Jio 91 Plan: अब महंगे रीचार्ज की चिंता छोड़िए, सिर्फ ₹91 में जियो दे रहा है अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और SMS, वो भी पूरे 28 दिनों तक

Jio 91 Plan
1 min read

Jio 91 Plan: अगर आप भी महंगे मोबाइल रीचार्ज से परेशान हैं तो यह खबर आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी जियो (Jio) अपने ग्राहकों के लिए बेहद सस्ता और फायदेमंद प्लान लेकर आई है। आपको बता दें कि कंपनी का Jio 91 Plan खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो ज्यादा डेटा इस्तेमाल नहीं करते लेकिन सस्ती कॉलिंग और बेसिक इंटरनेट की सुविधा चाहते हैं।

Jio 91 Plan: सिर्फ ₹91 में कॉलिंग और डेटा का मज़ा

खास बात यह है कि जियो का यह प्लान सिर्फ 91 रुपये में आता है और इसकी वैलिडिटी पूरे 28 दिनों की है। यानी एक महीने तक आपको कॉलिंग और डेटा के लिए अलग-अलग रिचार्ज की चिंता नहीं करनी होगी। इस प्लान में ग्राहकों को मिलते हैं:

  • अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग
  • हर दिन 100MB डेटा
  • 50 SMS
  • इसके अलावा 200MB का एक्स्ट्रा डेटा भी

यानि कुल मिलाकर इस प्लान में यूजर्स को 3GB डेटा मिलता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि यह प्लान सिर्फ JioPhone और JioPhone Prime यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: Starlink India: भारत में आ रहा है एलन मस्क का सैटेलाइट इंटरनेट, मिलेगा 1,000Gb प्रति सेकेंड का स्पीड; जाने कीमत और लॉन्च डेट

किन लोगों के लिए है ये प्लान?

Jio 91 Plan उन लोगों के लिए सबसे बेहतर है जो स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं करते और जिन्हें केवल कॉलिंग और थोड़े-बहुत इंटरनेट की जरूरत होती है। हालाकि, जब इस प्लान का डेटा खत्म हो जाता है तो इंटरनेट की स्पीड घटकर केवल 64 kbps रह जाती है। यानी अगर आप केवल व्हाट्सएप मैसेजिंग, गूगल सर्च या हल्के इंटरनेट यूज के लिए प्लान लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए सबसे बेस्ट और सस्ता ऑप्शन है।

Jio के अन्य सस्ते प्लान मौजूद

आपको बता दें कि जियो के पास 91 रुपये के अलावा भी सस्ते प्लान मौजूद हैं। अगर आप और भी कम पैसे खर्च करना चाहते हैं तो आपके लिए 75 रुपये का प्लान भी है।

75 रुपये का प्लान

अगर आप कम खर्च में मोबाइल रीचार्ज करना चाहते हैं तो जियो का 75 रुपये वाला प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इस प्लान में 23 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 0.1GB डेटा और 200MB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी है। हालाकि, 91 रुपये वाले प्लान की तुलना में वैलिडिटी कम है, लेकिन यह उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो केवल बेसिक इंटरनेट और कॉलिंग इस्तेमाल करते हैं। यह प्लान JioPhone और स्मार्टफोन दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

ये भी पढ़ें: बार-बार के रिचार्ज से हैं परेशान? अब साल भर किजिए टेंशन फ्री कॉलिंग, ₹1748 में मिल रहा धमाकेदार ऑफर!

152 रुपये का प्लान

अगर आपको थोड़े ज्यादा डेटा की जरूरत है तो Jio का 152 रुपये का प्लान सबसे बेस्ट है। इसमें ग्राहकों को हर दिन 0.5GB डेटा और 28 दिन की वैलिडिटी मिलती है। यानी यह उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें रोजमर्रा के लिए इंटरनेट की थोड़ी ज्यादा जरूरत होती है।

Jio 91 Plan क्यों है बेहतर?

  • कम बजट वालों के लिए सबसे सस्ता प्रीपेड पैक
  • लंबी 28 दिनों की वैलिडिटी
  • कॉलिंग और SMS दोनों की सुविधा
  • बेसिक इंटरनेट जरूरतों के लिए पर्याप्त डेटा

खास बात यह है कि महंगाई के दौर में जहां बाकी टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज पैक के दाम बढ़ा रही हैं, वहीं जियो अब भी अपने ग्राहकों को बेहद सस्ती दरों पर शानदार बेनिफिट्स दे रहा है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →