बक्सर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बाइक सवार दो युवक देसी कट्टे और रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार

Buxar Illegal Weapon Recovery
1 min read

Buxar News: बक्सर जिले के धनसोई थाना क्षेत्र से शुक्रवार को एक बड़ी खबर सामने आई है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस कार्रवाई में धनसोई पुलिस ने दो देसी कट्टे और एक रिवॉल्वर बरामद (Buxar Illegal Weapon Recovery) किया है। पुलिस की यह कार्रवाई तीयरा-धनसोई मार्ग पर की गई, जहां दोनों युवक बाइक से जा रहे थे।

गिरफ्तार युवकों की पहचान और बरामद सामान

गौर करने वाली बात यह है कि दोनों गिरफ्तार युवक एक ही गांव, गंगापुर (थाना धनसोई) के रहने वाले हैं। पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि दो युवक बाइक से हथियार लेकर किसी सौदे की तैयारी में हैं। इसी सूचना के आधार पर टीम ने जांच अभियान चलाया और दोनों को दबोच लिया।

ये भी पढ़ें: बड़े भाई की मौत के बाद राजेश ने खुद को गोली मार कर की खुदखुसी, बोला “बर्दाश्त नहीं हो रही भाई की मौत”

Buxar Illegal Weapon Recovery – 2 देसी कट्टे और 1 रिवॉल्वर बरामद

थानाध्यक्ष रितेश कुमार ने मीडिया को बताया कि गिरफ्तार युवकों के नाम बॉबी देवल और छोटू कुमार मिश्रा हैं। ये दोनों गंगापुर गांव के निवासी हैं। उनके पास से एक प्लेटिना बाइक भी बरामद हुई है, जिसका उपयोग वे इस अवैध कार्य में कर रहे थे। पुलिस ने जब तलाशी ली, तो दोनों के पास से तीन हथियार मिले, जिनमें 2 देसी कट्टे और 1 रिवॉल्वर (Buxar Illegal Weapon Recovery) शामिल है।

फिलहाल पूछताछ के बाद दोनों को उसी दिन जेल भेज दिया गया, लेकिन पुलिस को शक है कि यह दोनों युवक अवैध हथियार की खरीद-बिक्री की योजना बना रहे थे। लिहाजा पुलिस अब यह जांच कर रही है कि हथियार कहां से लाए गए और इन्हें कहां बेचने की योजना थी।

ये भी पढ़ें: बक्सर में गंगा से मिला युवक का शव, गमछे से बंधा है हाथ और पैर; हत्या की आशंका

साथ ही अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच जारी है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, और लोग पुलिस की तत्परता की सराहना कर रहे हैं।

ऐसे ही और महत्वपूर्ण खबरों को अपने फोन पर पाने के लिए, जुड़िए हमारे साथ

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

About the Author

Veer Rai

Founder & Editor, जय जगदम्बा न्यूज

Veer Rai is the Founder and Editor-in-Chief of Jai Jagdamba News, a digital news platform covering Bihar and key developments across India. He oversees the publication’s editorial direction, content strategy, and digital growth, with a focus on accurate reporting, local issues, and reader-focused journalism. Committed to maintaining editorial standards and delivering clear, reliable, and relevant news to readers.

View all articles by Veer Rai →