Weather Forecast: झारखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत अन्य राज्यों में पडने वाली है कंपकंपी वाली ठंड, कई राज्यों में भारी बारिश की है संभावना

Weather forecast for upcoming days
1 min read

Weather Forecast: मोनसुन के खत्म होने के बाद, अब देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दरसल बारिश से निजात मिलने के बाद देश में अब धिरे धिरे ठंड का असर दिखने लगा है। वहीं इस ठंड का खास असर उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है, जहां आने वाले दिनों में  तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है।

न्यूनतम तापमान में आने वाली है और गिरावट

बता दें कि झारखंड, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत अन्य कुछ राज्यों में ठंड ने लोगों को चद्दर और उनी कपड़े निकालने पर मजबूर कर दिया है। जबकि दुसरी तरफ दक्षिण भारत के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है, इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और कोहरा छाया हुआ है। बता दें कि मौसम विभाग कि तरफ से अनुमान जताया गया है कि शुक्रवार 15 नवंबर के बाद, उत्तर भारत के राज्यों में न्यूनतम तापमान में अभी और गिरावट आने वाली है।

Weather Forecast: उत्तर भारत में बढ़ेगी ठंड

ठंड को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान (Weather Forecast) जताया है कि 15 नवंबर के बाद से उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी। विभाग ने बताया कि न्यूनतम तापमान में तेजी से कमी आएगी, जिससे कई राज्यों में कोहरा भी छाएगा। IMD के मुताबिक, हरियाणा और उत्तरप्रदेश में 15 नवंबर से सुबह और शाम के समय हलका कोहरा छाया रह सकता है। वहीं हिमाचल प्रदेश में घना कोहरा दिख सकता है।

झारखंड में बदलते मौसम को लेकर मौसम विभाग का अनुमान

मौसम विभाग ने झारखंड में बदलते मौसम को लेकर भी अनुमान (Weather Forecast) पेश किया है, जहाँ बताया गया है कि आने वाले दिनों में राज्य के अधिकांश इलाको में सुबह और शाम के न्यूनतम तापमान में अंतर महसूस होगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह राज्य के न्यूनतम तापमान में  2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। जबकि राजधानी रांची समेत अन्य कुछ जिलों में सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन सप्ताह के अंत तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

आने वाले दिनों में बिहार के लोगों को महशुस होगी कंपकंपी

मौसम विभाग ने बिहार के मौसम को लेकर जो अनुमान (Weather Forecast) पेश किया है उसके मुताबिक राज्य के पहाड़ी इलाकों में बादलों कका आवाजाही रहेगा, इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ का असर बिहार में दिखने का अनुमान है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में बिहार के कई जिलों में सर्दी की दस्तक होने वाली है। जिससे कि लोगों को कंपकंपी भी महशुस हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार हैं, जिससे बिहार के दर्जन भर जिलो में कोहरा छाया रह सकता है।

इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

उत्तर भारत में सर्दा की आहत है तो दक्षिण भारत में फिलहाल झमाझम बारिश हो रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 17 नवंबर तक कई राज्यों में बारिश हो सकती है। वहीं IMD के मुताबिक 14 नवंबर से लेकर 17 नवंबर तक तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *