Samsung Galaxy Watch 9 या Galaxy Watch 8? जानिए किस स्मार्टवॉच में मिलेगा ज्यादा वैल्यू फॉर मनी

Samsung ने Galaxy Watch 9 लॉन्च कर दी है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या इसके लिए Galaxy Watch 8 छोड़ना सही फैसला होगा? नई स्मार्टवॉच में Snapdragon प्रोसेसर, AI हेल्थ फीचर्स, Gemini Live और बड़ी बैटरी जैसे कई अपग्रेड दिए गए हैं। हालांकि डिजाइन लगभग पहले जैसा ही है। ऐसे में जानिए दोनों स्मार्टवॉच में क्या-क्या अंतर है और किसे खरीदना ज्यादा समझदारी होगी।
Samsung Galaxy Watch 9 vs Watch 8
| फीचर | Samsung Galaxy Watch 9 | Samsung Galaxy Watch 8 |
|---|---|---|
| डिजाइन | Squircle डिजाइन | Squircle डिजाइन |
| फ्रेम | Armor Aluminum 2 | Armor Aluminum 2 |
| डिस्प्ले प्रोटेक्शन | Sapphire Crystal | Sapphire Crystal |
| वाटर व डस्ट रेजिस्टेंस | IP68, 5ATM | IP68, 5ATM |
| ड्यूरेबिलिटी | MIL-STD-810H | MIL-STD-810H |
| 44mm आकार व वजन | लगभग समान | लगभग समान |
| 40mm वजन | 31.5 ग्राम | 30 ग्राम |
| कलर ऑप्शन (40mm) | Graphite, Silver, नया Cream | Graphite, Silver |
| 44mm डिस्प्ले | 1.47-इंच Super AMOLED, 480×480 पिक्सल, 3,000 निट्स | 1.47-इंच Super AMOLED, 480×480 पिक्सल, 3,000 निट्स |
| 40mm डिस्प्ले | 1.34-इंच Super AMOLED | 1.34-इंच Super AMOLED |
| Always-On Display | हाँ | हाँ |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon SDW6100 Wear Elite (3nm) | Samsung Exynos W1000 (3nm) |
| CPU | पेंटा-कोर | पेंटा-कोर |
| NPU / AI क्षमता | 10 TOPS NPU, ऑन-डिवाइस AI सपोर्ट | उपलब्ध नहीं |
| Gemini Live | हाँ | नहीं |
| AI हेल्थ फीचर्स | उपलब्ध | उपलब्ध नहीं |
| RAM | 2GB | 2GB |
| स्टोरेज | 32GB | 32GB |
ये भी पढ़ें: बार-बार फोन चार्ज करने की झंझट खत्म! Realme ने लॉन्च किया 8000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन
बैटरी और चार्जिंग
Galaxy Watch 9 में बैटरी के मामले में कुछ सुधार किए गए हैं। 40mm वेरिएंट में 390mAh की बैटरी दी गई है, जबकि Galaxy Watch 8 के इसी मॉडल में 325mAh की बैटरी मिलती थी। यानी नए मॉडल में 65mAh ज्यादा बैटरी क्षमता दी गई है। वहीं 44mm वेरिएंट में Galaxy Watch 9 में 445mAh और Galaxy Watch 8 में 435mAh की बैटरी मिलती है।
दोनों स्मार्टवॉच 10W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती हैं। कंपनी का दावा है कि Galaxy Watch 9 Always-On Display ऑन रहने पर भी 30 घंटे तक चल सकती है।
सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स
दोनों स्मार्टवॉच में Samsung BioActive सेंसर मिलता है, जो हार्ट रेट, ECG, ब्लड प्रेशर, SpO2, बॉडी कंपोजिशन, स्किन टेम्परेचर, एंटीऑक्सीडेंट इंडेक्स और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स उपलब्ध कराता है। Sleep Apnea डिटेक्शन भी दोनों में मौजूद है। Watch 9 में नए AI फीचर्स जैसे Heart Health Score, Daily Cardio Load, Fitness Index और Hearing Monitoring जोड़े गए हैं।
ये फीचर्स यूजर को स्वास्थ्य और फिटनेस से जुड़ी ज्यादा पर्सनल जानकारी देने के लिए तैयार किए गए हैं, जबकि Galaxy Watch 8 में ये सुविधाएं नहीं मिलतीं। वहीं सॉफ्टवेयर की बात करें तो Galaxy Watch 9 बॉक्स से ही Wear OS 7 और One UI Watch 9 के साथ आती है। वहीं Watch 8 में Wear OS 6 और One UI 8 Watch मिलता है।
नए सॉफ्टवेयर की वजह से Watch 9 में बेहतर AI इंटीग्रेशन और Gemini Live जैसी सुविधाएं मिलती हैं। दूसरी ओर Galaxy Watch 8 को भी 2029 तक प्रमुख Wear OS और One UI अपडेट मिलने की योजना है, जिससे यह आने वाले वर्षों तक उपयोग के लिए बेहतर विकल्प बनी रहेगी।
Samsung Galaxy Watch 9 की भारत में कीमत कितनी है?
Samsung Galaxy Watch 9 की भारत में शुरुआती कीमत 38,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत Bluetooth 40mm वेरिएंट के लिए है। कंपनी प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को 1,000 रुपये का कैशबैक, 60 दिनों का Strava ट्रायल और 2 महीने का iFIT ट्रायल भी दे रही है। इस स्मार्टवॉच की बिक्री 7 अगस्त से शुरू होगी।
दूसरी ओर, Samsung Galaxy Watch 8 की शुरुआती कीमत 35,999 रुपये है। हालांकि, लॉन्च के बाद से इस मॉडल पर कई बार डिस्काउंट भी मिला है, जिससे इसे और कम कीमत में खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें: ₹30 हजार से कम में मिल रहे हैं DSLR जैसे कैमरा फोन, फीचर्स देखकर लोग हो रहे हैरान
अगर दोनों स्मार्टवॉच की कीमत की तुलना (Samsung Galaxy Watch 9 vs Watch 8) करें तो सैमसंग के गैलेक्सी वॉच 9 के लिए करीब 3,000 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। ऐसे में खरीदने से पहले यह समझना जरूरी है कि नए मॉडल में मिलने वाले AI फीचर्स, नया प्रोसेसर और बैटरी अपग्रेड आपकी जरूरतों के हिसाब से इस अतिरिक्त कीमत को सही साबित करते हैं या नहीं।
क्या Galaxy Watch 9 खरीदनी चाहिए?
अगर आप पहली बार Samsung की स्मार्टवॉच खरीद रहे हैं, तो Watch 9 बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। इसमें नया Snapdragon प्रोसेसर, Gemini Live, AI आधारित हेल्थ फीचर्स और 40mm मॉडल में बड़ी बैटरी मिलती है।
अगर आपके पास पहले से Galaxy Watch 8 है और आपको AI फीचर्स की खास जरूरत नहीं है, तो सिर्फ अपग्रेड के लिए अतिरिक्त पैसे खर्च करना जरूरी नहीं है। Watch 8 आज भी दमदार परफॉर्मेंस, अच्छी हेल्थ ट्रैकिंग और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के साथ एक मजबूत विकल्प बनी हुई है।




