Buxar NH 922 Accident: बक्सर में NH-922 पर दिल दहला देने वाला मंज़र, ट्रक और ट्रैलर की टक्कर में जिन्दा जला चालक

Buxar NH 922 Accident near Bhojpur
1 min read

Buxar NH 922 Accident: बक्सर के NH-922 पर सोमवार की सुबह दिल दहला देने वाली ट्रक दुर्घटना हुई, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। यह नया भोजपुर ट्रक हादसा, नया भोजपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर कोठी के पास हुआ, जहां बालू लदा ट्रक एक खड़े टेलर से टकरा गया और देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गई।

Buxar NH 922 Accident Details: टायर फटने से बिगड़ा संतुलन, हुई टेलर से टक्कर

प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ जब उत्तर प्रदेश की ओर बालू लेकर जा रहा ट्रक जैसे ही भोजपुर कोठी के पास पहुंचा, अचानक उसका एक टायर फट गया। टायर फटते ही वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने खड़े एक टेलर में भीषण गति से टकरा गया। इस ट्रक और टेलर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का केबिन और टेलर का पिछला हिस्सा आग की चपेट में आ गया।

ये भी पढ़ें: Buxar Overbridge Project: बक्सर को मिली बड़ी सौगात, करहसी रोड पर बनेगा नया ओवरब्रिज

वहीं आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। केबिन में फंसे चालक की मौत मौके पर ही हो गई। दमकल की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक का आधा हिस्सा पूरी तरह जल चुका था। चालक की पहचान रविंद्र कुमार, निवासी महाराजगंज, उत्तर प्रदेश के रूप में की गई है, जो कोईलवर से बालू लेकर जा रहा था।

दूसरे ट्रेलर का चालक था नीचे, बच गई जान

खड़ा टेलर जिसका ट्रक से टकराव हुआ, उसके चालक दीनानाथ ने बताया कि वह पानी लेने के लिए नीचे उतरे थे। तभी ट्रक पीछे से आकर उनके वाहन से टकरा गया। हालांकि उनका ट्रेलर भी आंशिक रूप से जल गया लेकिन उनकी जान बच गई, क्योंकि वे उस समय वाहन में मौजूद नहीं थे। यह घटना नया भोजपुर ट्रक हादसा के रूप में आसपास के क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।

घटनास्थल पर पुलिस और दमकल की तत्परता

Buxar NH 922 Accident Near Bhojpur
सुबह-सुबह बक्सर में भीषण हादसा। बालू लदे ट्रेलर में लगी आग

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112, नया भोजपुर थाना पुलिस और अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी श्रीराम ठाकुर और डुमरा सर्किल इंस्पेक्टर श्रीनाथ कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आग पर काबू पाने के बाद केबिन से चालक का शव बाहर निकाला गया।

ये भी पढ़ें: बक्सर में दरोगा पर जानलेवा हमला, पिता-पुत्र के झगड़े में बहा नीतेश कुमार का खून

आपको बता दें की स्थानीय लोगों ने इस भीषण ट्रक दुर्घटना के बाद प्रशासन से अपील की है कि इस हाईवे पर वाहनों की स्पीड पर नियंत्रण के लिए कदम उठाए जाएं। साथ ही ट्रकों की नियमित जांच और रात्रि में हाईवे पर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है।

एक छोटी सी चूक, पीछे छोड़ गया राख और सन्नाटा

नया भोजपुर ट्रक हादसा (Buxar NH 922 Accident) महज़ एक हादसा नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा की गंभीरता की ओर इशारा है। अगर समय रहते टायर की जांच या सुरक्षा के कदम उठाए जाते, तो शायद एक जान बचाई जा सकती थी। यह हादसा सभी वाहन चालकों के लिए एक चेतावनी है कि छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा हो सकती है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप और  WhatsApp चैनल से  — जय जगदंबा न्यूज – सच दिखाने का संकल्प

और पढ़ें…

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “Buxar NH 922 Accident: बक्सर में NH-922 पर दिल दहला देने वाला मंज़र, ट्रक और ट्रैलर की टक्कर में जिन्दा जला चालक”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *