बिहार में मौसम का कहर! पटना समेत 25 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट, जानें कब और कहां होगी मूसलाधार बारिश
Weather Alert: बिहार की राजधानी पटना समेत प्रदेश के कई इलाकों में इन दिनों मौसम का मिजाज बेहद नखरीला है। हालाकी, अगले कुछ दिनों तक (Bihar Weather in Dushera) यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम विभाग ने राजधानी सहित 25 जिलों के लिए मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसे ‘ऑरेंज अलर्ट’ का दर्जा दिया गया है।
बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के मुताबिक, अगले तीन दिन यानी 3 अक्टूबर तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आसमान बादलों से घिरा रहेगा। खास बात यह है कि कई स्थानों पर बादल फटने और बिजली गिरने की भी आशंका है।
2 अक्टूबर को सबसे ज्यादा खतरा (Bihar Weather in Dushera)
बिहार में दशहरा के बीच मौसम (Bihar Weather in Dushera) फिर करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 2 अक्टूबर, बुधवार को किशनगंज, अररिया और पूर्णिया जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा राजधानी पटना समेत आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है क्योंकि कई जगहों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे पेड़ गिरने और बिजली खंभों के टूटने का खतरा बढ़ सकता है। बीते 24 घंटों में गया के डुमरिया में 38.6 मिमी और पटना के धनरूआ में 22.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली है।
मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यह बारिश कृषि के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है, लेकिन तेज हवाएं ग्रामीण इलाकों में फसल को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं।
ये भी पढ़ें: बिहार को मिला बड़ा तौफ़ा! 3,822 करोड़ से बनेगा 4-लेन हाईवे और 2,192 करोड़ से बढ़ेगा रेलवे नेटवर्क
तापमान में गिरावट से मिली राहत, लेकिन उमस से अभी नहीं छुटकारा
बिहार में मौसम का मिजाज बदल रहा है और इसका सीधा असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। पटना समेत 22 जिलों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आज Patna में अधिकतम तापमान 34.4°C और न्यूनतम 27.2°C रहा, जबकि गया में 33.0°C, भागलपुर में 34.6°C और मुजफ्फरपुर में 33.0°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।
वहीं, फारबिसगंज और मोतिहारी में शनिवार को सबसे ज्यादा पारा 37.2°C तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों में तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है, लेकिन दिन में धूप चुभने वाली रह सकती है। विशेषज्ञों की मानें तो इस समय गर्मी और उमस से बचने के लिए हल्के कपड़े पहनना, पर्याप्त पानी पीना और दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचना बेहतर रहेगा।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
