Bihar Librarian vacancy 2026: 5800 पदों पर भर्ती, 1 अक्टूबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और परीक्षा पैटर्न!

बिहार की सरकारी स्कूल में सुरक्षित जॉब पाने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। Bihar Librarian vacancy 2026 के अंतर्गत करीबन 5800 स्कूल लाइब्रेरियन पदों की भर्ती की जाने वाली है। इस पूरी प्रक्रिया में सबसे पहले स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट आयोजित किया जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रियाएं 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो जाएंगी।
Bihar Librarian Vacancy 2026: 5,800 पदों पर बम्पर भर्ती
बिहार लाइब्रेरियन भर्ती 2026 के अंतर्गत सरकारी स्कूल में करीबन 5800 पदों पर लाइब्रेरियन की नियुक्ति की जाएगी। हालांकि अभी तक आधिकारिक वेबसाइट पर विस्तृत नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों से निवेदन है कि अनाधिकृत या किसी अन्य वायरल नोटिफिकेशन पर भरोसा ना करें। आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही इस बारे में संपूर्ण विवरण जारी किया जाएगा जहां कैटेगरी के हिसाब से पदों का विस्तृत ब्यौरा घोषित किया जाएगा।
कब से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया?
Bihar Librarian vacancy 2026 के अंतर्गत आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो जाएंगी। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। आधिकारिक सूत्रों की माने तो परीक्षा 19 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 के बीच आयोजित की जा सकती है। हालांकि जल्द ही विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होते ही फाइनल तिथियां निर्धारित हो पाएंगी।
कौन कर सकता है आवेदन?
Bihar Librarian vacancy 2026 के अंतर्गत आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को बिहार लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी के बारे में जानना जरूरी है। जो इस प्रकार से है:
- उम्मीदवार का बिहार राज्य का निवासी होना जरूरी है।
- आवेदक का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट डिग्री के साथ लाइब्रेरी साइंस में बैचलर डिग्री होनी जरूरी है।
- आवेदन करने वाला उम्मीदवार ग्रेजुएशन में कम से कम 45% के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। हालांकि अलग-अलग श्रेणियां में अंकों की छूट की जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में जारी कर दी जाएगी।
- आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष बताई गई है।
- वही विशेष वर्ग से आने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 3, 5 और 10 वर्ष की छूट भी दी जाएगी।
बिहार लाइब्रेरियन एग्जाम पैटर्न कैसा होगा?
Bihar Librarian vacancy 2026 की परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में ली जाएगी। पेपर में कुल 150 मल्टीप्ल चॉइस सवाल होंगे। हर सवाल के जवाब पर 1 अंक मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि यहां गलत जवाब देने पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा में प्रश्न पत्र हल करने के लिए 150 मिनट का समय मिलेगा।।परीक्षा में लाइब्रेरी साइंस के कुल 100 प्रश्न और जनरल नॉलेज के कुल 50 प्रश्न पूछे जाएंगे।
कैसे करें आवेदन?
Bihar Librarian vacancy 2026 की भर्ती प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए निम्नलिखित स्टेप फॉलो करने होंगे:
- सबसे पहले उम्मीदवार को sletregistration.cbrt.co.in इस आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर स्कूल लाइब्रेरियन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के लिंक पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
- यहां क्लिक करने के बाद उम्मीदवार के सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म आ जाता है।
- उम्मीदवार को इस फॉर्म को सावधानी से भरना होगा।
- अब रजिस्ट्रेशन होने के बाद पोर्टल पर लॉगिन करना होगा और Bihar Librarian vacancy 2026 का एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा।
- फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवार को मांगे गए दस्तावेज/ फोटो बताए गए फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे।
- अगर आवेदन शुल्क लागू होता है तो आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा( विस्तृत नोटिफिकेशन में विवरण जरूर पढ़ें)।
- संपूर्ण विवरण भरने के बाद उम्मीदवार को फॉर्म की समीक्षा करनी होगी और इसे सबमिट कर देना होगा।
Bihar Librarian vacancy 2026 की आवेदन प्रक्रियाएं 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो जाएंगी। उम्मीदवारों से निवेदन है कि वे अपने सारे दस्तावेज तैयार रखें ताकि आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन लिंक एक्टिव होते ही जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सके। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुए विस्तृत नोटिफिकेशन को सावधानी से पढ़ें और बताए हुए दिशा निर्देशों के आधार पर ही फॉर्म सबमिट करें।

