बक्सर: भाभी ने ही कराई थी देवर की हत्या, लल्लु हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सबुत

Rahul Murder Case Buxar
1 min read

लल्लु हत्याकांड: बक्सर ज़िले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया है। लालू हत्याकांड (Rahul Murder Case) में पुलिस ने खुलासा किया है कि मृतक की हत्या किसी बाहरी दुश्मन ने नहीं, बल्कि उसके अपने घर के लोगों ने की थी। 25 वर्षीय राहुल कुमार उर्फ लल्लु की हत्या में उसकी भाभी पूजा कुमारी और उसके प्रेमी मनोज कुमार यादव का नाम सामने आया है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

12 जुलाई की रात हुई थी राहुल की हत्या

12 जुलाई 2025 की रात राहुल अपने खेत पर काम कर रहा था। इसी दौरान उसे गोली मार दी गई। परिजन उसे घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। शुरुआत में मामला अज्ञात अपराधियों की करतूत लग रहा था, लेकिन डुमरांव पुलिस की तफ्तीश ने मामले की परतें खोल दीं।

बक्सर जिले के बहुचर्चित चंदन मिश्रा की दिनदहाड़े हत्या, पटना के पारस अस्पताल में अपराधीयों ने मारी गोली

भाभी और प्रेमी ने मिलकर रची थी साजिश

पुलिस अधीक्षक शुभम आर्या ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पूजा कुमारी और मनोज यादव के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे। जब राहुल कुमार को इस रिश्ते के बारे में पता चला तो उसने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर मन में द्वेष उत्पन्न हुआ और दोनों ने मिलकर राहुल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। हत्या वाले दिन, जब राहुल खेत में अकेले काम कर रहा था, तभी मनोज ने मौके का फायदा उठाते हुए राहुल पर गोली चला दी। यह पूरी योजना पहले से ही बनाई गई थी।

Rahul Murder Case: पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत, भाभी ने कबुल किया जुर्म

पुलिस ने जब जांच आगे बढ़ाई तो घटनास्थल से देशी कट्टा, खोखा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। ये सारे सबूत सीधे आरोपियों की ओर इशारा कर रहे थे। पूछताछ के दौरान भाभी (पूजा) और उसके प्रेमी मनोज ने जुर्म कबूल कर लिया और हत्या की पूरी योजना का खुलासा किया।

बक्सर में शिक्षक का शर्मनाक वारदात, छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर किया शोषण, फिर अवैध रूप से करवाया गर्भपात

डुमरांव पुलिस की जांच टीम ने किया कमाल

आपको बता दें की एसपी शुभम आर्या के निर्देश पर डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम बनाई गई थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचनाओं के आधार पर पूजा और मनोज को गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि मृतक के भाई के बयान पर एफआईआर संख्या 126/25 ब्रह्मपुर थाना में दर्ज की गई है। मामला धारा 103(1)/61(2) BNS और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत दर्ज है।

आगे की जांच जारी, न्याय की उम्मीद

डुमरांव पुलिस ने जिस कुशलता से Rahul Murder Case की तह तक पहुंच कर सच्चाई उजागर की, उसकी सराहना हो रही है। फिलहाल दोनों आरोपी जेल में हैं और मामले की आगे की जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि यदि और कोई व्यक्ति इस साजिश में शामिल पाया गया, तो उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

बक्सर: चंदन मिश्रा हत्याकांड का मुख्य आरोपी तौसीफ बादशाह गिरफ्तार, शेरू गैंग का कनेक्शन उजागर

बहरहाल इस पूरे मामले ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि जब अपनों से ही खतरा हो, तो भरोसा आखिर किस पर किया जाए? राहुल कुमार उर्फ लल्लु की मौत एक दर्दनाक उदाहरण है कि प्रेम में पागल लोग किस हद तक जा सकते हैं। बक्सर के इस केस ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया कि सच चाहे जितना भी छिपाया जाए, लेकिन देर-सबेर सामने आ ही जाता है।


ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे WhatsApp ग्रुप और  WhatsApp चैनल से  — जय जगदंबा न्यूज – सच दिखाने का संकल्प


और पढ़ें…

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “बक्सर: भाभी ने ही कराई थी देवर की हत्या, लल्लु हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगे अहम सबुत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *