Atishi Marlena: कौन हैं दिल्ली की नई CM आतिशी। जानिए Atishi के बचपन से लेकर मुख्यमंत्री तक का सफर।

Atishi Marlena: कौन हैं दिल्ली की नई CM आतिशी
1 min read

Atishi Marlena: नमस्कार दोस्तों। जैसा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ऐसे में फिलहाल दिल्ली के नये CM के रूप में आम आदमी पार्टी की तरफ से आतिशी मरलेना (atishi Marlena) को चुना गया है। जिसके बाद अब दिल्ली के मुख्यमंत्री का गद्दी आतिशी संभालेंगी। मगर अब एक सवाल आप में से बहुतों के मन में आता होगा कि दिल्ली कि नई मुख्यमंत्री आतिशी मरलेना (atishi Marlena) आखिर हैं कौन। उनका पुर्व में इतिहास क्या रहा है। तो अब आपके इस सवाल का जवाब देते हुए बता दें कि दिल्ली की नई सीएम बनी आतिशी मार्लेना का जन्म दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और तृप्ता वाही के घर में हुआ था।यानी आतिशी एक पंजाबी हिंदू फैमिली से आती हैं। अब कुछ के मन में ये सवाल आता होगा कि उन्होंने अपने नाम के आखिरी में मारलेना क्यों लगाया है। तो यहाँ बता दें कि इसकी जानकारी उन्होंने खुद देते हुए बताया था कि मार्क्स और लेलन से प्रभावित होने के बाद, उन्होंने यह फैसला लिया और मारलेना शब्द अपने नाम के साथ जोड़ दिया।

Atishi Marlena: कौन हैं दिल्ली की नई CM आतिशी

उन्होंने नई दिल्ली के स्प्रिंग डेल स्कूल से स्कूलिंग शिक्षा पुरा कीया। जिसके बाद सेंट स्टीफन कॉलेज से उन्होंने हिस्ट्री कि स्टडी को पुरा किया। बता दें कि आतिशी दिल्ली के ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी के सेंट स्टीफेंस कॉलेज कि टॉपर रह चुकी हैं। इसके बाद ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के लिए शवलिंग स्कॉलरशिप मिली। जिसके बाद आतिशी ने मास्टर की डिग्री लिया। बता दें कि आतिशी ने ऑक्सफोर्ड के ही मैगलन कॉलेज से स्कॉलरशिप भी प्राप्त किया है।  बता दें कि आतिशी एक विवाहित महिला हैं और उनके पति का नाम प्रवीण सिंह है जो राजपूत है।

Atishi Marlena का राजनीतिक इतिहास

Atishi Marlena: कौन हैं दिल्ली की नई CM आतिशी

आतिशी आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय ही पार्टी में शामिल हो गई थी। वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मेनिफेस्टो ड्राफ्टिंग कमेटी की एक प्रमुख सदस्य थी। आम आदमी पार्टी का कहना है कि उन्होंने पार्टी के गठन के शुरुआती चरणों में इसके नीतियों को आकार देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई्। साथ ही आतिशी ने आप प्रवक्ता के रूप में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। आतिशी मरलेना दिल्ली में कालकाजी विधानसभा सीट से विधायक हैं और साथ ही आप की राजनीतिक मामलों की समिति यानी कि पैक के सदस्य भी हैं। इन्हें पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र की यूनिट का इंचार्ज भी बनाया गया इसके अलावा आतिशी ने अप्रैल 2018 तक तत्कालीन शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के सलाहकार के रूप में काम किया था पार्टी का कहना है कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में सरकारी स्कूलों मे शिक्षा की स्थिति को सुधारने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Atishi Marlena: कौन हैं दिल्ली की नई CM आतिशी

बता दें कि आतिशी शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाली प्रमुख आप नेताओं में से एक थी।बता दें कि कालकाजी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले आप विधायक, आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता के रूप में सबसे आगे रहीं। बता दें कि दिल्ली जल संकट और हाई प्रोफाइल स्वाति मालीवाल हमला जैसे मामलों में अतिसी ने हमेशा आगे रहकर नेतृत्व किया है। आपको बता दें कि अतिसी ने बीते साल 9 मार्च 2023 को कैबिनेट फेरबदल के बाद अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री के रूप में शपथ लीया था। जिसके बाद 43 साल की आतिशी मरलेना, दिल्ली कैबिनेट की एकमात्र महिला मंत्री हैं जिनके पास वित्त, जल, शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, पावर, राजस्व, कानून योजना आदि सहित सबसे ज्यादा यानि कुल 14 विभागों की जिम्मेदारी है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “Atishi Marlena: कौन हैं दिल्ली की नई CM आतिशी। जानिए Atishi के बचपन से लेकर मुख्यमंत्री तक का सफर।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *