भारत पर मंडरा रहा है नया खतरा, अमेरिका देने जा रहा है पाकिस्तान को घातक AMRAAM Missile

USA-Pakistan AMRAAM Missile Deal
1 min read

पाकिस्तान को जल्द ही अमेरिका से AIM-120 एडवांस्ड मीडियम-रेंज एयर-टू-एयर मिसाइल (AMRAAM Missile) मिलने वाली है। बता दें कि यह वही मिसाइल है, जिसे पाकिस्तान ने 2019 में बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारत के खिलाफ हवाई झड़पों में इस्तेमाल किया था। USA के युद्ध विभाग ने हाल ही में एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें Pakistan को विदेशी सैन्य बिक्री (Foreign Military Sale) प्राप्तकर्ता देशों की सूची में शामिल किया गया है।

क्या है AIM-120 AMRAAM Missile?

AIM-120 AMRAAM एक उन्नत एयर-टू-एयर मिसाइल (Air-to-Air Missile) है, जिसे Raytheon कंपनी बनाती है। यह मिसाइल लंबी दूरी से दुश्मन के विमान को सटीकता से निशाना बनाने में सक्षम है। इसे F-16 फाइटर जेट्स पर लगाया जाता है। खास तौर पर यह मिसाइल “फायर एंड फॉरगेट” तकनीक पर काम करती है, यानी इसे दागने के बाद पायलट को दुश्मन पर नज़र रखने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

पाकिस्तान एयर फोर्स (PAF) के पास फिलहाल इसका C5 वर्जन मौजूद है। जबकि नए सौदे में इसे और आधुनिक C8 और D3 वर्जन मिल सकते हैं, जो पहले से अधिक रेंज और सटीकता वाले हैं।

ये भी पढ़ें: अब दुश्मन का बचना होगा नामुमकिन, भारत के ‘सुदर्शन चक्र’ का हिस्सा बनेगा S-400 Air Defence System

बालाकोट हमले से जुड़ा इतिहास

गौरतलब है कि फरवरी 2019 में भारत ने बालाकोट एयरस्ट्राइक में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के सबसे बड़े आतंकी कैंप पर हमला किया था। इसमें कई आतंकी और प्रशिक्षक मारे गए थे। इसके तुरंत बाद पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई में अपने F-16 विमानों से भारत के खिलाफ AMRAAM मिसाइलें दागी थीं।

हालांकि भारतीय वायुसेना के पायलटों ने उस स्थिति को संभालते हुए Pakistan के एक F-16 विमान को मार गिराया था। यही वजह है कि इस मिसाइल का नाम आज भी बालाकोट घटना से जुड़ा हुआ माना जाता है।

ये भी पढ़ें: भारत का Air Defence हुवा अब और भी खतरनाक, DRDO ने ओडिशा में किया IADWS Missile System का सफल परीक्षण

अमेरिका-पाकिस्तान रक्षा संबंधों में नया अध्याय

अमेरिकी युद्ध विभाग के अनुसार, AMRAAM Missile सौदा सिर्फ पाकिस्तान के लिए नहीं है, बल्कि इसमें यूके, पोलैंड, जर्मनी, फिनलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कतर, ओमान, कोरिया, जापान, इज़रायल और तुर्की जैसे देशों को भी शामिल किया गया है। यह परियोजना मई 2030 तक पूरी होगी। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि Pakistan को कुल कितनी मिसाइलें मिलेंगी, लेकिन माना जा रहा है कि यह सौदा F-16 बेड़े के उन्नयन (upgrade) से जुड़ा हुआ है।

यह सौदा ऐसे समय में हुआ है जब America और Pakistan के रिश्तों में फिर से नरमी देखने को मिल रही है। हाल ही में पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति को भारत-पाक संघर्षविराम में मध्यस्थता का श्रेय भी दिया था, जिससे दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंध बेहतर होते दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Agni 5 Missile बनी भारत की पहली ICBM, 5000+ किमी की रेंज और कई टारगेट पर वार करने की क्षमता के साथ दुनिया की खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइलों की लिस्ट में सामील

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →