बिहार को मिला बड़ा तौफ़ा! 3,822 करोड़ से बनेगा 4-लेन हाईवे और 2,192 करोड़ से बढ़ेगा रेलवे नेटवर्क

Bihar NH-139W Highway & Railway Project Approval
1 min read

Bihar NH-139W Highway: बिहार के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को 3,822.31 करोड़ रुपये की लागत से साहेबगंज-अरेराज-बेतिया सेक्शन को 4-लेन हाईवे में बदलने की मंजूरी दे दी है। यह प्रोजेक्ट राष्ट्रीय राजमार्ग 139W के तहत बनाया जाएगा और यह बिहार में सड़क कनेक्टिविटी को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा।

Bihar NH-139W Highway: सिर्फ 1 घंटे में तय होगी 2.5 घंटे की दूरी

यह प्रोजेक्ट हाइब्रिड एन्‍युइटी मॉडल (HAM) पर बनाया जाएगा और कुल लंबाई 78.942 किमी होगी। यह सड़क न केवल पटना और बेतिया को बेहतर कनेक्टिविटी देगी, बल्कि वैशाली, सारण, सिवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण और पश्चिम चंपारण जैसे जिलों को भी जोड़ेगी। यह ग्रीनफील्ड हाईवे 100 किमी/घंटा की स्पीड के लिए डिजाइन किया गया है। औसत स्पीड 80 किमी/घंटा होगी, जिससे साहेबगंज से बेतिया पहुंचने में लगने वाला समय 2.5 घंटे से घटकर सिर्फ 1 घंटा रह जाएगा।

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2025: दिवाली के बाद फिर गूंजेगी घाटों पर छठ मैया के गीत, जानिए नहाय खाय और खरना से लेकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने तक सही तिथियां व शुभ मुहूर्त

14 लाख से ज्यादा रोजगार, बिहार की अर्थव्यवस्था को मिलेगा बूस्ट

बिहार के इस महत्वाकांक्षी NH-139W प्रोजेक्ट को केवल एक सड़क निर्माण योजना कहना गलत होगा, क्योंकि यह राज्य की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार देने वाला बड़ा इंजन साबित होने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के दौरान लगभग 14.22 लाख मानव-दिवस का प्रत्यक्ष रोजगार और 17.69 लाख मानव-दिवस का अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित होगा, जिससे हजारों युवाओं को नौकरी के मौके मिलेंगे। इतना ही नहीं, हाईवे के किनारे नई इंडस्ट्रीज, वेयरहाउसिंग हब और सर्विस सेक्टर तेजी से विकसित होंगे।

यह सड़क सात PM गतिक शक्ति इकोनॉमिक नोड्स, छह सोशल नोड्स और आठ लॉजिस्टिक नोड्स को जोड़ेगी। खास बात यह है कि यह हाईवे Bihar के बुद्ध पर्यटन सर्किट को भी मजबूती देगा और केसरीया बुद्ध स्तूप, सोमेश्वरनाथ मंदिर, वैशाली का जैन मंदिर और पटना का महावीर मंदिर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों को जोड़कर अंतरराष्ट्रीय टूरिज्म को नई पहचान दिलाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे बिहार में होटलों, रेस्तरां और ट्रैवल बिज़नेस की मांग भी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: SBI बैंक में अब तक की सबसे बड़ी डकैती, 20 करोड़ का सोना और 1 करोड़ नगद लेकर फरार हुवे नकाबपोश लुटेरे

रेल नेटवर्क का विस्तार, चार जिलों को मिलेगा डबल कनेक्टिविटी

बता दें कि बिहार के लिए इस बार डबल खुशखबरी आई है। जहां एक ओर 3,822 करोड़ की लागत से साहेबगंज-अरेराज-बेतिया 4-लेन हाईवे (Bihar NH-139W Highway) प्रोजेक्ट को मंजूरी मिली है, वहीं दूसरी ओर कैबिनेट ने 104 किमी लंबे बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेल सेक्शन के डबलिंग प्रोजेक्ट को भी हरी झंडी दे दी है।

इस पर 2,192 करोड़ रुपये खर्च होंगे और इसके पूरा होने से पटना, नालंदा, नवादा और आसपास के जिलों में रेल कनेक्टिविटी कई गुना बेहतर हो जाएगी। खास बात यह है कि सड़क और रेल दोनों प्रोजेक्ट्स के पूरे होने से बिहार का इंडस्ट्रियल ग्रोथ, लॉजिस्टिक्स सेक्टर और क्रॉस-बॉर्डर ट्रेड को जबरदस्त रफ्तार मिलेगी। इससे यात्रियों को तेज और सुरक्षित सफर मिलेगा, मालगाड़ियों का टर्नअराउंड टाइम घटेगा और राज्य में रोजगार के हजारों नए अवसर भी बनेंगे।

ये भी पढ़ें: अब सिर्फ 2 घंटे में पुरा होगा पटना से सासाराम का सफर, ओमान की कंपनी बनाएगी 120 KM लंबा फोर-लेन एक्सप्रेस-वे

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →

One thought on “बिहार को मिला बड़ा तौफ़ा! 3,822 करोड़ से बनेगा 4-लेन हाईवे और 2,192 करोड़ से बढ़ेगा रेलवे नेटवर्क”

Comments are closed.