Bihar में जारी है नदियों का तांडव। आज इन राज्यों में हो सकती है बारिश

Bihar-में-जारी-है-नदियों-का-तांडव
1 min read

Bihar: IMD ने आज बिहार समेत अन्य राज्यों के लिए मौसम का पूर्वनुमान जारी किया है। IMD ने रविवार को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है। बिहार में गंगा, सोन और अन्य सहयोगी नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग ने दिल्ली, उतरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा समेत तमाम राज्यों में बारिश की संभावना जताई है।

Bihar: नमस्कार दोस्तों, IMD यानि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज बिहार समेत अन्य राज्यों के लिए मौसम का पूर्वनुमान जारी किया है। बता दे की IMD ने रविवार को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के लिए भारी बारिश की संभावना जताई है। जबकि दुसरी तरफ बिहार में गंगा, सोन और अन्य सहयोगी नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव जारी है। बता दें कि मौसम विभाग ने दिल्ली, उतरप्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा समेत तमाम राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। 

Bihar-में-जारी-है-नदियों-का-तांडव
Bihar-में-जारी-है-नदियों-का-तांडव

बता दें कि शनिवार को भागलपुर, मुंगेर, लखी सराय और बेगू सराय में जल स्तर में वृद्धि दर्ज की गई है। जिसके बाद इन जिलों के कई नए इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुंगेर भागलपुर NH 80 पर एक से डेढ फीट पानी बह रहा है। वहीं केंद्रीय जल आयोग के अनुसार 24 घंटों में जल का स्तर 15 सेन्टीमीटर बढा है। बता दें कि बाढ़ कि स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना और वैशाली जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया है। उन्होंने राहत शिविर में जाकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। 

Bihar-में-जारी-है-नदियों-का-तांडव
Bihar-में-जारी-है-नदियों-का-तांडव

वहीं मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को बाढ़ पीड़ितों के लिए सभी प्रकार की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बता दें कि मुंगेर मे गंगा खतरे के निशान से 57 सेन्टीमीटर ऊपर बह रही है। वहीं भागलपुर जमालपुर रेलखंड स्थित बरियारपुर रतनपुर स्टेशन के बीच रेल पोल संख्या 195 के गार्डर के पास गंगा का पानी पहुंच गया है। जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टिकोण से रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है, जबकि कुछ का मार्ग परिवर्तन कर दिया है। वहीं केदारनाथ पैदल मार्ग का लगभग 15 मीटर हिस्सा शुक्रवार रात जंगल चट्टी के पास भू धसाव के चलते ध्वस्त हो गया है।

Bihar-में-जारी-है-नदियों-का-तांडव
Bihar-में-जारी-है-नदियों-का-तांडव

बता दें कि 22 सितंबर को भागलपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 1234567 भागलपुर-आनंद बिहार विक्रम शीला एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित कर दिया गया है। जिसके बाद इस ट्रेन का परिचालन बांका और जसीडी के रास्ते होगा। इसी तरह 21 सितंबर को हावड़ा से खुल चुकी गाड़ी 13023 हावड़ा गया एक्सप्रेस का परिचालन परिवर्तित मार्ग बांका जसडी के रास्ते होगा। शहर के आधा दर्जन से अधिक इलाकों में गंगा का पानी फैल गया है। वहीं लखीसराय जिले की 17 पंचायतें बाढ से ग्रस्त है। बेगुसराय में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *