Agniveer Reservation: अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! सुपरसोनिक Brahmos मिसाइल बनाने वाली कंपनी अब अग्निवीरों को देगी 50% तक आरक्षण

Agniveer
1 min read

Agniveer: अग्निवीर भर्ती में जाने से कतरा रहे लोगों और पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी आ गइ है। सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल बनाने वाली कंपनी अग्निवीरों के लिए पद आरक्षित करेगी। मौजूदा रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी तकनीकी, प्रशासनिक और सुरक्षा समेत अन्य ब्रांच में पूर्व अग्निवीरों को नौकरियां देंगी।

Agniveer: नमस्कार दोस्तों, अब वैसे लोग जो नौकरी की समय अवधी को देखते हुए अग्निवीर मैं भर्ती होने से कतरा रहे हैं या फिर वैसे लोग जो पूर्व में Agniveer रह चुके हैं, उन सभी लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। वहीं बात करें खबर कि तो सुपरसोनिक ब्रह्मोस मिसाइल बनाने वाली कंपनी ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड के लिए पद आरक्षित करेगी। मौजूदा रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी तकनीकी, प्रशासनिक और सुरक्षा समेत, अन्य ब्रांच में पूर्व अग्निवीरों को नौकरियां देंगी।

Brahmos Aerospace देगा अग्निवीरों कों आरक्षण
आपको बता दें कि ब्रह्मोस एयरोस्पेस भारत और रूस का एक ज्वाइंट वेंचर है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस डिफेंस सेक्टर की पहली ऐसी कंपनी है, जिसने पूर्व अग्निवीरों के लिए अलग अलग पदों को आरक्षित करने का घोषणा किया है। बता दें कि इस आरक्षण के तहत तकनीकी और सामान्य प्रशासन में लगभग 15% पद अग्निवीरों के लिए आरक्षित होंगे। इसके अलावा आउटसोर्स वर्क, प्रशासनिक और सुरक्षा भूमिका के 50% पद अग्निवीरों के लिए रिजर्व होंगे। ब्रह्मोस अपने 200 से ज्यादा इंडस्ट्री पार्टनर्स को ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड कि जरूरतों से जुड़ी भूमिकाओं में Agniveer के लिए अपने वर्कफोर्स का 15 % आरक्षित करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है।

Brahmos Aerospace Work: क्या करता है Brahmos Aerospace
ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड में सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें बनाई जाती हैं। इन्हें पनडुब्बियों, जहाजों, विमान या भूमि पर मौजूद प्लेटफार्म से लॉन्च किया जा सकता है। ब्रह्मोस मिसाइल 2.8 मैक, आवाज की रफ्तार से करीब तीन गुना ज्यादा तेजी से उड़ती है। कंपनी ने एक्स पर कहा कि भारत सरकार की अग्निपथ योजना के मुताबिक ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने अग्निवीरों को आरक्षण प्रदान करने के लिए अपने नए नीतिगत योजनाओं की घोषणा की है। जो भारतीय सशस्त्र बलों में 4 साल की सेवा देने के बाद राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने वाले हमारे अत्याधुनिक रक्षा संगठन के लिए एक मूल्यवान संपदा बन सकते हैं।

BSF और CISF अग्निवीरों को देगें 10% आरक्षण 
आपको बता दे की इससे पहले BSF, CISF ने भी ऐलान किया था कि वह पूर्व अग्निवीरों को भर्तियों में 10% आरक्षण देगें। BSF ने कहा था कि अग्निवीर को 4 साल की ट्रेनिंग के बाद तैयार किया जाता है, ऐसे में हमें तैयार सैनिक मिल रहे हैं। बता दें की पूर्व अग्निवीरों को भर्तियों में आयु सीमा में भी रियायत दी जाएगी। Agniveer के पहले बैच में  5 साल की छूट सीमा दी जाएगी, बाद के बैचों में 3 साल की छूट सीमा मिलेगी।

ये भी पढ़ें: MQ-9B Deal: चीन और पाकिस्तान की बढ़ेगी टेंशन। 3 अरब डॉलर में America से भारत खरिदेगा MQ-9B किलर ड्रोन।

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

2 thoughts on “Agniveer Reservation: अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! सुपरसोनिक Brahmos मिसाइल बनाने वाली कंपनी अब अग्निवीरों को देगी 50% तक आरक्षण”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *