पत्नी ने मना किया तो खुद संभाली कमान, छपरा से RJD के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे खेसारी लाल यादव

Khesari Lal Yadav Chhapra Candidate from RJD in Bihar Elections 2025
1 min read

Bihar Elections 2025: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव अब राजनीतिक रण में कदम रख रहे हैं। बता दें कि वे बिहार के छपरा से आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे (Khesari Lal Yadav Chhapra Candidate)। हालाकि पहले चर्चा थी कि उनकी पत्नी चंदा देवी चुनावी मैदान में उतरेंगी, लेकिन उन्होंने यह जिम्मेदारी स्वीकार नहीं की। इसके बाद खेसारी ने खुद चुनावी जिम्मेदारी संभालने का निर्णय लिया।

पत्नी ने किया इनकार, खेसारी ने खुद संभाली कमान (Khesari Lal Yadav Chhapra Candidate)

खेसारी लाल यादव पहले कह चुके थे कि वे अपने काम पर ध्यान देना चाहते हैं, इसलिए उनकी पत्नी चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कहा था, “मैं अपनी पत्नी को चुनाव लड़ने के लिए मना रहा हूं, लेकिन वह मान नहीं रही हैं। अगर मान जाती हैं तो ठीक, नहीं तो हम तेजस्वी यादव के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।” लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया कि छपरा की सीट पर खेसारी खुद उतरेंगे (Khesari Lal Yadav Chhapra Candidate) और लालू यादव की पार्टी को मजबूत करेंगे।

ये भी पढ़ें: चुनाव में तेजस्वी का नया दाव, बाहुबली नेता सूरजभान सिंह थामेंगे RJD का हाथ, भूमिहार वोट बैंक पर टिकी है नजर

क्या है महागठबंधन की सीटों का हाल?

गौरतलब है कि महागठबंधन में सीटों का विवाद अभी भी पूरी तरह सुलझा नहीं है। VIP के चीफ मुकेश सहनी की 6 बजे होने वाली प्रेस वार्ता भी रद्द कर दी गई। हालांकि लालू यादव ने पहले ही लगभग 14 नेताओं को सिंबल बांट दिए हैं।

आरजेडी के अन्य नेताओं को भी मिला चुनावी टिकट

बीते दिनों लालू यादव ने जिन नेताओं को सिंबल दिया, उनमें शामिल हैं:

  • मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र
  • परबत्ता से डॉ संजीव कुमार
  • हथुआ से राजेश कुमार
  • मटियानी से बोगो सिंह
  • मसौढ़ी से रेखा पासवान
  • संदेश से दीपू सिंह

इसके अलावा मीनापुर से मुन्ना यादव, ब्रह्मपुर से शंभू यादव, नोखा से अनीता देवी, समस्तीपुर से अब्दुल इस्लाम शाहीन, साहेब पुर कमाल से ललन यादव, दरभंगा से ललित यादव, मधेपुरा से चंद्रशेखर और हिलसा से शक्ति यादव को भी चुनावी टिकट मिला।

ये भी पढ़ें: खेसारी लाल यादव का बड़ा खुलासा, तेजस्वी यादव को जिताने का करेंगे प्रयास, पत्नी के नामांकन पर चल रही है चर्चा

तेजस्वी यादव ने राघोपुर से किया नामांकन

हाल ही में तेजस्वी यादव ने राघोपुर से नामांकन कर दिया है। अब महागठबंधन की चुनौतियों और सीटों के बंटवारे के बीच खेसारी लाल यादव का सक्रिय होना चुनावी राजनीति में नई जान फूंक देगा। खेसारी का राजनीति में कदम रखना उनके फैंस के लिए खुशी की बात है, खास तौर पर उनके समर्थकों के लिए यह संदेश है कि वे सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि बिहार की राजनीति में भी अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →