बक्सर में दरोगा पर जानलेवा हमला, पिता-पुत्र के झगड़े में बहा नीतेश कुमार का खून

Buxar Police Officer Attacked: बिहार के बक्सर जिले के मलहचकियां गांव में गुरुवार रात एक पारिवारिक विवाद उस समय गंभीर मोड़ ले लिया जब बीच-बचाव करने पहुंची पुलिस टीम पर ही हमला कर दिया गया। यह चौंकाने वाली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई, जहाँ बक्सर पुलिस को घर के अंदर चल रहे विवाद की सूचना मिली थी।
Buxar Police Officer Attacked: दरोगा पर हुआ धारदार हथियार से हमला
सूचना मिलने पर दरोगा नीतेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां देखा गया कि सेवानिवृत्त दरोगा जगमोहन चौधरी और उनके बेटे सत्येन्द्र चौधरी के बीच तनावपूर्ण माहौल है। जब पुलिस ने मामला शांत कराने की कोशिश की, तो सत्येन्द्र ने अचानक दरोगा नीतेश कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।


One thought on “बक्सर में दरोगा पर जानलेवा हमला, पिता-पुत्र के झगड़े में बहा नीतेश कुमार का खून”