STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी अजय राय को पुलिस ने किया ढेर

Ajay rai encounter
1 min read

Ajay Rai Encounter, Bihar: बिहार में STF के जवानों द्वारा बड़े ऑपरेशन का अंजाम दिया गया है। आपको बता दें कि STF और अपराधियों के बीच बीते दिन, यानी शुक्रवार 13 दिसंबर को देर रात मुठभेड़ हो गई। जिस दौरान ताबड़तोड़ दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं। मगर दुख कि बात ये रही कि इस ओपरेशन में एसटीएफ के एक जवान को गोली लगी है।

Ajay Rai Encounter: STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़

अब बात करें इस पुरे वाक्या के विषय में तो यह घटना, पटना के जक्कनपुर इलाके का है। जहाँ शुक्रवार देर रात स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस घटना में दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुवा, जिस से पुरा इलाका दहल गया। वहीं आगे जानकारी मिली कि इस मुठभेड़ के दौरान, अजय राय (Ajay Rai Encounter) नामक एक अपराधी और एसटीएफ के एक अधिकारी को गोली लगी है। मारे गये अपराधी के पास से पिस्टल व गोलियां बरामद की गयी हैं।

 

DIG विवेकानंद से प्राप्त जानकारी

बता दें कि STF के उप महानिरीक्षक (DIG) विवेकानंद ने घटना की पुष्टि की है। इस मुठभेड़ के संदर्भ में उन्होंने कहा कि खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस टीम उस स्थान पर पहुंची, जहां संदिग्ध छिपे हुए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम के पहुंचते ही अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई (Ajay Rai Encounter) की, जिसमें कुख्यात क्रिमिनल को मार गिराया है। एनकाउंटर में एसटीएफ के इंस्पेक्टर दिवाकर को गोली लगी। पुलिस इंस्पेक्टर का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि मुठभेड़ के दौरान करीब एक दर्जन राउंड गोलियां चलीं।

कौन था अजय राय

अब अगर अजय राय के बारे में बात करें तो, अजय राय उर्फ काका बिहार के छपरा जिला का निवासी था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुख्यात सोना लुटेरा अजय कुमार राय, चंदन सोनार गैंग का प्रमुख सदस्य था। उसके खिलाफ बैंक डकैती के कई मामले दर्ज थें। बता दे की अजय राय का काफी लंबा आपराधिक रिकॉर्ड है। Also Read – क्या आप भी ठंडी में करते हैं Room Heater का इस्तेमाल, एक बार देख लिजीए रूम हिटर के नुकसान

उस पर हरियाणा, सारण और बिहार के आरा समेत कई जगहों पर तकरीबन नौ मामले दर्ज हैं, जिनमें से ज्यादातर मामले सारण में दर्ज हैं। अजय राय के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट के उल्लंघन का आरोप है। बताया जा रहा है कि वह पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुका है। जिसे हाल ही में उसे जमानत पर रिहा किया गया था।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात अपराधी अजय राय को पुलिस ने किया ढेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *