बक्सर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 600 बोतल विदेशी शराब से लदी ट्रक बरामद, जांच में हो सकता है बड़ी साजिशों का खुलासा

Buxar Mein Sharab Taskari case: truck and smuggler caught
1 min read

Buxar Mein Sharab Taskari: बक्सर में शराब तस्करी पर शिकंजा कसते हुए उत्पाद विभाग ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। विभाग की इस कारवाई में गंगा सेतु चेकपोस्ट पर एक कंटेनर ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई, जिसे चप्पल के डिब्बों की आड़ में छिपाकर लाया जा रहा था। छापेमारी के दौरान राजस्थान के झुंझुनू निवासी एक तस्कर को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है।

नियमित जांच में मिला सुराग, चप्पल के नीचे छुपी 600 बोतल शराब

उत्पाद विभाग के थानाध्यक्ष आलोक रंजन चौधरी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक पर संदेह होने पर उसे रोका गया। जब ट्रक की तलाशी ली गई, तो उसमें चप्पल के कार्टनों के नीचे 50 पेटियों में कुल 600 बोतल विदेशी शराब छिपी हुई पाई गई, जिसकी मात्रा करीब 450 लीटर है। यह खेप आगरा से गुवाहाटी भेजी जा रही थी।

गिरफ्तार तस्कर ने बताई Buxar Mein Sharab Taskari की पूरी योजना

Seized truck carrying 600 bottles of foreign liquor in Buxar
बक्सर में जब्त किया गया विदेशी शराब से लदा ट्रक

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान नरेश कुमार के रूप में हुई है, जो राजस्थान के झुंझुनू जिले का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि वह इस कंटेनर को उत्तर प्रदेश से असम ले जा रहा था। विभाग को शक है कि यह एक अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हिस्सा हो सकता है।

ये भी पढ़ें: 41 करोड़ की लागत से बक्सर में बनेगी नई फोरलेन बाइपास, गोलंबर से ज्योति चौक तक जाम से राहत

उत्पाद विभाग की कार्रवाई से माफिया में मचा हड़कंप

बक्सर में शराब तस्करी को रोकने के लिए उत्पाद विभाग लगातार सक्रिय है। इस छापे के बाद शराब माफिया में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जाएगी। गंगा सेतु चेकपोस्ट जैसे संवेदनशील इलाकों पर निगरानी को और कड़ा किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: रात में गूंजी चीख और सुबह मिली लाशें, जानिए बक्सर में हुवे स्कॉर्पियो हादसे की पूरी आपबीती

आपको बता दें की बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद तस्कर नई-नई तरकीबों से अवैध शराब का कारोबार करने में लगे हैं। इस बार चप्पल के डिब्बों का इस्तेमाल कर शराब की तस्करी की जा रही थी, जो विभाग की सतर्कता के चलते पकड़ी गई। इससे स्पष्ट होता है कि तस्कर कानून को धता बताने के लिए हर मुमकिन चाल चल रहे हैं।

शराब तस्करी नेटवर्क का जल्द होगा खुलासा, बक्सर प्रशासन पूरी तरह सतर्क

Buxar mein sharab taskari के इस सनसनीखेज मामले में जहां एक ओर तस्कर को गिरफ्तार कर ट्रक और विदेशी शराब जब्त की गई है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन अब पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटा है। जांच एजेंसियां तस्कर से पूछताछ कर हर कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: SP शुभम आर्य की कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप, क्या पुलिस थानों में चल रही थी अंदरूनी साज़िश?

अधिकारियों के अनुसार, यह मामला एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा हो सकता है, जिसकी जड़ें उत्तर भारत के कई राज्यों तक फैली हो सकती हैं। गंगा सेतु चेकपोस्ट पर निगरानी और कड़ी कर दी गई है, जिससे भविष्य में तस्करी की कोई कोशिश नाकाम की जा सके।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप और  WhatsApp चैनल से  — जय जगदंबा न्यूज – सच दिखाने का संकल्प

और पढ़ें…

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

3 thoughts on “बक्सर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 600 बोतल विदेशी शराब से लदी ट्रक बरामद, जांच में हो सकता है बड़ी साजिशों का खुलासा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *