दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में जाना है? टिकट खरीदने से पहले जान लें तारीख, कीमत और बुकिंग का पूरा तरीका

Diljit Dosanjh Aura India Tour 2026
1 min read

Diljit Dosanjh Aura India Tour 2026: पंजाबी म्यूजिक को दुनिया भर में पहचान दिलाने वाले दिलजीत दोसांज, Aura India Tour 2026 को लेकर फिर से चर्चा में हैं। दिलजीत ने हाल ही में अपने इस टूर का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह टूर 6 हफ्तों तक चलेगा जिसमें दिल्ली, इंदौर, अहमदाबाद, मुंबई, बेंगलुरु, लखनऊ और चंडीगढ़ में कंसर्ट किया जाएगा। Diljit Dosanjh Aura India Tour 1 नवंबर 2026 को दिल्ली से शुरू होगा। इसके बाद अलग-अलग शहरों में परफॉर्मेंस होगा। हालांकि चंडीगढ़ की तारीख अभी भी घोषित नहीं की गई है।

Diljit Dosanjh Aura India Tour 2026 : शेड्यूल

  •  दिलजीत दोसांज का शो 1 नवंबर 2026 दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगा।
  •  इसके बाद इंदौर में 15 नवंबर 2026 को कंसर्ट होगा लिए JC 21ईस्टेट वेन्यू तय किया गया है।
  • अहमदाबाद में यह कंसर्ट 21 नवंबर 2026 को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा।
  • मुंबई में 27 नवंबर 2026 को महालक्ष्मी रेस कोर्स में यह कंसर्ट आयोजित किया जाएगा।
  •  बेंगलुरु में 29 नवंबर 2026 नाइस ग्राउंड और लखनऊ में 5 दिसंबर 2026 19th नेशनल जंबोरी ग्राउंड में यह कंसर्ट होगा।
  •  फिलहाल चंडीगढ़ को लेकर तारीख और वेन्यू जारी नहीं किए गए हैं।

कब शुरू होगी टिकट की बिक्री

Diljit Dosanjh Aura India Tour के टिकट BookMyShow पर उपलब्ध होंगे। रिपोर्ट्स की माने तो Rupay क्रेडिट कार्ड होल्डर के लिए लिमिटेड प्री सेल 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से शुरू हो जाएगी। इसके अलावा जनरल सेल 9 अक्टूबर 2020 से शुरू होने वाली है। वह फैन्स जो दिलजीत दोसांझ के इस कंसर्ट में जाना चाहते हैं उन्हें प्री सेल और जनरल सेल की टाइमिंग का खास ध्यान रखना होगा।

 टिकट कैसे बुक करें ?

Diljit Dosanjh Aura India Tour के कंसर्ट का टिकट बुक करने के लिए:

  • सबसे पहले अपने फोन में BookMyShow ऐप डाउनलोड करें।
  •  इस ऐप को खोले, इस ऐप में लॉगिन कर अपना अकाउंट बनाएं।
  •  अब सर्च बार में Diljit Dosanjh Aura India Tour 2026 लिखें।
  •  यहां जिस शहर में आपको शो अटेंड करना है उसे शहर पर क्लिक करें।
  •  इसके बाद तारीख और वेन्यू की जानकारी स्क्रीन पर चेक करें।
  •  अब वेटिंग रूम में जाएं, जनरल टिकट के लिए वेटिंग रूम 1:00 बजे खुलेगा और बिक्री 2:00 बजे शुरू होगी ।
  • अपनी बारी आने तक पेज को बार-बार रिफ्रेश ना करें ।
  • इसके बाद जब आपकी बारी आ जाती है तो टिकट कैटेगरी दिखाई देगी। अब अपने बजट के हिसाब से पसंदीदा कैटेगरी का चुनाव करें।
  •  टिकट की संख्या सेलेक्ट करें, टिकट ट्रांजैक्शंस पर क्लिक करें, पेमेंट करें और टिकट डाउनलोड करें।

टिकट बुक करते समय कौन सी गलतियां बिल्कुल ना करें

Diljit Dosanjh Aura India Tour 2026 की मांग बहुत ज्यादा है। ऐसे में कई लोग जल्दबाजी में ऐसी गलतियां कर सकते हैं जो बाद में भारी पड़ सकती हैं। उदाहरण के लिए

  •  अनजान वेबसाइट से टिकट न खरीदें।
  • सोशल मीडिया पर किसी रेंडम सेलर से टिकट खरीदने की गलती ना करें।
  •  ओटीपी और बैंकिंग डिटेल किसी के साथ शेयर ना करें।
  •  BookMyShow में क्यू में पहुंचने के बाद बार-बार पेज को रिफ्रेश ना करें और पेज बंद ना करें।
  • पेमेंट देने से पहले टोटल अमाउंट क्रॉस चेक करें।
  •  जिस शहर में आपको शो देखना है उसका चयन सावधानी से करें।
  •  बुकिंग कंफर्मेशन का स्क्रीनशॉट और ईमेल संभाल कर रखें।

दिलजीत दोसांझ के शो की टिकट प्राइस

दिलजीत दोसांझ के इस शो को भारी रिस्पांस मिल रहा है। अहमदाबाद में टिकट ₹3299 से शुरू हो रहे हैं। वीआईपी कैटेगरी समेत अन्य टिकट 5000 से ₹20000 तक जा सकते हैं। दिल्ली, इंदौर, मुंबई, बेंगलुरु और लखनऊ की प्राइस लिस्ट अभी तक जारी नहीं हुई है। साथ ही चंडीगढ़ की तारीख और वेन्यू भी अभी तक पेंडिंग है।

Aura India Tour 2026 दलजीत का दूसरा इंडिया टूर है। इससे पहले दिलजीत ने दिल लुमिनाती टूर 2024 में किया था। ऐसे में इस इंडिया टूर का स्केल काफी अलग होने वाला है। दलजीत के फैंस और कंसर्ट देखने के इच्छुक लोगों से निवेदन है कि वह समय रहते ही टिकट बुक कर लें और बुकिंग करते समय विशेष सावधानी बरतें। यदि टिकट सोल्ड आउट हो जाते हैं तो भूल कर भी किसी अनजान सेलर या ब्लैक में टिकट बेचने वालों से टिकट न खरीदें।

Jai Jagdamba News Whatsapp

About the Author

Bhavna Kalyani

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज
View all articles by Bhavna Kalyani →