Anil Ambani ने चुकाया अपने एक और कंपनी का कर्ज, 271 करोड़ रुपये की ऋण राशि का निपटान

Anil Ambani's Reliance infrastructure gets debt free
1 min read

Reliance Infrastructure Ltd: Anil Ambani के स्वामित्व वाली रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के शेयर में बुधवार को काफी हलचल देखने को मिली। दरअसल आज के कारोबारी सत्र में Reliance Infrastructure Ltd के शेयर में 2.5% की वृद्धि हुई, जो बढ़त के बाद 275 रुपये के स्तर पर पहुंच गई। मगर अब सवाल उठता है कि अचानक अनिल अंबानी के कंपनी के शेयर में यह उछाल क्यों देखने को मिला। यह भी पढें: धोखाधड़ी का शिकार हुवें बक्सर के Kailash Auto संचालक अमित कुमार, Bajaj कंपनी से 10 करोड़ के क्षतिपूर्ति का मांग!

ऐसे में यहां आपको बता दे की अनिल अंबानी के कंपनी रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड से जुडी एक काफी गुड़ न्यूज़ आई है। दरसल 27 नवंबर को, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने घोषणा किया कि उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, जेआर टोल रोड (JRTR) प्राइवेट लिमिटेड ने 271 करोड़ रुपये की ऋण राशि का निपटान करने के लिए यस बैंक लिमिटेड (YBL) के साथ एक समझौते को अंतिम रूप दिया है।

Yes Bank के साथ किया एग्रीमेंट

दरसल बुधवार यानि आज 27 नवंबर को, अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप द्वारा इस बात का उल्लेख किया गया है कि, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर कि सहायक कंपनी जिसका नाम जेआर टोल रोड प्राइवेट लिमिटेड है, उसने यस बैंक लिमिटेड (Yes Bank) के साथ एक एग्रीमेंट किया है। वहीं इस समझौते के तहत JRTR कंपनी पर जो यस बैंक का लगभग 271.18 करोड़ रुपये का कर्ज है, उसका भुगतान किया जाएगा।

ऋण-मुक्त स्थिति में आ जाएगी Reliance Infrastructure

बता दें कि JRTR कंपनी द्वारा यस बैंक का कर्ज चुकाए जाने के बाद अनिल अंबानी का कंपनी Reliance Infrastructure भी ऋण-मुक्त (Debt Free) स्थिति में आ जाएगी। उल्लेखनीय है कि रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने JRTR के लिए कॉर्पोरेट गारंटर के रूप में काम किया है। यह समझौता YBL को JRTR के बकाया दायित्वों के पूर्ण पुनर्भुगतान की गारंटी देता है, जिससे सहायक कंपनी पर वित्तीय दबाव कम हो जाता है। इस समझौते के तहत ऋण की पूर्ति के बाद, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर अब गारंटर के रूप में जिम्मेदारी नहीं लेगा, जैसा कि स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा गया है। यस बैंक लिमिटेड के पास कंपनी में कोई शेयर नहीं है और वह प्रमोटर समूह से संबद्ध नहीं है।

Reliance Infrastructure का Future Planning

बता दें कि Anil Ambani के कंपनी Reliance Infrastructure का Future Planning भी काफी जबरदस्त दिख रहा है। दरसल 22 अक्टूबर को, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने महाराष्ट्र के रत्नागिरी में विस्फोटक, गोला-बारूद और छोटे हथियारों के उत्पादन के लिए भारत की सबसे बड़ी एकीकृत सुविधा स्थापित करने के अपने इरादे का खुलासा किया। इसकी सहायक कंपनी रिलायंस डिफेंस लिमिटेड द्वारा शुरू की गई यह पहल, वाटाड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित धीरूभाई अंबानी डिफेंस सिटी (DADC) का हिस्सा होगी, जिसमें 1,000 एकड़ का व्यापक क्षेत्र शामिल है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *