तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान, RJD में लौटने से बेहतर मौत, तेजस्वी को लेकर कही ये बात
Tej Pratap Statement on RJD: बिहार की राजनीति में इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। चुनावी माहौल के बीच लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने ऐसा बयान दिया है जिसने पूरे सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है।
Tej Pratap statement on RJD – “आरजेडी में लौटने से बेहतर मौत…”
बता दें की हाल ही में पीटीआई को दिए इंटरव्यू में तेज प्रताप ने साफ शब्दों में कहा (Tej Pratap Statement on RJD) की,
“मैं आरजेडी में लौटने से बेहतर मौत को चुनूंगा। मैं सत्ता का भूखा नहीं हूं। मेरे लिए सिद्धांत और आत्मसम्मान सर्वोपरि है।”
बता दें कि तेज प्रताप यादव को कुछ महीने पहले राजद सुप्रीमो लालू यादव ने पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। यह फैसला उस वक्त लिया गया था जब उनकी कुछ तस्वीरें और सोशल मीडिया पोस्ट उनकी कथित गर्लफ्रेंड अनुष्का यादव के साथ सामने आई थीं।
तेजस्वी यादव पर क्या बोले तेज प्रताप?
जब तेज प्रताप से यह पूछा गया कि महागठबंधन का सीएम चेहरा तेजस्वी यादव को बनाए जाने पर उनकी क्या राय है, तो उन्होंने शांत अंदाज़ में कहा,
“राजनीति में घोषणाएं होती रहती हैं, लेकिन असली सत्ता उसी को मिलती है जिसे जनता का आशीर्वाद होता है।”
उन्होंने कहा कि मैं किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं रखता। तेजस्वी मेरा छोटा भाई है, उस पर मेरा आशीर्वाद हमेशा रहेगा। मैं उस पर सुदर्शन चक्र नहीं चला सकता।
तेज प्रताप ने एनडीए और बीजेपी पर साधा निशाना
तेज प्रताप ने सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा,
“लोग अब बीजेपी और आरएसएस की नापाक साजिशों में फंसने वाले नहीं हैं। जनता सब समझ चुकी है और बिहार में बदलाव की लहर है।”
खास तौर पर उन्होंने कहा कि आज के युवा बेरोज़गारी और बढ़ती महंगाई से परेशान हैं, और वे सिर्फ झूठे वादों पर भरोसा नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें: बड़े भाई की मौत के बाद राजेश ने खुद को गोली मार कर की खुदखुसी, बोला “बर्दाश्त नहीं हो रही भाई की मौत”
प्रशांत किशोर को बताया ‘व्यापारी’
जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर (PK) पर टिप्पणी करते हुए तेज प्रताप ने कहा,
“वो एक व्यापारी हैं, जो संसाधन जुटाकर पार्टियों का प्रचार अभियान चलाते हैं। वही काम वे आज भी कर रहे हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि बिहार की राजनीति में ईमानदारी और जनसेवा का भाव होना चाहिए, न कि मुनाफे का उद्देश्य।
महुआ से फिर उतरे मैदान में, दादी की तस्वीर लेकर किया नामांकन
महुआ विधानसभा क्षेत्र से नामांकन के दौरान तेज प्रताप अपनी दादी की तस्वीर लेकर पहुंचे थे। इस पर उन्होंने कहा,
“उन्हीं के आशीर्वाद से मेरे पिता लालू यादव राजनीति में आगे बढ़े थे।”
हालाकि, उन्होंने यह भी बताया कि माता-पिता से उनकी बात लंबे समय से नहीं हुई है, लेकिन उनका आशीर्वाद उन्हें हमेशा महसूस होता है। महुआ के लोगों से अपने पुराने संबंधों को याद करते हुए तेज प्रताप ने कहा,
“जब मैं विधायक था, तब जनता खुश थी क्योंकि उनकी समस्याएं सुनी जाती थीं। अब वे कहते हैं कि उनकी सुनने वाला कोई नहीं है।”
वहीं मौजूदा विधायक मुकेश रौशन के बारे में उन्होंने कहा कि उन्हें किसी चुनौती के तौर पर नहीं देखते, बल्कि जनता का समर्थन ही असली ताकत है।
आज अपने राजनैतिक कर्मभूमि महुआ विधानसभा से अपनी दादी स्व० मरछिया देवी जी की तस्वीर के साथ महुआ अनुमंडल कार्यालय हजारों समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।
महुआ मेरे लिए हमेशा एक राजनीतिक कर्मभूमि से अधिक मेरा परिवार रहा है। महुआ विधानसभा की आदरणीय… pic.twitter.com/CS8LxMW64i
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) October 16, 2025
ये भी पढ़ें: कभी डर का नाम थे बिहार के ये बाहुबली, अब उनके बच्चे कर रहे हैं समाज का नाम रोशन
बता दें की तेज प्रताप यादव का यह बयान न केवल राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है, बल्कि यह संकेत भी देता है कि बिहार की राजनीति में आने वाले दिनों में समीकरण बड़े बदलाव देख सकते हैं।
ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ
