आ गया Buxar Bhagalpur Expressway को लेकर ताजा अपडेट, Ganga Expressway के बेहद करीब होगा बक्सर

Buxar Bhagalpur Expressway Latest Update
1 min read
Buxar Bhagalpur Expressway: नमस्कार दोस्तों, सबसे हाल के केंद्रीय बजट में बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे (Buxar Bhagalpur Expressway) के निर्माण की घोषणा के बाद अब बिहार वासी, इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से जुड़े अगले अपडेट की प्रतीक्षा कर रहे है। बता दे की लोगों के बीच इस एक्सप्रेसवे के निर्माण की शुरुआत और पूरा होने की तारीखों को लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है। आपको बता दें बक्सर और भागलपुर के बीच बन रहे इस एक्सप्रेसवे के संदर्भ में सबसे महत्वपूर्ण सवाल है की एक्सप्रेसवे किन जिलों और कशबो से होकर गुजरेगा।

अब तक तैयार नहीं है Buxar Bhagalpur Expressway का DPR

अब यहां गौर करने वाली बात है कि भले ही केंद्रीय बजट में Buxar Bhagalpur Expressway के निर्माण की घोषणा कर दी गई है, बावजूद इसके इस एक्सप्रेसवे के विकास के लिए डीपीआर (Buxar Bhagalpur Expressway DPR) अभी तक केंद्रीय मंत्रालय द्वारा तैयार नहीं की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस योजना को बिहार सरकार के सड़क निर्माण विभाग द्वारा उजागर किया गया था, जिसे इस साल के केंद्रीय बजट में शामिल किया गया। लेकिन अभी यहां मुख्य बात है कि एक बार जब केंद्र सरकार अपनी डीपीआर के लिए प्रक्रिया शुरू कर देगी, तो मार्ग को अंतिम रूप दिया जाएगा।

निर्माण से पहले ही अधिकृत किया जा चुका है बजट

आपको बता दे कि दक्षिणी बिहार के लगभग हर जिले के निवासी, इस एक्सप्रेसवे के निर्माण से सहमत है। वह चाहते हैं इस एक्सप्रेसवे के मार्ग को अंतिम रूप जल्द से जल्द दिया जाए और निर्माण शुरू किया जाए। इस एक्सप्रेसवे की खास बात है कि सरकार द्वारा इसके निर्माण के लिए बजट पहले ही अधिकृत किया जा चुका है, इस वजह से इस एक्सप्रेसवे का निर्माण करने में किसी तरह के परेशानी की उम्मीद नहीं है। ये भी पढें: बिहार में अवैध खनन पर सख्ती

जल्द शुरू होने वाला है गंगा पर तीसरे पुल का काम

आपको बता दे कि बक्सर और भागलपुर के बीच एक्सप्रेसवे पर परिचालन शुरू होने के तुरंत बाद, इसे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। बता दे कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर और बलिया जिले के भरौली के बीच, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से बक्सर तक चार लेन वाले राजमार्ग (Four Lane Highway) को जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है, जिसके अगले वर्ष के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। आपको बता दे कि हमारे बक्सर जिले में एक-दूसरे के बगल में दो पुल वर्तमान में मौजूद है, लेकिन हलिया जानकारी के मुताबिक जिले में गंगा पर तीसरे 3 लेन के पुल का काम भी जल्द ही शुरू होने वाला है।

Ganga Expressway के बेहद करीब होगा बक्सर

बता दे कि उत्तर प्रदेश सरकार दूसरे चरण में, राज्य में तेजी से निर्मित हो रहा गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार करने का भी इरादा रखती है। बताया जा रहा है कि Ganga Expressway बक्सर जिला (Buxar District)के मुहाने से होकर गुजरेगा, जिस वजह से बिहार का बक्सर जिला इस एक्सप्रेसवे के बेहद करीब होगा। वही बात करें गंगा एक्सप्रेसवे कि, तो यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा है। वर्तमान में इसे प्रयागराज से वाराणसी होते हुए बलिया तक 350 किलोमीटर विस्तारित करने की योजना है।

क्या कहते हैं बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे के संदर्भ में लोग

आपको बता दे कि बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे (Buxar Bhagalpur Expressway) के संदर्भ में कुछ लोगों का कहना है कि जब एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए केंद्र सरकार ने बजट स्वीकृत कर दिया है, तो जिम्मेवार विभाग को निर्माण कार्य भी जल्द से जल्द शुरू करवाना चाहिए। लोगों का मानना है कि इश एक्सप्रेसवे के निर्माण से  बिहार के विकास को नई गति मिल मिलेगी। जबकि एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि इस एक्सप्रेसवे के निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ अब केंद्र सरकार को कार्रवाई करने की जरूरत है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “आ गया Buxar Bhagalpur Expressway को लेकर ताजा अपडेट, Ganga Expressway के बेहद करीब होगा बक्सर”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *