अब नहीं चलेगी मनमानी! FD पर RBI का नया नियम लागू, समझिए आपके निवेश पर क्या होगा असर

RBI New FD Rule 2026: 3 करोड़ की FD पर बदला नियम
1 min read

RBI New FD Rule: अगर आप बैंक में करोड़ों रुपये की FD कराने की तैयारी कर रहे हैं तो 1 अक्टूबर 2026 से लागू नया नियम आपके लिए काफी अहम है। RBI ने बल्क डिपॉजिट की ब्याज दरों को लेकर बैंकों के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब बैंक को बल्क FD की दर पहले से सार्वजनिक करनी होगी और समान राशि की FD के लिए अलग-अलग शाखाओं में मनमाना ब्याज देने की गुंजाइश नहीं होगी।

क्या है RBI का FD पर नया नियम?

1 अक्टूबर 2026 से RBI ने अपना नया फ्रेमवर्क जारी किया है। इस नए फ्रेमवर्क के मुताबिक 1 अक्टूबर 2026 से बैंक को बल्क डिपॉजिट की ब्याज दर को अपने वेबसाइट पर सार्वजनिक करना होगा। हर बैंक को अपने आधिकारिक वेबसाइट पर सुबह 10:00 बजे तक डिपॉजिट की ब्याज दरें जारी करनी होंगी।

हालांकि जरूरत पड़ने पर बैंक को 10 मिनट का ग्रेस पीरियड मिलेगा। अर्थात अंतिम अपडेट सुबह 10:10 तक करना जरूरी है, ताकि ग्राहक पैसा जमा करने से पहले बैंक की वेबसाइट पर उस दिन का FD रेट देख सके।

किस पर लागू होगा यह नियम?

Bank FD New Rule 3 करोड़ और उससे ज्यादा की FD पर लागू होगा। यह बल्क डिपॉजिट से जुड़ा हुआ नियम है जिसमें सिंगल टर्म डिपॉजिट को बल्क की श्रेणी में रखा जा रहा है। उदाहरण के लिए अगर कोई ग्राहक 3 करोड़, 4 करोड़, 5 करोड़ की FD करने आता है तो बैंक एक निश्चित ब्याज दर के आधार पर ही इस FD को करेगी।

बड़ी संस्था, बड़े ग्राहक और हर निवेशक को अब एक समान दर पर FD करने की छूट होगी। इस नए नियम के अंतर्गत समान श्रेणी के डिपॉजिट के लिए एक दर लागू करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर ग्राहक किसी अन्य ब्रांच में जाता है या किसी अन्य चैनल के जरिए FD करता है तो उसे मनमाने दर से ब्याज नहीं दिया जाएगा।

आम FD करने वालों पर क्या असर होगा?

बैंक के इस नए नियम का आम FD करने वालों पर कोई असर नहीं होगा। 1 लाख, 2 लाख या 5 लाख तक के सामान्य FD करने वाले रिटेल ग्राहक पर इसका कोई बड़ा फर्क नहीं पड़ेगा। अर्थात यह नियम मुख्य रूप से 3 करोड़ या उससे ज्यादा के अमाउंट की FD के लिए जारी किए गए हैं।

हालांकि कुछ विशेष परिस्थितियों में RBI ने अलग-अलग दरों की अनुमति दी है। खासकर लिक्विडिटी कवरेज रेशों के प्रावधान के अंतर्गत बैंक अपना मुनाफा देखते हुए ज्यादा रकम की FD पर ब्याज बढा कर दे सकती है।

अब बड़े निवेशकों को क्या करना होगा ?

  • 1 अक्टूबर 2026 के बाद RBI New FD Rule लागू हो चुके हैं। ऐसे में अगर कोई ग्राहक 3 करोड़ या उससे ज्यादा की FD करना चाहता है तो उसे सबसे पहले 10:00 बजे तक बैंक की वेबसाइट पर FD का ब्याज रेट चेक करना होगा।
  •  FD की अवधि और ब्याज भुगतान के विकल्प की तुलना करनी होगी।
  •  जिस दिन FD की जा रही है उस दिन के ब्याज दर का रिकॉर्ड अपने पास रखना होगा।
  •  FD करने के बाद बैंक से मिलने वाले दस्तावेज पर ब्याज दर सावधानी से चेक करनी होगी।

Bank FD New Rule क्यों लागू किए गए हैं ?

  • बैंक अलग-अलग ग्राहकों को अलग-अलग रेट पर FD ना दे और पारदर्शिता बनी रहे।
  •  FD का रेट पहले से ही साफ और स्पष्ट रूप से वेबसाइट पर जारी किया जाए ताकि ग्राहक को पहले से ही पता रहे कि उस दिन FD पर बैंक कितना ब्याज दे रहा है।
  •  सार्वजनिक रूप से दर पता चलने पर ग्राहक खुद ही तुलना कर सकता है और अपने लिए सही निवेश चुन सकता है।
  •  इस नए नियम के अंतर्गत RBI ने लिक्विडिटी कवरेज रेशो के अंतर्गत बैंक को अलग ब्याज दर देने की अनुमति भी दी है।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Bhavna Kalyani

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Bhavna Kalyani is a news writer with 3 years of experience in digital journalism and news content creation. She has worked with trusted news portals in India, gaining experience in researching news, developing engaging stories, and presenting information in a clear and reader-friendly manner. At Jai Jagdamba News, she contributes to creating informative and well-structured news content, with a focus on accuracy, clarity, and relevance for readers.

View all articles by Bhavna Kalyani →