Gold Price Today: सोने की कीमतों ने फिर लगाई छलांग, जानिए आपके शहर में क्या है सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट

Gold Price July 20 2025
1 min read

Gold Price Today: देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में इस हफ्ते फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खासकर Gold Price July 20 2025 के आंकड़े बताते हैं कि सोना फिर से ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के पार चला गया है। यह तेजी न सिर्फ निवेशकों को आकर्षित कर रही है, बल्कि आम खरीदारों की जेब पर भी असर डाल रही है।

हफ्ते भर में ₹330 की छलांग, 1 लाख के पार पहुंचा 24 कैरेट सोना

बीते सात दिनों में सोने की कीमत में निरंतर तेजी देखी गई है। लिहाजा 24 कैरेट सोना ₹330 प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ। जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में ₹300 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मगर यह तेजी सिर्फ घरेलू मांग की वजह से नहीं, बल्कि वैश्विक बाजारों में जारी आर्थिक अस्थिरता, डॉलर की कमजोरी और रुपये में गिरावट की वजह से है। विशेषज्ञ मानते हैं कि महंगाई और जियो-पॉलिटिकल तनावों के चलते सोना फिलहाल सुरक्षित निवेश का मजबूत विकल्प बना हुआ है।

Gold Price July 20 2025: आपके शहर में क्या है सोने का ताजा रेट?

शहर24 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)22 कैरेट सोना (₹/10 ग्राम)
दिल्ली₹1,00,190₹91,850
मुंबई, चेन्नई, कोलकाता₹1,00,040₹91,700
जयपुर, लखनऊ, चंडीगढ़₹1,00,190₹91,850
भोपाल, अहमदाबाद₹1,00,090₹91,750
हैदराबाद₹1,00,040₹91,700

चांदी का भाव भी बना मजबूत, एक हफ्ते में ₹1000 की तेजी

इस हफ्ते न सिर्फ सोना बल्कि चांदी की कीमत में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। 20 जुलाई 2025 को चांदी ₹1,16,000 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई, जबकि 19 जुलाई को इंदौर सराफा बाजार में यह ₹113,100 प्रति किलो रही, जिसमें ₹400 की बढ़त दर्ज की गई। विशेषज्ञों का मानना है कि चांदी की मांग इंडस्ट्रियल उपयोग (जैसे सोलर पैनल और इलेक्ट्रॉनिक्स) के साथ-साथ गहनों में भी लगातार बढ़ रही है।

ये भी पढ़ें: क्या ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचेगा सोना? सोने की कीमतों पर आई बड़ी रिपोर्ट

गौरतलब है की चांदी की बढ़ती कीमतों के पीछे इंडस्ट्रियल डिमांड, ज्वेलरी सेक्टर की तेजी और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों की मांग प्रमुख कारण हैं। बाजार विशेषज्ञ आने वाले दिनों में और उछाल की संभावना जता रहे हैं।

सोने में निवेश करने का क्या ये है सही समय?

मौजूदा सोने की कीमत से ये बात तो अब सपस्ट हो चुका है की सोना अब सिर्फ आभूषण नहीं, बलकी एक मजबूत निवेश विकल्प भी बन चुका है। लिहाजा अगर आप लंबे समय के लिए सुरक्षित रिटर्न चाहते हैं, तो गोल्ड ETF, सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स और डिजिटल गोल्ड जैसे विकल्प काफी लाभदायक हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: अब महज 2 लाख की निवेश पर पाएं 32,000 रुपये का फिक्स्ड रिटर्न, जानिए बैंक ऑफ बड़ौदा की नई FD योजना के बारे में

हालांकि, मौजूदा कीमतें ₹1 लाख प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1.16 लाख प्रति किलो तक पहुंच चुकी है, जिससे अल्पकालिक निवेश में जोखिम बढ़ गया है। इसलिए जल्दबाज़ी न करें, अपने फाइनेंशियल गोल्स और बजट को ध्यान में रखकर सोच-समझकर निवेश करें।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

 

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *