Vastu Tips: घर में चुहों का बार-बार दिखना शुभ या अशुभ, कैसे पाएं चूहों से निजात!

Vastu Tips about Rat
1 min read

Vastu Tips: नमस्कार दोस्तों जैसा कि फिलहाल त्योहारों का सीजन चल रहा है जहां लगातार नवरात्रि, फिर शरद पुर्णिमा, इसके बाद धनतेरस, फिर दीपावली और इसके बाद छठ जैसे महापर्व हैं। ऐसे में मुल बात है कि इन त्योहारों के दौरान हर व्यक्ति अपने घर की सफाई कर बिलकुल साफ-सुथरा रखना चाहते है। लेकिन हमारे इस सफाइ के बिच या सफाई के बाद भी सबसे बड़ी समस्या चुहों के कारण होती है। ये भी पढें: जानिए मां काल रात्रि से जुड़ी खास बातें।

दरसल चुहे नये कपड़ो से लेकर जरूरी कागजात तक को कुतर कर, उन्हें बर्बाद कर देते हैं और साथ ही गंदगी भी फैला देते हैं। ऐसे में आपको इस परेशानी से निजात दिलाने के लिए आज हम कुछ ऐसे उपाय बताएंगे जिसके जरिए आप चुहों को बिना मारे घर से दूर भगा सकते हैं। इसके अलावा इस आर्टिकल में हम यह भी जानेंगे की चुहों का घर में दिखना शुभ है या अशुभ।

गणेश स्तोत्र का करिये पाठ

अगर ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से बात करें तो घर में बार-बार चुहों का दिखना, इस बात का संकेत है कि भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद आपके ऊपर है। कुछ ज्योतिष यह भी कहते हैं कि अगर आपके घर में चूहों के संख्या में वृद्धि हो रही है तो इस चीज को बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र (Vastu Tips) के मुताबिक घर में चूहों के संख्या में वृद्धि होना सुख-समृद्धि का संकेत हो सकता है। ऐसा कहा लग गया है कि चूहों को मारना बेहद पाप होता है। ऐसे में अगर आप अपने घर से चूहों को भगाना चाहते हैं तो गणेश स्तोत्र का पाठ कीजिए, जिस से चूहे शांतिपूर्वक चले जाएंगे।

Vastu Tips: छछूंदर का दिखना धन प्राप्ति का संकेत

कुछ लोगों का मानना है कि अगर आपके घर में अचानक छछूंदर घूमते हुए दिख जाए तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। कुछ ज्योतिष ऐसा कहते हैं कि घर में छछूंदर का अचानक दिखना धन प्राप्ति का संकेत होता है। अगर आपको छछूंदर और चूहे में अंतर नहीं पता, तो बता देगी छछूंदर चूहे जैसे ही लगभग दिखते हैं मगर लंबाई में चूहों से बड़े होते हैं, इसके अलावा छछूंदर की पूंछ चूहों से थोड़ी मोटी होती है। माना जाता है कि घर में छछूंदर का दिखना यानी मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान हैं।

Vastu Tips: ये चीज माना जाता है असुभ संकेत

अब अगर कुछ जानकारो की माने तो ऐसा कहा जा रहा है कि अगर घर में चूहों की संख्या काफी बढ़ने लगे, इसके अलावा घर में लगातार इधर उधर चूहे घूमते हुए दिखने लगें, तो ये चीज असुभ (Vastu Tips) संकेत माना जाता है। कहा गया है कि इस परिस्थिति में चुहों का दिखना, किसी बड़े नुकसान का संकेत होता है। कहा गया है कि अगर घर में चूहें सामान कुतरते नजर आएं, तो जल्द ही आपको कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है।

कैसे पाएं चूहों से निजात (Tips to get rid of Rat)

अब दोस्तों चुहें हो या कोइ और पशु, उन्हें अपनी जिंदगी जीने का अधिकार है। ऐसे में उन्हें मारने के बजाए चलिए आपको हम बताते हैं कि अगर आपके घर में चूहे या छछूंदर आतंक मचा रहे हैं तो आप कैसे चूहों से निजात पा सकते हैं।

चूहों को भगाने के लिए लाल मिर्च है बेहद कारगर (Use of Red Chilli)

दोस्तों अगर आपके घर में लाल मिर्च पाउडर मौजूद है तो यह चीज चूहों को भगाने के लिए बेहद कारगर उपायों में से एक है। इसके लिए जिन जगहों पर आपको चूहों की मौजूदगी ज्यादा दिखे, उन जगहों पर सुख लाल मिर्च पाउडर को छिड़क दें या आप चाहे तो पानी में घोल बनाकर इसका स्प्रे के तौर पर छिड़काव भी कर सकते हैं। आपके इस उपाय से चूहे दोबारा आपके घर में प्रवेश नहीं करेंगे।

पुदीने से भगा सकते हैं चूहों को (Use of Pepermint)

अब दोस्तों पुदीना की चटनी तो लगभग हम सब ने खाई है। मगर कैसा हो अगर हम कहें कि आप इस पुदीने से (Use of Pepermint) चूहों को भी भगा सकते हैं। तो इसके लिए आपको पुदीने का तेल जिसे हम पेपरमिंट तेल भी कहते हैं, उसे एक बोतल में भर कर घर के हर उस जगह पर छिड़काव कर दीजिए जहां चूहों का आना-जाना है। जिसके बाद आप देखेंगे की चूहा आपके घर से दुम दबाकर भागते नजर आएंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों, तो बता दे कि चूहों को पिपरमेंट का गंध बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता है।

तंबाकू को बेसन में मिलाकर रखें (Use of Tobacco)

अब दोस्तों जैसा कि हम जानते हैं कि नशा हर इंसान के लिए नुकसानदेह है। लेकिन इन नशीली पदार्थ में से एक जिसे हम तंबाकू कहते हैं उसके इस्तेमाल (Use of Tobacco) से आप चूहों से निजात पा सकते हैं। इसके लिए आप थोड़ा सा बेसन, आधा चम्मच घी और थोड़ा सा तंबाकू लेकर उसका आटा गुथ ले, इसके बाद उसके छोटे-छोटे लड्डू बना ले और इन्हें उन जगहों पर रख दें जहां चूहे काफी इकट्ठा हो रहे हैं। दरअसल तंबाकू में कई नशीले पदार्थ होते हैं, जिस वजह से इसे खाने के बाद चूहें परेशान हो जाते हैं और घर से बाहर भागने लगते हैं।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

3 thoughts on “Vastu Tips: घर में चुहों का बार-बार दिखना शुभ या अशुभ, कैसे पाएं चूहों से निजात!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *