अगर बैंक से जुड़ा कोई काम रह गया है अधुरा तो झटपट कर लें पुरा, जनवरी में आधा महिना बंद रहेंगे बैंक

January 2025 Bank Holidays
1 min read

January 2025 Bank Holidays: नया साल आने में अब महज़ कुछ दिन रह गया है। ऐसे में आज से ही नए साल के जश्न की तैयारी में काफी लोग लगे होंगे। लेकिन इस चहलकदमी के बीच, अगर बैंक से जुड़ा कोई काम अधुरा रह गया है तो इस बात का जानकारी होना बेहद जरूरी है कि नये साल के सुरूवाती महिने में तकरीबन आधा महिना बैंक बंद रहने वाला है। ये भी पढ़ेंः अगर आप भी शुरू करना चाहते हैं खुद का व्यवसाय, तो सरकार के इस योजना से मिल रहा है लाखों रुपए का योगदान

दरसल नये साल के सुरूवाती महिना यानि जनवरी 2025 में, नियमित साप्ताहिक बंदी के अलावा, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के संयोजन के कारण बैंक कुल 13 दिनों के लिए बंद (Bank Holiday) रहेंगे। बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दोनों तरह के उत्सव को शामिल कर के, बैंक के छुट्टियों की एक सूची तैयार की है। जिसके मुताबिक जनवरी 2025 में कुल 13 दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं। आपको बता दें कि इन छुट्टीयों में राष्ट्रीय और क्षेत्रीय अवकाश, दोनों ही सामील है।

January 2025 Bank Holidays: जनवरी 2025 में बैंकों कि छुट्टियां

अब चलिए हम आपको जनवरी 2025 में होने वाले बैंकों के छुट्टियों यानी Bank Holiday से अवगत कराते हैं।

1 जनवरी 2025, बुधवार

इस दिन नए साल के अवसर पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

5 जनवरी 2025, रविवार

इस दिन रविवार के कारण देशभर में सभी बैंक व लगभग हर कार्यालयों में छुट्टी रहती है।

6 जनवरी 2025, सोमवार

इस दिन गुरु गोबिंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में पंजाब सहित कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

11 जनवरी 2025, शनिवार

इस दिन महिने का दूसरा शनिवार पड़ रहा है, और महिने के द्वितीय शनिवार को देशभर के बैंक बंद रहते हैं।

12 जनवरी 2025, रविवार

इस दिन रविवार के कारण देशभर में सभी बैंक में साप्‍ताहिक अवकाश रहती है।

13 जनवरी 2025, सोमवार

13 जनवरी को लोहड़ी का त्योहार मनाया जाएगा। ऐसे में इस पर्व के कारण पंजाब और कुछ अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

14 जनवरी 2025, मंगलवार

14 जनवरी को संक्रांति और पोंगल के कारण तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा संक्रांति के कारण कुछ अन्य राज्यों में भी Bank Holiday रहेगा।

15 जनवरी 2025, बुधवार

15 जनवरी को तिरुवल्लुवर दिवस और टुसू पूजा मनाया जाएगा। ऐसे में इसके उपलक्ष्य में तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम में Bank Holiday रहेगा।

19 जनवरी 2025, रविवार

19 जनवरी तारीख रविवार के दिन पड़ रहा है। अर्थात इस दिन साप्ताहिक अवकाश के कारण राज्य के सभी बैंक बंद रहेंगे।

23 जनवरी 2025, गुरुवार

23 जनवरी को देश के नेताजी यानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती है। ऐसे में इस उपलक्ष्य में कई राज्यों के बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

25 जनवरी 2025, शनिवार

25 जनवरी को महीने का चौथा शनिवार रहने वाला है। ऐसे में साप्‍ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.

26 जनवरी 2025, रविवार

26 जनवरी को रविवार के साथ ही गणतंत्र दिवस भी मनाया जाएगा। ऐसे में इस अवसर पर देशभर में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

30 जनवरी 2025, गुरुवार

30 जनवरी को सोनम लोसार मनाया जाएगा। इस अवसर पर सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “अगर बैंक से जुड़ा कोई काम रह गया है अधुरा तो झटपट कर लें पुरा, जनवरी में आधा महिना बंद रहेंगे बैंक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *