₹13 लाख से कम में मिल रही हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, एक बार चार्ज करने पर देती हैं 468KM तक की रेंज

Affordable EV Under 13 Lakh: ₹13 लाख से कम में मिल रही हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, एक बार चार्ज करने पर देती हैं 468KM तक की रेंज
1 min read

पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अगर आप कम खर्च में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो इलेक्ट्रिक कारें आपके लिए शानदार विकल्प बन सकती हैं। अच्छी बात यह है कि अब EV खरीदने के लिए लाखों रुपये का बड़ा बजट होना जरूरी नहीं है। भारतीय बाजार में ₹13 लाख से कम कीमत में कई ऐसी इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं, जो शानदार रेंज, कम रनिंग कॉस्ट और आधुनिक फीचर्स के साथ आती हैं। जानिए कौन सी किफायती इलेक्ट्रिक कार आपके बजट और जरूरतों के हिसाब से सबसे बेहतर साबित हो सकती है।

इलेक्ट्रिक कारों की बढ़ती मांग की असली वजह क्या है?

इलेक्ट्रिक कारें आजकल लोगों के बीच तेजी से पसंद की जा रही हैं, और इसकी सबसे बड़ी वजह है इनका कम चलाने का खर्च, क्योंकि पेट्रोल और डीजल वाली गाड़ियों के मुकाबले इन्हें चलाना काफी सस्ता पड़ता है। ऊपर से देशभर में चार्जिंग की सुविधा भी पहले से बेहतर होती जा रही है, जिससे अब लोगों को बैटरी चार्ज करने की चिंता उतनी नहीं सताती। यही कारण है कि कम बजट में कार खरीदने वालों के लिए भी अब इलेक्ट्रिक गाड़ियों के कई अच्छे विकल्प बाजार में आसानी से मिल रहे हैं।

₹13 लाख से कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारें

भारतीय बाजार में ₹13 लाख से कम बजट में कई इलेक्ट्रिक कारें (Affordable EV Under 13 Lakh) उपलब्ध हैं, जो अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से खरीदारों को विकल्प देती हैं। इनमें Tata Tiago EV, MG Comet EV, Tata Punch EV, Citroen eC3 और Tata Tigor EV शामिल हैं।

Tata Tiago EV

Tata Tiago EV भारतीय बाजार में सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कारों में गिनी जाती है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6.99 लाख है। यह कार दो बैटरी विकल्पों 19.2kWh और 24kWh के साथ आती है। इसकी MIDC रेंज 226 किमी से 293 किमी तक है, जबकि रियल वर्ल्ड C75 रेंज 160-215 किमी बताई गई है। शहर में रोजाना उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए यह एक व्यावहारिक विकल्प माना जाता है।

ये भी पढ़ें: EV के बीच हाइब्रिड कारों की वापसी, भारत में लॉन्च होगी 1200Km तक रेंज वाली कई नई गाड़ियां

MG Comet EV

MG Comet EV उन लोगों के लिए खास है जो मुख्य रूप से शहर के अंदर ड्राइविंग करते हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹7.6 लाख है। इसमें 17.3kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 42hp की पावर और 110Nm टॉर्क पैदा करता है। कंपनी के अनुसार यह कार एक बार चार्ज करने पर 230 किमी तक की ARAI प्रमाणित रेंज देती है। इसके छोटे आकार के कारण ट्रैफिक और पार्किंग में भी सुविधा मिलती है।

Tata Punch EV

Tata Punch EV ज्यादा रेंज चाहने वाले ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प हो सकती है। इसकी शुरुआती कीमत ₹9.69 लाख (एक्स-शोरूम) है, जबकि अधिकतम कीमत ₹12.59 लाख तक जाती है। कार में 30kWh और 40kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है। इसकी ARAI प्रमाणित रेंज 468 किमी तक और C75 रियल वर्ल्ड रेंज 355 किमी बताई गई है। यह कार उन परिवारों के लिए बेहतर मानी जा सकती है जो शहर के साथ-साथ लंबी दूरी की यात्रा भी करते हैं।

Citroen eC3

Citroen eC3 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11.99 लाख है। इसमें 29.2kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 56hp की पावर और 143Nm टॉर्क उत्पन्न करता है। कार की ARAI प्रमाणित रेंज 320 किमी बताई गई है।

Tata Tigor EV

Tata Tigor EV इस सूची की सबसे महंगी लेकिन फीचर-समृद्ध कारों में से एक है। इसकी शुरुआती कीमत ₹12.5 लाख (एक्स-शोरूम) है। इसमें 26kWh बैटरी पैक, 75hp पावर और 170Nm टॉर्क मिलता है। इसकी ARAI रेंज 315 किमी है, जबकि DC फास्ट चार्जर से 10% से 80% चार्ज लगभग 59 मिनट में हो जाता है। सेडान बॉडी स्टाइल पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

ये भी पढ़ें: आ गई मारुति की पहली फ्लेक्स फ्यूल कार, पेट्रोल छोड़ अब इथेनॉल पर दौड़ेगी नई Wagon R

कौन सी इलेक्ट्रिक कार है सबसे बढ़िया?

कार खरीदते समय सिर्फ कीमत नहीं, आपकी रोजमर्रा की जरूरत भी देखनी चाहिए; अगर गाड़ी ज्यादातर शहर में चलानी है तो एमजी कॉमेट ईवी और टाटा टियागो ईवी अच्छे विकल्प हैं, जबकि ज्यादा रेंज और परिवार के लिए टाटा पंच ईवी ज्यादा काम की साबित हो सकती है।

भारतीय बाजार में अब कम बजट वालों के लिए भी कई इलेक्ट्रिक कारें मिल रही हैं, जो कम खर्च, अच्छी रेंज और नए फीचर्स का बढ़िया मेल देती हैं। टाटा टियागो ev, MG कॉमेट ev, टाटा पंच ईवी, सिट्रोएन ईसी3 और टाटा टिगोर ev जैसी कारें अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं, इसलिए खरीदने से पहले अपनी रोज की ड्राइविंग, बजट और कितनी रेंज चाहिए, यह जरूर सोच लें।

Jai Jagdamba News Whatsapp