Gold Price Today: सोना की कीमत ने बनाया नया रिकॉर्ड, 29 अगस्त को छुआ ₹1,02,380 का स्तर, जानें आपके शहर में क्या है सोने और चांदी का ताज़ा रेट

Gold Price 29 August 2025
1 min read

Gold Price 29 August 2025: सोने की कीमत ने शुक्रवार को एक बार फिर नया कीर्तिमान बना दिया। इंडिया बुलियन एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम सोना ₹1,02,380 पर पहुंच गया है। यह अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। खास बात यह है कि इसने अपने पिछले रिकॉर्ड ₹1,02,090 को तोड़ते हुए ₹300 से अधिक की छलांग लगाई।

अमेरिकी राजनीति का असर सोने पर

अमेरिका ने हाल ही में सोने की कीमतों को सीधे प्रभावित किया है। गौरतलब है कि इस हफ्ते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और फेडरल रिजर्व गवर्नर लिसा कुक के बीच टकराव ने बाजार में हलचल मचा दी। ट्रंप ने कुक को पद से हटाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोर्ट में चुनौती देने का ऐलान कर दिया। इसका असर ग्लोबल मार्केट में देखा गया और सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव आया।

वहीं पिछले छह महीनों की बात करें तो सोना निवेशकों के लिए रोलर कोस्टर साबित हुआ है। दरसल 10 अगस्त को सोना ₹1,02,090 प्रति 10 ग्राम तक पहुंचा, जबकि 7 अप्रैल को ₹87,100 तक लुढ़क गया था। बता दें कि महंगाई दर, डॉलर की मजबूती और वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच सोना अब भी सुरक्षित निवेश का मजबूत विकल्प माना जा रहा है।

6 महीने का रिकॉर्ड

पिछले 6 महीनों में सोना कई उतार-चढ़ाव से गुजरा है।

  • 10 अगस्त को सोना ₹1,02,090 तक गया था।
  • 7 अप्रैल को इसका स्तर ₹87,100 तक गिर गया था।

यानी निवेशकों के लिए सोने का सफर इस साल काफी रोमांचक रहा है।

ये भी पढ़ें: कौन सा सोना गहनों के लिए होता है सबसे अच्छा? जानिए 22K, 23K और 24K सोने में अंतर और निवेश के लिए सही विकल्प

Gold Price 29 August 2025: आपके शहर में आज का सोने का भाव

सोने की कीमतें अलग-अलग शहरों में भी नई ऊँचाई पर पहुंच गई हैं।

Indian City (भारतीय शहर)24K Gold Rate Today (₹)22K Gold Rate Today (₹)18K Gold Rate Today (₹)
Chennai (चेन्नई)₹10,261₹9,406₹7,776
Mumbai (मुंबई)₹10,261₹9,406₹7,696
Delhi (दिल्ली)₹10,276₹9,421₹7,709
Kolkata (कोलकाता)₹10,261₹9,406₹7,696
Bangalore (बेंगलुरु)₹10,261₹9,406₹7,696
Hyderabad (हैदराबाद)₹10,261₹9,406₹7,696
Kerala (केरल)₹10,261₹9,406₹7,696
Pune (पुणे)₹10,261₹9,406₹7,696
Vadodara (वडोदरा)₹10,266₹9,411₹7,700
Ahmedabad (अहमदाबाद)₹10,266₹9,411₹7,700

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने-चांदी की कीमत

विश्व स्वर्ण परिषद (World Gold Council) के अनुसार, स्पॉट गोल्ड प्राइस $3,412 प्रति औंस पर दर्ज किया गया। वहीं, 3 अक्टूबर के फ्यूचर्स गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट में मामूली 0.02% की गिरावट रही और कीमत ₹1,02,090 पर रही। चांदी की बात करें तो इंडिया बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक, चांदी का भाव ₹1,17,710 प्रति किलोग्राम रहा। जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 सितंबर के फ्यूचर्स ₹1,17,109 पर 0.08% नीचे ट्रेड कर रहे थे।

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

CNBCTV18 की एक रिपोर्ट और Pace360 के अनुमान के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में Gold Price में गिरावट देखने को मिल सकती है। कहा जा रहा है कि सोना जल्द ही $3,250/oz (लगभग ₹86,700 प्रति 10 ग्राम) तक गिर सकता है और मार्च 2026 तक यह $3,000/oz यानी करीब ₹80,000 प्रति 10 ग्राम तक आ सकता है।

ये भी पढ़ें: आज सोना हुआ सस्ता, चांदी 1200 रुपये महंगी; जानें आपके शहर में क्या है सोने चांदी का ताजा रेट

बता दें कि सोना हमेशा सुरक्षित निवेश का जरिया माना जाता है, लेकिन इसमें उतार-चढ़ाव स्वाभाविक हैं। इस समय सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर है, हालाँकि विशेषज्ञों का मानना है कि निवेशकों को जल्दबाज़ी में खरीदारी करने से बचना चाहिए और लंबी अवधि की रणनीति अपनानी चाहिए। यही समझदारी उन्हें बड़े नुकसान से बचा सकती है।

क्यों बढ़ता है सोने का दाम?

  • ग्लोबल पॉलिटिकल अनिश्चितता
  • डॉलर की मजबूती और कमजोरी
  • महंगाई दर में बदलाव
  • निवेशकों की सुरक्षित विकल्प की तलाश

खास बात है कि जब भी किसी देश में राजनीतिक या आर्थिक अस्थिरता होती है, तो निवेशक सोने की ओर रुख करते हैं। यही वजह है कि सोना लगातार महंगा हो रहा है।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ —

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →