि असली बैटरी बैकअप इस्तेमाल के तरीके और नेटवर्क जैसी स्थितियों पर निर्भर करेगा।
आजकल लोग घंटों वीडियो देखते हैं, सोशल मीडिया चलाते हैं, गेम खेलते हैं और ऑनलाइन काम करते हैं, इसलिए लंबे बैटरी बैकअप वाले स्मार्टफोन की मांग तेजी से बढ़ रही है और यही वजह है कि वनप्लस एन6 लॉन्च से पहले ही लोगों का ध्यान खींच रहा है।
ये भी पढ़ें: Android 16 के साथ आया Motorola का नया फोन, मिलेगी बड़ी बैटरी, शानदार कैमरा और कॉम्पैक्ट डिजाइन
45W SuperVOOC चार्जिंग के साथ मिलेगी लंबी बैटरी लाइफ
बड़ी बैटरी के साथ 45W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया जाएगा, जिससे फोन को जल्दी चार्ज करने में मदद मिलेगी और बार-बार चार्जर ढूंढने की जरूरत कम पड़ेगी। कंपनी का कहना है कि,
इस फोन की बैटरी सिर्फ लंबा बैकअप ही नहीं देगी, बल्कि लंबे समय तक अच्छी स्थिति में भी बनी रहेगी।
वनप्लस के परीक्षणों के मुताबिक नियमित इस्तेमाल और चार्जिंग के बाद भी करीब सात साल तक बैटरी अपनी 80 फीसदी से ज्यादा क्षमता बनाए रख सकती है। हालांकि असली प्रदर्शन यूजर के इस्तेमाल के तरीके और चार्जिंग आदतों के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
लंबे समय तक स्मूद परफॉर्मेंस पर रहेगा फोकस
OnePlus N6 को शानदार परफॉर्मेंस देने वाले स्मार्टफोन के रूप में पेश किया जा रहा है। यह फोन ऑक्सीजन OS पर काम करेगा और इसमें ऐसे स्मार्ट सॉफ्टवेयर फीचर्स मिलेंगे जो सालों तक फोन को तेज और स्मूद बनाए रखने में मदद करेंगे। कंपनी का दावा है कि ऐप्स जल्दी खुलेंगे, फोन में होने वाले ट्रांजिशन और एनिमेशन पहले की तरह स्मूद रहेंगे, मल्टीटास्किंग बेहतर होगी और लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद भी फोन की स्पीड में ज्यादा फर्क महसूस नहीं होगा।
OnePlus के मुताबिक इन ऑप्टिमाइजेशन को इस तरह तैयार किया गया है कि यूजर्स को करीब 60 महीनों तक बेहतर और भरोसेमंद इस्तेमाल का अनुभव मिल सके।
ये भी पढ़ें: 9000mAh बैटरी और 12GB रैम के साथ लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन, फीचर्स ऐसे जो महंगे फोन को देंगे टक्कर
लॉन्च से पहले इन फीचर्स से उठेगा पर्दा
वनप्लस एन6 की लॉन्च डेट (OnePlus N6 Launch Date) तय होने के बाद अब लोगों की निगाहें इसके बाकी फीचर्स पर टिकी हुई हैं। कंपनी ने फिलहाल इसकी 8000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और लंबे समय तक बेहतर परफॉर्मेंस देने वाले सॉफ्टवेयर फीचर्स की जानकारी साझा की है, लेकिन प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा, स्टोरेज वेरिएंट और कीमत जैसे कई अहम पहलुओं से अभी पर्दा नहीं उठा है।
माना जा रहा है कि लॉन्च से पहले कंपनी धीरे-धीरे इन जानकारियों का खुलासा कर सकती है। बड़ी बैटरी और लंबे बैकअप के दावों की वजह से यह स्मार्टफोन पहले ही चर्चा में आ चुका है। ऐसे में अब सबसे ज्यादा उत्सुकता इसकी कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशन्स को लेकर बनी हुई है, जो 30 जून के लॉन्च इवेंट में साफ हो सकती है।
