चुनाव से पहले बक्सर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, एक साथ 32 अफसरों का तबादला, 31 नए अधिकारियों ने संभाली कमान

Buxar Police Transfer Election 2025
1 min read

Buxar Police Transfer Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच बक्सर जिले में पुलिस विभाग में गजब की हलचल देखने को मिल रही है। बता दें की भारत निर्वाचन आयोग के आदेश पर बक्सर पुलिस में अब तक का सबसे बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। हालाकी जिले में इससे पहले कभी एक साथ इतने अधिकारियों का तबादला नहीं हुआ था।

Shahabad DIG के आदेश पर पलटी बक्सर पुलिस की तस्वीर

गौरतलब है कि शाहाबाद क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक कार्यालय, डेहरी आन-सोन ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में पदस्थापित अफसरों को हटाने की प्रक्रिया शुरू की है। गृह जिलों में तैनात पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण करके जिले के पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

ये भी पढ़ें: भोजपुरी स्टार पवन सिंह की राजनीति में एंट्री! NDA से आरा सीट पर लड़ सकते हैं चुनाव

32 पुलिस अफसरों का तबादला, 31 नए अफसरों की नियुक्ति

जानकारी के अनुसार, बक्सर जिला बल के कुल 32 पुलिस अधिकारियों को भोजपुर पुलिस जिला बल में स्थानंतरित किया गया है। इसमें पुलिस अवर निरीक्षक, प्राअनि और सहायक अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारी शामिल हैं। वहीं, 31 नए पुलिस अधिकारियों की भी अलग-अलग थानों में नियुक्ति की गई है, ताकि कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

बक्सर-भोजपुर पुलिस तबादला और नई नियुक्तियां (Buxar Police Transfer Election 2025)

श्रेणीअफसरों के नाम
स्थानांतरित अफसर (32)ललन प्रसाद, रामाशंकर चौधरी, सुदर्शन राम, तारकेश्वर तिवारी, बिहारी सिंह, भूलन सिंह यादव, रमेश कुमार, अशोक कुमार राय, अरविन्द कुमार शर्मा, सच्चिदानन्द सिंह, देव कुमार प्रसाद, श्री भगवान प्रसाद, अंगद तिवारी, श्याम बच्चन राय, बृजमोहन सिंह, हरेराम सिंह
नए पुलिस अधिकारी (31)भगवान सिंह, दीनबन्धु सिंह (भोजपुर से), नुमान खान, अरूण कुमार सिंह, राधेश्याम राम, हरेन्द्र सिंह, गयत्री तिवारी, हंस राज राम, बिक्रमा राम, लालमुन देवी, महेन्द्र तिवारी, मो. असगर अली, जियाउल हक खां, बैरिस्टर तिवारी, कामता राम, बैरिस्टर पाल, सुदामा चौबे, रविन्द्र कुमार सिंह, बाबु राम सिंह, महेन्द्र नाथ सिंह, मुजफ्फर इमाम, सर्वजीत शर्मा, शिव कुमार राय, सीता कुमारी, गंगासागर चौधरी, परशुराम सिंह
अन्य अधिकारी (भोजपुर और रोहतास से Buxar)प्राअनि अवध बिहारी पाठक, प्राअनि दिनेश्वर प्रसाद, पुसअनि विजय कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक दिनेश कुमार राय, विजेन्द्र कुमार तिवारी

ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की 62 हजार करोड़ की योजनाएं, युवाओं को मिलेगा बड़ा लाभ

क्यों हुआ इतना बड़ा फेरबदल?

इस तबादले की खास वजह है आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव। निर्वाचन आयोग द्वारा निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए गृह जिलों में तैनात अफसरों को हटाने का आदेश जारी किया था। इसी के तहत अब जिले के अफसरों का भारी पैमाने पर तबादला किया गया है।

गौरतलब है, सभी स्थानांतरित और नवपदस्थापित अधिकारियों को तुरंत अपने-अपने नए जिले में कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया गया है, ताकि चुनावी माहौल में कानून व्यवस्था बनी रहे और निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित हो सके।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →