बक्सर: खेत में मिला 23 वर्षीय युवक का शव, रहस्यमयी मौत से गांव में मचा हड़कंप

Youth shot in Buxar
1 min read

Youth Shot in Buxar: बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के बाबुडेरा गांव में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक की लाश खेत में पड़ी मिली। मृतक की पहचान गांव के ही निवासी लल्लू यादव (23) पिता नंदजी यादव के रूप में की गई है, जो पेशे से ऑटो चालक था। प्रारंभिक जांच में लल्लू यादव हत्या का मामला सामने आ रहा है, हालांकि पुलिस फिलहाल जांच में जुटी है और अंतिम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।

Youth Shot in Buxar: खेत में सिंचाई के बाद मचान पर सोया था युवक, सुबह मिली लाश

परिजनों के अनुसार, लल्लू यादव शुक्रवार की रात खेत में पटवन (सिंचाई) करने गया था और मचान पर सो गया था। शनिवार सुबह जब परिवार के सदस्य उसे देखने पहुंचे तो शव मचान के पास पड़ा मिला। उसके पेट पर जले जैसे निशान पाए गए, जिससे गोली मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।

शरीर पर संदिग्ध निशान, खून नहीं मिलने से जांच पेचीदा

हालांकि, घटनास्थल पर खून की कोई बूंद नहीं मिलने से संदेह और भी गहरा गया है। क्या युवक को कहीं और मारकर शव वहां लाया गया? या गोली की जगह किसी और हथियार से वार किया गया? इन सवालों के जवाब फिलहाल जांच पर निर्भर हैं।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और एफएसएल टीम, जांच में जुटी टीमें

घटना की जानकारी मिलते ही ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष सुरेश कुमार और डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीपीओ ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (Forensic Science Lab) की टीम को बुलाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला गोली से हत्या का प्रतीत होता है, लेकिन जब तक FSL की रिपोर्ट नहीं आ जाती, किसी निष्कर्ष पर पहुँचना जल्दबाज़ी होगी।

बक्सर में वाहन चेकिंग के दौरान बड़ा हादसा, बाइक सवार ने पुलिस जवान को 20 मीटर तक सड़क पर घसीटा

वहीं दूसरी तरफ लल्लू यादव की हत्या की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश की लहर दौड़ गई। गुस्साए ग्रामीणों ने ब्रह्मपुर-रघुनाथपुर मार्ग पर टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया। उनका कहना है कि इलाके में पुलिस गश्ती की कमी के कारण ही अपराधी बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। स्थानीय समाजसेवी संजय कुमार सिंह भी अपनी नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार की मदद की।

ट्रैक्टर और ऑटो चला कर गुजारा करता था लल्लू, किसी से नहीं थी दुश्मनी

स्थानीय लोगों ने बताया कि लल्लू यादव मेहनती और शांत स्वभाव का युवक था। वह ट्रैक्टर चलाने के अलावा ऑटो भी चलाता था, जिससे वह घर की आर्थिक ज़िम्मेदारियाँ निभा रहा था। गांव वालों के मुताबिक, उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, जिससे यह हत्या और भी रहस्यमयी बन गई है। क्या यह आपसी रंजिश का मामला है या किसी अपराधी गिरोह की करतूत? इन सवालों के जवाब जांच के बाद ही मिल पाएंगे।

बक्सर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रेलर की टक्कर में 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

फिलहाल बक्सर पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेजा गया है, जिससे मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सके। घटना (Youth shot in Buxar) के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जिसे देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

कई सवालों को जन्म दे रही है लल्लू यादव की मौत

लल्लू यादव हत्या का यह मामला कई सवालों को जन्म दे रहा है। मृतक के शरीर पर गोली के निशान जैसे चिन्ह, लेकिन खून का न होना घटना को और भी जटिल बना देता है। अब सभी की निगाहें एफएसएल जांच रिपोर्ट और पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं। परिजन और ग्रामीण एक ही मांग कर रहे हैं की दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर न्याय दिलाया जाए।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप और  WhatsApp चैनल से  — जय जगदंबा न्यूज – सच दिखाने का संकल्प

और पढ़ें…

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “बक्सर: खेत में मिला 23 वर्षीय युवक का शव, रहस्यमयी मौत से गांव में मचा हड़कंप”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *