Road Accident : Buxar में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक और ट्रैक्टर कि टक्कर में 3 कि मौत

Horrible Road Accident in Buxar
1 min read

Road Accident, Buxar: बिहार के बक्सर जिले से बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है‌। वहीं अब बात करें उस खबर की तो बक्सर जिला के औद्योगिक थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक इस सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकी दो लोगों को गंभीर हालात में सदर अस्पताल बक्सर भेजा गया। बता दें कि ये भीषण सड़क हादसा रविवार की संध्या औद्योगिक थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 922 के नए गंगा ब्रीज के पास हुआ है।

Buxar Road Accident: घटना के विषय में जानकारी

Road Accident In Buxar
गंगा सेतु पर दुर्घटना की शिकार हुई ट्रक

अब Buxar में हुवे इस Road Accident के विषय में अतिरिक्त जानकारी की बात करें तो, ये हादसा ट्रक और ट्रैक्टर की सीधी टक्कर के कारण हुआ है। दरसल बक्सर जिला को उत्तर प्रदेश से जोड़ने वाली वीर कुंवर सिंह सेतु पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर, ट्रक से टकरा गई। वहीं टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक ट्रक और ट्रैक्टर दोनों तेज रफ्तार में उत्तर प्रदेश से बिहार की ओर आ रहे थे, इसी दौरान ट्रक ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी।

दोनों के उड़े परखच्चे

जानकारी के मुताबिक Buxar के गंगा पुल पे दुर्घटना का शिकार हुई ट्रैक्टर पर, भूसा लदा था और उस पर कुछ मजदूर भी बैठे हुए थे। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक और ट्रैक्टर, दोनों के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस Road Accident में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को आनन-फानन में गंभीर हालात में सदर अस्पताल बक्सर भेजा गया।

मृतकों की पहचान

इस घटना में मृतकों की पहचान सुमेश्वर यादव, पिता राम कृपाल यादव, ग्राम प्रताप सागर, थाना नया भोजपुर, सुरेश सेठ, गोपालपुर ईटाढ़ी, पप्पू चौधरी, पिता ललन चौधरी, ग्राम गोपालपुर, थाना ईटाढ़ी के रूप में की गई है। जबकि जख्मियों की पहचान सोनू सेठ 35 वर्ष व आशीष यादव 14 वर्ष के रूप में हुई है।

हाईवे पर लगा लंबा जाम

मिली जानकारी के मुताबिक इस Road Accident के बाद, हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। वहीं गंगा पुल पर हुए इस दुर्घटना में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे, बक्सर-पटना हाइवे के अलावा बक्सर बाइपास समेत कई रूट बाधित हुए थे।

प्रशासन ने तुरंत शुरू किए बचाव कार्य

वहीं घटना कि सुचना मिलने के बाद, मौके पर सदर एसडीपीओ, बक्सर मॉडल थाना टीम, गंगा ब्रीज थाना, इंडस्ट्रियल थाना की पुलिस समेत अन्य प्रसासनिक विभाग पहुंचे हुवे थें। जिन्होंने मिलकर बचाव कार्य को पुरा कर रासते पर यातायात को एक बार फिर सुचारू कराया।

Buxar SDPO धीरज कुमार से मिली जानकारी

इस घटना के संदर्भ में Buxar SDPO धीरज कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि, दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो चुकी है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में ले लिया और मामले की जांच कि जा रही है। फिलहाल गंगा पुल आवागमन शुरू कर दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः कुख्यात अपराधी अजय राय को पुलिस ने किया ढेर

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “Road Accident : Buxar में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक और ट्रैक्टर कि टक्कर में 3 कि मौत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *