Indian Railway: दिवाली और छठ के दौरान यात्रा करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर, त्यौहारो के दौरान चलेंगी 7000 स्पेशल ट्रेन

Indian Railway: indian-railway-to-run-7k-train-during-festival
1 min read

Indian Railway: देश के ऐसे लोग जो अन्य राज्यों में अपने घर परिवार से दूर नौकरी करते हैं या फिर किसी दूसरे राज्य में जाकर रोजगार कर रहे हैं उनके लिए आज का यह खबर बेहद खास है। दरअसल इस समय त्योहारों का सीजन चल रहा है जिसमें आने वाले दिनों में दिवाली और छठ की छुट्टियां होने वाली है। ऐसे में वे लोग जो इन छुट्टियों में अपने घर को वापस लौटना चाहते हैं उनके लिए बेहद जरूरी खबर आ गई है। ये भी पढें: अगर आप खरिदना चाहते हैं कम बजट में 7 सीटर कार, तो Swift के बजट में पेश है Kia कि ये कार

दरअसल अगर आप बिहार, झारखंड, पूर्वांचल और पूर्वी भारत में कार्यरत है और दिवाली और छठ महापर्व के दौरान अपने घर पर जाना चाहते हैं तो आप जैसे लाखों लोगों के लिए रेल टिकट की बुकिंग में होने वाली बाधा से निजात दिलाने के लिए सरकार ने बेहद अहम कदम उठाया है। दरसल दिवाली और छठ पूजा के मद्देनजर, भारतीय रेलवे ने दूसरे राज्यों से लौटने वालों के लिए लगभग 7000 विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय किया है।

Indian Railway: चलाई जाएंगी 7000 विशेष ट्रेनें

बता दे कि इस संदर्भ में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को जानकारी देते हुए कहा कि इस साल दिवाली और छठ पूजा के उपलक्ष में 7000 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। आपको बता दें कि सरकार के इस फैसले के बाद ऐसा उम्मीद जताया जा रहा है कि 7000 विशेष ट्रेनों के संचालन से लगभग 2 लाख से अधिक लोग इन त्योहारों के दौरान अपने घर सुविधाजनक तौर पर यात्रा कर सकेंगे।

दरसल केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद, केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने कहा कि भारतीय रेलवे ने पिछले साल कुल 4500 विशेष ट्रेनों का संचालन किया था। इस साल यह आंकड़ा 7,000 है। उन्होंने कहा कि इस साल विशेष ट्रेनों में लगभग 2 लाख और लोग यात्रा कर सकेंगे।

Ashwini Vaishnaw: लोगों की समस्या को दूर करने के लिए चलाई जाएंगी विशेष ट्रेनें

आपको बता दे की इन त्योहारों के दौरान सबसे महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि जितनी ट्रेन वर्ष 2023 में भारतीय रेलवे ने इन त्योहारों के दौरान चलाया था, उस से अधिक ट्रेनें वर्ष 2024 में, दिवाली और छठ पूजा के मौके पर चलाए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnaw) के अनुसार, त्योहारों के दौरान ट्रेनों का उपयोग करने वाले लोगों की समस्या को दूर करने के लिए विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया गया था।

Indian Railway:रेलवे स्टेशनों पर तैनात रहेंगे रेलवे और RPF के कर्मचारी

बता दें कि त्योहारों के दौरान लोगों रेलवे स्टेशनों पर लोगों की काफी ज्यादा भीड़ होती है । जिससे कि किसी तरह के दुर्घटना होने की उम्मीद काफी हद तक बढ़ जाती है। इसके साथी आए दिन आतंकी गतिविधियों को देखते हुए सुरक्षा लिहाज से और साथ ही भीड़ को नियंत्रण में रखने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए रेलवे स्टेशनों पर RPF और रेलवे कर्मचारियों को तैनात किया गया है। अश्विनी वैष्णव ने बताया कि दिवाली और छठ के लिए अलग-अलग संचालन कक्ष भी तैयार किए गए हैं।

Indian Railway:बड़े स्टेशनों और जोन के लिए बॉगी रिजर्व

बता दे की भारतीय रेलवे के अधिकारियों कि तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक, विशेष ट्रेन के अलावा प्रत्येक प्रमुख स्टेशन और क्षेत्र में कुछ डिब्बों को आरक्षित रखा गया है। अधिकारि ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर वे इस से भीड़भाड़ वाली रूट पर चल सकेंगे। रेलवे के अधिकारि ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति नई या विशेष ट्रेनों के बारे में जानना चाहते हैं तो वे IRCTC की ऑफिशल वेबसाइट या मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं। इसके अलावा अगर उन्हें जाने में सुविधा हो तो वे अपने निकटतम ट्रेन स्टेशन, वेबसाइट, या फिर जानकारी हो तो रेलवे की कई ऐसी ऐप हैं जिनका इस्तेमाल करके आप रेलवे की टिकट खरीद सकते हैं।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “Indian Railway: दिवाली और छठ के दौरान यात्रा करने वाले लोगों के लिए जरूरी खबर, त्यौहारो के दौरान चलेंगी 7000 स्पेशल ट्रेन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *