Air India Plane Crash: अहमदाबाद में भीषण विमान हादसा, विजय रूपाणी समेत 241 की मौत, बचा सिर्फ एक यात्री!

Air India Plane Crash Latest Updates
1 min read

Air India Plane Crash: गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाला एयर इंडिया का बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, महज दो मिनट बाद मेघानीनगर इलाके में क्रैश हो गया। यह विमान लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रहा था और इसमें कुल 242 लोग सवार थे – जिनमें 12 क्रू मेंबर और 230 यात्री शामिल थे।

हादसे का मंजर इतना भयावह था कि विमान का एक हिस्सा बी.जे. मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर गिरा। जोरदार धमाके के साथ आग लग गई और इमारत खंडहर बन गई। साथ ही अस्पताल परिसर में खड़ी कई गाड़ियां भी जलकर राख हो गईं।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 241 लोगों की मौत की पुष्टि

इस दर्दनाक हादसे (Air India Plane Crash) में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई है। यह सूचना पूरे राज्य के लिए गहरा सदमा लेकर आई। प्लेन में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे। प्लेन का एक हिस्सा मेघानीनगर स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज एवं सिविल अस्पताल के डॉक्टरों के हॉस्टल पर जा गिरा, जिससे पूरी इमारत खंडहर में बदल गई। हादसे के समय इमारत में मौजूद कई लोग घायल हो गए, जिन्हें तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

तेज धमाके और आग से मचा कोहराम

फ्लाइट AI-171 के टकराने से हॉस्टल परिसर में तेज धमाके जैसी आवाज आई, जिसके बाद आग लग गई और पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। आग की लपटों ने आसपास खड़ी कई गाड़ियों और हॉस्टल की इमारत को भी चपेट में ले लिया।

बचे हुए यात्री का बयान: “चारों ओर लाशें थीं”

एयर इंडिया विमान हादसा में जहां 241 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 40 वर्षीय विश्वास कुमार रमेश की कहानी एक चमत्कार से कम नहीं है। लंदन में रहने वाले विश्वास अपने भाई अजय कुमार के साथ भारत यात्रा के बाद वापस लौट रहे थे। वे 11-ए सीट पर बैठे थे और अब अस्पताल में भर्ती हैं।

बचे हुए यात्री का बयान: “चारों ओर लाशें थीं”

एक इंटरव्यू में विश्वास ने कहा, “तेज आवाज आई और सब खत्म हो गया। जब होश आया, तो मेरे चारों ओर शव पड़े थे। मैं किसी तरह खड़ा हुआ और भागा।” उन्हें सीने, आंख और पैरों में चोटें आई हैं। उन्होंने अपील की है कि उनका भाई अजय अब तक लापता है और उसे ढूंढा जाए।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी NDRF, फायर ब्रिगेड और सेना

गुजरात विमान हादसा के बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियाँ, एनडीआरएफ की छह टीमें और बीएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर तैनात CISF ने भी ऑपरेशन में भाग लिया। प्लेन में आग लगने के कारण राहत कार्य में काफी मुश्किलें आईं, लेकिन सभी एजेंसियों ने मलबा हटाकर कई शव बाहर निकाले।

DGCA और टाटा ग्रुप का बयान

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी NDRF, फायर ब्रिगेड और सेना

डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) और एयर वर्दीनेस के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। अहमदाबाद प्लेन क्रैश के कारणों की जांच की जा रही है। एयर इंडिया के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन और CEO कैंपबेल विल्सन ने गहरी संवेदना जताई है।

टाटा ग्रुप की बड़ी घोषणा: मृतकों के परिजनों को मिलेगा 1 करोड़ मुआवजा

टाटा संस ने मृतकों के परिवार को 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही हादसे में घायल लोगों के इलाज और बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के पुनर्निर्माण में भी सहयोग का आश्वासन दिया गया है। चंद्रशेखरन ने कहा, “इस दुख की घड़ी में हम हर प्रभावित परिवार के साथ खड़े हैं।”

एयर इंडिया विमान हादसा के पीछे क्या है सच्चाई?

गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के क्रैश ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद विमान में आई तकनीकी खराबी को हादसे की प्राथमिक वजह माना जा रहा है, लेकिन विमानन विशेषज्ञ और सुरक्षा एजेंसियां इस दुर्घटना को साधारण तकनीकी विफलता मानने को तैयार नहीं हैं। DGCA की प्रारंभिक रिपोर्ट में यह स्वीकार किया गया है कि जाँच अभी शुरू हुई है और सटीक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।

एयर इंडिया विमान हादसा के पीछे क्या है सच्चाई?

सवाल यह है कि जब विमान उड़ान के सभी तकनीकी परीक्षणों से गुज़र चुका था, तो इतनी जल्दी तकनीकी खराबी कैसे सामने आई? क्या यह मेंटेनेंस में हुई कोई बड़ी लापरवाही थी या इसके पीछे कोई योजनाबद्ध साजिश छुपी है? Air India Plane Crash में पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत जैसी खबरों ने मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है। अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो बताएगी कि यह केवल एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था या इसके पीछे कोई गंभीर चूक या साजिश छुपी है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप और  WhatsApp चैनल से  — जय जगदंबा न्यूज – सच दिखाने का संकल्प

और पढ़ें…

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *