Weather Update: मौसम विभाग ने बताया आखिर कब मिलेगा देश को बारिश से निजाद। इन राज्यों में है बारिश करेगा लोगों को परेशान।

Weather Update
1 min read

Weather Update: इस वर्ष मानसून ने सभी को चौका दिया है। दिल्ली एनसीआर समेत कई इलाके ऐसे हैं जहां जमकर बारिश हो रही है। सवाल उठ रहा हैं कि मानसून वापसी डेट के बाद भी एक्टिव रहेगा। दरसल मानसून के खत्म होने का समय आ चुका है। बावजूद इसके बारिश का दौर अब भी जारी है।

Weather Update: नमस्कार दोस्तों।‌ इस वर्ष मानसून ने सभी को मानो चौका दिया है। दरसल दिल्ली एनसीआर समेत कई इलाके ऐसे हैं जहां जमकर बारिश हो रही है। जिसके बाद अब सवाल यह उठ रहा हैं कि मानसून के वापसी को लेकर जो डेट तय है, क्या उसके बाद भी मानसून इस बार एक्टिव रहेगा। दरसल मानसून के  खत्म होने का समय आ चुका है। बावजूद इसके बारिश का दौर अब भी कई राज्यों में जारी है। बता दें कि दिल्ली एनसीआर में इन दिनों मौसम का आलम कुछ यूँ है कि दिन भर धूप खिली रहती है, और बीच-बीच में बादलों की एंट्री हो जाती है। जिस से मौसम भी काफी सुहाना नजर आता है। आपको बता दें कि मौसम विभाग का मानना है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में, अभी कुछ दिनों तक मौसम की ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। यानि सुबह हल्के ठंड का एहसास होगा और जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा धूप में तेजी आएगी और गरमी बढेगा। जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे इलाकों कि बात करें, तो यहाँ फिलहाल मौसम विभाग ने जोरदार बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में भी कहीं-कहीं बरसात हो सकती है। जबकि उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में, बारिश की संभावना बेहद कम है। बता दें कि दिल्ली में फिलहाल अगले कुछ दिनों तक बरसात के आसार नहीं है। जिस वजह से यहाँ अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं। बता दें कि दिल्ली में बीते कुछ दिनों से जारी बारिश के चलते गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Weather-Update: मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगा देश को बारिश से निजाद।
Weather-Update: मौसम विभाग ने बताया कब मिलेगा देश को बारिश से निजाद।

जो 14 साल में सितंबर के महिने में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है। बता दें कि IMD के मुताबिक मानसून दिल्ली से वापसी की कगार पर है‌, लेकिन यहां मौसम विभाग का मानना है कि जाते जाते राजधानी दिल्ली समेत कुछ राज्यों को एक बार बारिश का आनंद मिल सकता है। इसके अलावा राजस्थान में बारिश का दौर अभी जारी रहने के संभावना, जिसके चलते अगले दो हफ्तों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगर मौसम विभाग के एक प्रवक्ता कि मानें तो चक्रवाती परिसंचरण के कारण कुछ राज्यों बारिश की संभावना है। वहीं बारिश के इस दौर के गुजरने के बाद राज्य में बारिश की गतिविधियां कम हो जाएगी। प्रवक्ता का मानना है कि 27 सितंबर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण करीब 37 सड़कें गाड़ियों की आवाजाही के लिए बंद कर दी गई हैं। बता दें कि 25 सितंबर को आंधी तूफान और बादलों की गर्जना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि मौसम विभाग के अनुसार 23 सितंबर को उत्तर भारत में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने जम्मूकश्मीर, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और असम में अलग-अलग स्तर की चेतावनी जारी‌ की है। इसके अलावा 23 सितंबर को ओडीशा, छत्तीसगढ़ और उससे सटे एमपी में भारी बारिश की संभावना है। जबकि 25 सितंबर को भी यही चेतावनी जारी रहेगी। आमतौर पर देखें तो मानसून 17 सितंबर को वापस लौटना शुरू करता है और 15 अक्टूबर तक पूरी तरह से वापस चला जाता है।

Tiruppati Laddu: तिरुपति मंदिर के लड्डू में जानवरों की चर्बी का गहराया विवाद। 500 करोड़ के घी में किसने कि मिलावट।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “Weather Update: मौसम विभाग ने बताया आखिर कब मिलेगा देश को बारिश से निजाद। इन राज्यों में है बारिश करेगा लोगों को परेशान।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *