बक्सर में दरोगा पर जानलेवा हमला, पिता-पुत्र के झगड़े में बहा नीतेश कुमार का खून

Buxar Police Officer Attacked in clash between Father and Son
1 min read

Buxar Police Officer Attacked: बिहार के बक्सर जिले के मलहचकियां गांव में गुरुवार रात एक पारिवारिक विवाद उस समय गंभीर मोड़ ले लिया जब बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया। यह चौंकाने वाली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जहाँ बक्सर पुलिस को घर के अंदर चल रहे विवाद की सूचना मिली थी।

Buxar Police Officer Attacked: दरोगा पर हुआ धारदार हथियार से हमला

सूचना मिलने पर दरोगा नीतेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां देखा गया कि सेवानिवृत्त दरोगा जगमोहन चौधरी और उनके बेटे सत्येन्द्र चौधरी के बीच तनावपूर्ण माहौल है। जब पुलिस ने मामला शांत कराने की कोशिश की, तो सत्येन्द्र ने अचानक दरोगा नीतेश कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Buxar Police Officer Attacked
अस्पताल में भर्ती दरोगा नीतेश कुमार

हिरासत में लिया गया आरोपी, मेडिकल जांच में नशे की पुष्टि

मलहचकियां गांव में पुलिस पर हमले के आरोपी सत्येन्द्र चौधरी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ और मेडिकल जांच में यह स्पष्ट हुआ कि वह घटना के वक्त नशे की हालत में था। बक्सर पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और दरोगा नीतेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के आरोप में केस दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें: SP शुभम आर्य की कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप, क्या पुलिस थानों में चल रही थी अंदरूनी साज़िश?

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सत्येन्द्र पहले भी घरेलू विवादों में शामिल रहा है। लिहाजा इस मामले नें बक्सर में बढ़ते नशे और पारिवारिक हिंसा की और लोगों को एक बार फिरसे सोचने पर मजबूर कर दिया है, जिस पर गंभीर रूप से ध्यान देने की जरूरत है।

क्या बक्सर में बढ़ रही है नशे की समस्या?

बक्सर में हाल ही की घटना जहां एक युवक ने पुलिस अधिकारी पर हमला कर दिया, यह संकेत देती है कि जिले में नशे की समस्या तेजी से पांव पसार रही है। मलहचकियां गांव में हुई यह घटना सिर्फ एक उदाहरण नहीं, बल्कि एक बढ़ते सामाजिक संकट की तस्वीर है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खासकर युवा वर्ग शराब और नशे की गिरफ्त में तेजी से आ रहा है, जिससे घरेलू हिंसा और अपराध में इजाफा हो रहा है। प्रशासन को अब सिर्फ कार्रवाई नहीं, बल्कि जनजागरूकता और पुनर्वास जैसे ठोस कदम उठाने की ज़रूरत है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप और  WhatsApp चैनल से  — जय जगदंबा न्यूज – सच दिखाने का संकल्प

और पढ़ें…

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “बक्सर में दरोगा पर जानलेवा हमला, पिता-पुत्र के झगड़े में बहा नीतेश कुमार का खून”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *