PM Modi US Visit: Joe Biden ने भारत को दिया नायाब तौफा। अमेरिका वापस करेगा भारत कि 297 प्राचीन वस्तुएं

pm-modi-at-us-meets-joe-biden
1 min read

PM Modi US Visit: इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका मे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी तीन दिनों के दौरे पर अमेरिका पहुँचे हैं। वहीं इस दौरे पर प्रधानमंत्री ने अमेरिका के क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी द्विपक्षीय वार्ता की है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे पर अमेरिका ने पीएम मोदी को बेहद खास तौफा दिया है‌।

PM Modi US Visit: नमस्कार दोस्तों, इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका मे हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी तीन दिनों के दौरे पर अमेरिका पहुँचे हैं। वहीं इस दौरे पर प्रधानमंत्री ने अमेरिका के क्वाड शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी द्विपक्षीय वार्ता की है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे पर अमेरिका ने PM Modi को बेहद खास तौफा दिया है‌। वहीं अब अगर बात करें उन तौफों की, तो अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 297 ऐसे प्राचीन वस्तुएं लौटाई हैं जिन्हे भारत से तस्करी कर अमेरिका लाया गया था। वहीं अगर एक रिपोर्ट कि मानें तो भारत ने 2014 से अलग-अलग देशों से अब तक 640 प्राचीन नायाब वस्तुओं को पाया है। जिनमें से अकेले अमेरिका ने करीब 578 चीजें लौटाई है। आपको बता दें कि सांस्कृतिक संपत्ति की अवैध तस्करी, एक बेहद पुराना मुद्दा है जिस से अगर पूरे इतिहास में देखें तो कई संस्कृति और देश इसके चलते प्रभावित हुवे हैं। जिनमें से विशेष रूप से प्रभावित देशों में भारत का नाम सामिल है।

pm-modi-with-joe-biden
pm-modi-with-joe-biden

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान यात्रा के अलावा मोदी की US की पिछली यात्राएं भी भारत को प्राचीन वस्तुओं की वापसी के में विशेष रूप से फलदाई रही है। वहीं अमेरिका द्वारा प्राचीन चीजें लौटाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोसल मिडिया प्लेटफार्म एक्स पर कहा है कि “सांस्कृतिक जुड़ाव को गहरा करना और सांस्कृतिक संपत्तियों की अवैध तस्करी के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करना मैं राष्ट्रपति बाइडेन और अमेरिकी सरकार का भारत को 297 अमूल्य प्राचीन वस्तुओं की वापसी सुनिश्चित करने के लिए बहुत आभारी हूं। बता दें कि इससे पहले वर्ष 2021 में भी जब PM Modi अमेरिका के यात्रा पर थे उस वक़्त भी अमेरिकी सरकार ने भारत को 57 नायाब चीजें सौंपी थी। जिनमें उत्कृष्ट कांस्य नटराज प्रतिमा जो 12वीं शताब्दी की बताई जाती है, शामिल है। बता दें कि साल 2023 में उनकी अमेरिका यात्रा के कुछ दिनों बाद 105 पुरावशेष भारत को लौटाए गए थे।

ये भी पढ़ें:
MQ-9B Deal: चीन और पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन। 3 अरब डॉलर में America से भारत खरिदेगा MQ-9B किलर ड्रोन।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai जय जगदम्बा न्यूज के Founder और Editor हैं। उन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया क्षेत्र में कई वर्षों का अनुभव है। वे बिहार और देश-दुनिया से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों के साथ करियर, शिक्षा, नौकरी, राजनीति, धर्म, बिजनेस, टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जैसे विषयों पर गहन और शोध-आधारित लेख प्रकाशित करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल, स्पष्ट और विश्वसनीय भाषा में उपयोगी, तथ्यपरक और प्रमाणित जानकारी पहुंचाना है, जिससे लोग सही और जागरूक निर्णय ले सकें।

View all articles by Veer Rai →

3 thoughts on “PM Modi US Visit: Joe Biden ने भारत को दिया नायाब तौफा। अमेरिका वापस करेगा भारत कि 297 प्राचीन वस्तुएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *