भीमताल में बड़ा हादसा! गहरी खाई में जा गिरी रोडवेज बस; 4 की मौत, 25 घायल

भीमताल में बड़ा हादसा! गहरी खाई में जा गिरी रोडवेज बस; 4 की मौत, 25 घायल

Bhimtal Bus Accident: उत्तराखंड के नैनीताल के भीमताल में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार 27 लोग, इधर-उधर गिर पड़े। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस अल्मोड़ा से भीमताल-हल्द्वानी की तरफ जा रही थी। वहीं सलडी अमडली के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

Bhimtal Bus Accident: बस के खाई में गिरने से 4 की मौत, 25 घायल

जानकारी के मुताबिक Bhimtal Bus Accident के दौरान बस के खाई में गिरने से 4 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 25 यात्री घायल हो गए। इस घटना में जिन चार लोगों के मौत की पुष्टि हुई है, उनमें 2 महिलाएं, 1 पुरुष और 1 बच्चा शामिल है। जबकि कुछ गंभीर घायल हैं।

ट्रॉमा एक्सपर्ट की टीम को भेजा गया हल्द्वानी

Bhimtal Bus Accident में घायल लोगों को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में पहुंचाया जा रहा है, यहां पर ट्रॉमा की टीम इन घायलों के इलाज में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबीक मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर ऋषिकेश एम्स से भी ट्रॉमा एक्सपर्ट की टीम को हल्द्वानी भेजा गया है। जो सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती घायलों के इलाज में मदद करेगी।

ये भी पढ़ेंः Buxar में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक और ट्रैक्टर कि टक्कर में 3 कि मौत

मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन

हादसे की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा है। वहीं मौके पर स्थानीय लोगो के साथ पुलिस और SDRF की टीमों ने, घायल यात्रीयों को रस्सी और कंधों पर रखकर सड़क पर लाया। जिसके बाद उन्हें सड़क से सीएचसी भीमताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सुशील तिवारी को अलर्ट पर रखा गया है। वहीं 15 एम्बुलेंस हल्द्वानी भेजी गई है। बड़े स्तर पर बचाव दल चल रहा है। खड़ी चढ़ाई होने से मरीजों को लाने में परेशानी हो रही है।

नैनीताल सिटी एसपी से मिली जानकारी

नैनीताल सिटी एसपी डॉ. जगदीश चन्द्र से मिली जानकारी के मुताबिक, रोडवेज की एक बस पिथौरागढ़ से हल्द्वानी जा रही थी। चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और वह गहरी खाई में गिर गई। वहीं हादसे में घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा जा रहा। सड़क दुर्घटना में नैनीताल पुलिस व राहत बचाव दल का रेस्क्यू अभियान जारी है। अब तक 24 घायल यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू किया गया है।

One thought on “भीमताल में बड़ा हादसा! गहरी खाई में जा गिरी रोडवेज बस; 4 की मौत, 25 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *